Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): पुनरावर्तन ३
Questions and Answers
1. अनुस्वारवाले (-) शब्दों को सुनो, समझो और दोहराओ:
अङ्क-अंक, चञ्चल-चंचल, झण्डा-झंडा, सुन्दर-सुंदर, मुम्बई-मुंबई; टंकी, पंख, पतंग, कंघी, कंचा, पंछी, अंजीर, झंझावात, घंटी, कंठ, डंडा, पंढरपुर, संत, पंथ, बंदर, कंधा, पंप, गुंफन, कंबल, खंभा ।
2. रास्ते में घायल पक्षी को देखकर तुम्हारे मन में कौन-से भाव आते हैं? बताओ?
प्रश्न 1.
रास्ते में घायल पक्षी को देखकर तुम्हारे मन में कौन-से भाव आते हैं? बताओ?
उत्तर:
रास्ते में घायल पक्षी को देखकर मुझे उस पर दया आ जाती है। मैं उसे उठाकर उसका उपचार करती / करता हूँ, ताकि वह फिर से आकाश में उड़ सके।
3. पढ़ो, समझो और रेखांकित शब्दों पर चर्चा करो और दोनों अक्षरों से नए वाक्य बनाओ
प्रश्न (क)
मैं पाँचवी कक्षा में पढ़ रहा हूँ।
उत्तर:
‘मैं’ का उपयोग हम अपने लिए करते हैं। ‘में’ का उपयोग किसी ओर वस्तु के बारे में करते हैं।
प्रश्न (ख)
मृणाल ने पूछा “उदय! कहाँ गए थे?” उदय ने कहा, “मैं भोपाल गया था।”
उत्तर:
कहाँ – किसी जगह के बारे में पूछते हैं।
कहा – मतलब ‘बोला’ या ‘बताया’।
(अ) तुम कहाँ जा रहे हो?
(आ) राम ने कहा, ‘मैं बीमार हूँ।
प्रश्न (ग)
रौनक बिल्ली की ओर लपका और वह भाग गई।
उत्तर:
ओर – उस तरफ (की तरफ)
और – दो शब्दों अथवा दो वाक्यों को जोड़ने वाला शब्द
(अ) सीमा पाठशाला की ओर जा रही है।
(आ) सीता और गीता जुड़वा बहनें हैं।
प्रश्न (घ)
राजू खेल रहा है। उसके साथी बैठे हैं।
उत्तर:
है – केवल एक व्यक्ति के लिए लगता है।
हैं – बहुवचन या अनेक के लिए लगता है।
(अ) राम बाहर खड़ा है।
(आ) बच्चे खेल रहे हैं।
प्रश्न (ङ)
सोहन की बिल्ली इतनी प्यारी है कि सब उसे उठा लेते हैं।
उत्तर:
की – पहले शब्द की व्याख्या करता है।
कि – दो वाक्यों को जोड़ने का काम करता है।
(अ) राम की बहन सीता है।
(आ) पवन ने कहा कि मैं बीमार हूँ।
4. उचित शब्द बनाकर लिखो:
प्रश्न 1.
उचित शब्द बनाकर लिखो:
- ख ओं
- र पै
- न का
- ठ हों
- ज ग का
- ट ना घु
- र द बं
- त र भा
- ई र पा चा
- व ली दी पा
- ला शा ठ पा
- वा ल री फु
उत्तर:
- आँख
- पैर
- कान
- होंठ
- कागज
- घुटना
- बंदर
- भारत
- चारपाई
- दीपावली
- पाठशाला
- फुलवारी
5. वर्ण के अवयवों का उपयोग करते हुए अपने मन से चित्र बनाओ।

Additional Important Questions and Answers
प्रश्न 1.
आपकी पाठशाला में मनाए गए किसी एक कार्यक्रम पर पाँच वाक्य लिखिए:
उत्तर:
- हमारी पाठशाला में हिन्दी दिवस मनाया गया।
- सभी बच्चों ने इसमें भाग लिया।
- बच्चों ने भाषण, कविता, नाटक प्रस्तुत किए।
- पहली कक्षा की एक छात्रा ने बहुत अच्छी कहानी सुनाई।
- अंत में सभी को धन्यवाद दिया गया।
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): पुनरावर्तन ३
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४