Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 10 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 10 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 10- गड़ा धन
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 10, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 10 solutions
Questions and Answers
1. सुनो, समझो और उत्तर लिखो:
प्रश्न (क)
रामदीन परेशान क्यों था?
उत्तर:
रामदीन अपने बेटों के अल्हड़पन से परेशान था।
प्रश्न (ख)
तीर्थयात्रा पर निकलते समय रामदीन ने बेटों से क्या कहा?
उत्तर:
रामदीन ने बेटों से कहा, “मैंने खेत में धन गाड़कर छिपा रखा है। जरूरत पड़ने पर उसे निकालकर उपयोग कर लेना।”
प्रश्न (ग)
चारों भाइयों को पिताजी की कौन-सी बात याद आई?
उत्तर:
चारों भाइयों को याद आया कि पिताजी ने कहा था, ज़रूरत के समय खेत में से गड़ा धन निकाल लेना।
प्रश्न (घ)
चारों भाइयों के मन में उत्साह कब जागा?
उत्तर:
खेत में नन्हें-नन्हें अंकुर देखकर चारों भाइयों के मन में उत्साह जागा।
Additional Important Questions and Answers
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
प्रश्न 1.
क्या आप घर के कामों में अपनी माँ की सहायता करते हैं?
उत्तर:
हाँ, मैं घर के कामों में अपनी माँ की सहायता करता हूँ।
प्रश्न 2.
आपके कितने मित्र हैं? क्या आप उनकी मदद करते हैं?
उत्तर:
मेरे चार मित्र हैं। हाँ, मैं उनकी मदद करता/करती हूँ।
प्रश्न 3.
खेती के लिए किन-किन साधनों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
खेती के लिए खाद, हल, बैल इत्यादि की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 4.
हमें अनाज कहाँ से प्राप्त होता है?
उत्तर:
हमें अनाज खेतों से प्राप्त होता है।
प्रश्न 5.
फसल किसे कहते हैं?
उत्तर:
खेत में बीज बोने के बाद जो पौधे तैयार होते हैं, उन्हें काटने के बाद जो अनाज प्राप्त होता है, वह फसल कहलाती है।
प्रश्न 6.
चावल के बीज को क्या कहते हैं?
उत्तर:
चावल के बीज को धान कहते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
प्रश्न 1.
किसान रामदीन कौन-से गाँव का था?
उत्तर:
किसान रामदीन सुंदरपुर गाँव का था।
उचित विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
उचित विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
- रामदीन नामक एक ………… रहता था। (किसान/व्यापारी)
- उसके चारों बेटे ……………थे। (परिश्रमी/आलसी)
- उसे हमेशा बेटों के …………… की चिंता सताया करती थी। (भविष्य/पढ़ाई)
- हम दूर …………… पर जा रहे हैं। (तीर्थयात्रा/सैर)
- जीवन में ………….. के बिना कुछ भी संभव नहीं (परिश्रम/पैसे)
उत्तर:
- किसान
- आलसी
- भविष्य
- तीर्थयात्रा
- परिश्रम
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत ✗ के निशान लगाइए:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत ✗ के निशान लगाइए:
- रामदीन स्वयं तो बहुत परिश्रमी था।
- रामदीन अपने बेटों के सच्चेपन से परेशान था।
- बेटे पिताजी की तीर्थयात्रा की बात सुनकर नाराज़ हुए।
- खेत में नन्हें-नन्हें अंकुर निकल आए।
- फसल बहुत अच्छी नहीं हुई।
उत्तर:
- ✓
- ✗
- ✗
- ✓
- ✗
प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए:
- वे चारों अपने घर लौट रहे थे
- तुम सब थके हुए क्यों हो
- अब तुम्हें खेत में गड़े धन का राज़ समझ में आ गया होगा
- हाँ पिताजी
- जीवन में परिश्रम के बिना कुछ भी संभव नहीं है
उत्तर:
- वे चारों अपने घर लौट रहे थे।
- “तुम सब थके हुए क्यों हो?”
- “अब तुम्हें खेत में गड़े धन का राज़ समझ में आ गया होगा।”
- “हाँ, पिता जी!”
- “जीवन में परिश्रम के बिना कुछ भी संभव नहीं है।”
निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाइए:
प्रश्न 1.
परिश्रम
उत्तर:
हमें परिश्रम करना चाहिए।
प्रश्न 2.
चिंता
उत्तर:
बच्चों को परीक्षा की चिंता होती है।
प्रश्न 3.
निराश
उत्तर:
कम अंक देखकर निराश मत होना।
प्रश्न 4.
उदास
उत्तर:
कम अंक आने पर राजू उदास हो गया।
प्रश्न 5.
धन्यवाद
उत्तर:
रास्ता दिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
एक वाक्य में उत्तर लिखिए:
प्रश्न 1.
किसान का नाम क्या था?
उत्तर:
किसान का नाम रामदीन था।
प्रश्न 2.
किसान के कितने बेटे थे?
उत्तर:
किसान के चार बेटे थे।
प्रश्न 3.
किसान को किस बात की चिंता थी?
उत्तर:
किसान को बेटों के भविष्य की चिंता थी।
प्रश्न 4.
किसान के बेटे कैसे थे?
उत्तर:
किसान के बेटे आलसी थे।
प्रश्न 5.
रामदीन और उसकी पत्नी ने कहाँ जाने का विचार किया?
उत्तर:
रामदीन और उसकी पत्नी ने तीर्थयात्रा पर जाने का विचार किया।
प्रश्न 6.
रामदीन के जाने के बाद घर की क्या हालत हुई?
उत्तर:
बेटों के पास का धन और अनाज खतम हो गया।
प्रश्न 7.
हरिनाथ ने रामदीन के बेटों को क्या सलाह दी?
उत्तर:
हरिनाथ ने कहा, “तुम लोगों ने खेत खोद दिया है, अब उसमें बीज भी बो दो।”
प्रश्न 8.
खाली जगह भरिए:
- खेत में नन्हें नन्हें …………… निकल आए।
- ………….बहुत अच्छी हुई।
- ………………… को धन्यवाद दिया।
उत्तर:
- अंकुर
- फसल
- हरिनाथ काका
किसने किससे कहा?
प्रश्न 1.
“हम दूर तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं।”
उत्तर:
रामदीन ने अपने बेटों से कहा।
प्रश्न 2.
“तुम सब थके हुए क्यों हो?”
उत्तर:
हरिनाथ काका ने रामदीन के बेटों से कहा।
प्रश्न 3.
“अब तुम्हें खेत में गड़े धन का राज़ समझ में आ गया होगा।”
उत्तर:
रामदीन ने अपने बेटों से कहा।
प्रश्न 4.
“परिश्रम से ही धन पाया जा सकता है।”
उत्तर:
रामदीन के बेटों ने रामदीन से कहा।
प्रश्न 5.
विभिन्न फसलों के नाम लिखिए:
उत्तर:
बाजरा, जौ, ज्वार, मक्का, चावल, गेहूँ, चना, ग्वार, मूंग, मसूर, मटर, गन्ना, सेब, लालमिर्च, छोटी इलायची, तरबूज, टमाटर, मूली, प्याज, भिंडी आदि।
व्याकरण:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:
- गाँव
- परिश्रमी
- सुबह
उत्तर:
- ग्राम
- मेहनती
- प्रात:
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:
- परिश्रमी
- इधर
- परेशान
- दिन
- खुशी
- सुबह
- सामान्य
- समाप्त
- अच्छी
- बेचना
उत्तर:
- आलसी
- उधर
- निश्चित
- रात
- दुख
- शाम
- असामान्य
- शुरू
- बुरी
- खरीदना
प्रश्न 3.
लिंग बदलिए:
- बेटा
- माता
- भाई
- बूढ़ा
उत्तर:
- बेटी
- पिता
- बहन
- बूढ़ी
प्रश्न 4.
वचनं बदलिए:
- बेटा
- बूढ़ा
- फसल
उत्तर:
- बेटे
- बूढ़े
- फसलें
प्रश्न 5.
पाठ में आए विराम चिह्नों के नाम लिखिए:
- “ ”
- !
- ?
उत्तर:
- दोहरा उद्धरण चिह्न।
- विस्मय सूचक चिह्न।
- प्रश्नवाचक चिह्न।
कहानी का सारांश:
प्रस्तुत कहानी में बताया गया है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मेहनत करने वालों को सफलता ज़रूर मिलती है। मेहनत ही हमारा सच्चा धन होता है। जीवन में मेहनती बनो।
शब्दार्थ:
- गाँव – कस्बा, छोटी बस्ती (village)
- किसान – खेती करनेवाला (farmer)
- परिश्रम – मेहनत (hard work)
- आलसी – सुस्त, निकम्मा (lazy)
- चिंता – फिक्र, व्याकुलता (tension)
- उपाय – युक्ति (idea)
- तीर्थयात्रा – पवित्र स्थान की यात्रा (pilgrimage)
- खुदाई – खोदना (digging)
- निराश – उदास (disappointed)
- हताश – दुखी (hopeless)
- अंकुर – बीज का फलना-फूलना (flower seeds)
- निराई – फसल के बीच से फालतू घास, कचरा साफ करना (weeding)
- गप्पे – इधर-उधर की फालतू बातें करना (gossip)
- अल्हड़ – सीधा – सादा (innocent)
- भविष्य – आनेवाला कल (future)
- झिझकना – डरते हुए बोलना (hesitate)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 10- गड़ा धन
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४