Maharashtra Board K-12 (All Classes) Private Session 2025-26 Free Open Access

Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 12- बचत

Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 12 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 12 Notes. Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 12- बचत...

Curriculum Maharashtra Board
Applicable Grade Class 5
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 12 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 12 Notes.

Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 12- बचत

Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 12, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 12 solutions

Questions and Answers

1. सोच समझकर दैनिक उपयोग करो:

प्रश्न 1.
सोच समझकर दैनिक उपयोग करो:

Additional Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1.
क्या आपके घर में बिना ज़रूरत के भी बिजली पंखा चलता रहता है?
उत्तरः

नहीं।

प्रश्न 2.
क्या आपने भोजन बर्बाद होते हुए देखा है ? कहाँ ?
उत्तरः

हाँ! शादी, उत्सव, मेला इत्यादि स्थानों पर।

प्रश्न 3.
क्या आप दाँत साफ करते समय नल खुला छोड़ देते
उत्तरः

नहीं।

प्रश्न 4.
क्या आप कभी अपनी कॉपी के पन्ने फाड़ते हैं? क्यों?
उत्तरः

नहीं, क्योंकि हमें कॉपी की बचत करनी चाहिए।

प्रश्न 5.
क्या आप पैसे जमा करते हैं? यदि हाँ, तो उसे कहाँ रखते हैं?
उत्तर:

हाँ, गुल्लक में।

प्रश्न 6.
पानी की बचत कैसे कर सकते हैं? कोई दो उपाय बताइए?
उत्तरः

1. जब आवश्यकता न हो तो नल बंद कर देना चाहिए।
2. बोतल में बचे हुए पानी को फेंकने की बजाय पेड़- पौधों में डाल देना चाहिए।

सही विकल्प के सामने ✓ और गलत के सामने ✗ का निशान लगाइए:

प्रश्न 1.
आपकी कॉपी में लिखते हुए गलती हो गई तो ……………………

(क) पन्ना फाड़कर फेंक देंगे।
(ख) गलत शब्द काटकर, आगे लिखेंगे।
उत्तरः
गलत शब्द काटकर, आगे लिखेंगे।

प्रश्न 2.
आपको रूमाल धोने के लिए कहा जाए तो ……………….

(क) एक बाल्टी पानी का उपयोग करेंगे।
(ख) दो मग पानी में धुल जाएगा।
उत्तरः
दो मग पानी में धुल जाएगा।

प्रश्न 3.
आपका घर ऐसे स्थान पर है, जहाँ पर प्राकृतिक हवा खूब अच्छी बहती है तो …………………

(क) खिड़की दरवाज़े खुले रखकर पंखा बंद रखेंगे।
(ख) खिड़की दरवाज़े बंद करके पंखा चलाएँगे।
उत्तरः
खिड़की दरवाजे खुले रखकर पंखा बंद रखेंगे।

प्रश्न 4.
यदि आपके पास पैसे आते हैं तो ………………

(क) आप अपनी मनपसंद चीज़ खरीदेंगे।
(ख) अपनी गुल्लक में डालेंगे।
उत्तरः
अपनी गुल्लक में डालेंगे।

प्रश्न 5.
आप अभ्यास – कक्ष में पढ़ने के लिए ………………..

(क) टेबल-लैंप का प्रयोग करेंगे।
(ख) ट्यूब लाइट का प्रयोग करेंगे।
उत्तरः
टेबल-लैंप का प्रयोग करेंगे।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित परिस्थितियों के लिए दो चित्र दिए गए हैं, अनुचित चित्रों पर × का निशान बनाइए:
1. कार धोने के लिए

Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 बचत 1
2. एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए

3. खाना खाते समय बच जाने पर
Maharashtra Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 बचत 3
4. स्कूल से लौटते समय बोतल में पानी बच जाने पर

उत्तरः

  1. बाल्टी और मग
  2. साइकिल
  3. कुत्ता
  4. गमला

एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

प्रश्न 1.
अनाज की बचत कैसे कर सकते हैं?
उत्तर:

जितनी ज़रूरत हो, उतना ही खाना परोसें। बचे हुए खाने को गरीबों में बाँटा जा सकता है।

प्रश्न 2.
अन्न कौन उगाता है? और कहाँ ?
उत्तर:

अन्न किसान खेतों में उगाता है।

प्रश्न 3.
घर में पानी की बचत कैसे हो सकती है?
उत्तर:

दाल, सब्जी, चावल धोने के बाद निकला पानी पौधों में डालने से पानी की बचत कर सकते हैं।

प्रश्न 4.
पानी का उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर:

पीने, कपड़े धोने, नहाने और खाना पकाने में पानी का उपयोग होता है।

प्रश्न 5.
अगर पानी न हो तो क्या होगा?
उत्तर:

जीवन मुश्किलों से भर जाएगा।

प्रश्न 6.
पैसों की बचत कैसे होगी?
उत्तर:

बच्चों, अपनी जेब खर्च से कुछ रुपये रोज़ बचाकर गुल्लक में डालकर पैसों की बचत कर सकते हैं। फिजूल खर्च कम करके पैसे बचाए जा सकते हैं।

प्रश्न 7.
कागज़ के क्या उपयोग हैं?
उत्तर:

कागज़ लिखने के काम आता है। कागज़ के छोटे बैग बनते हैं।

प्रश्न 8.
कागज़ की बचत कैसे होगी?
उत्तर:

नोट बुक पूरी भरने के बाद ही नई खरीदें। जितना कम कागज़ का उपयोग होगा, उतने अधिक पेड़ कटने से बच जाएँगे।

प्रश्न 9.
बिजली के क्या उपयोग हैं?
उत्तर:

बिजली के कारण हमें पंखों से हवा मिलती है और बल्ब से रोशनी मिलती है।

प्रश्न 10.
बिजली की बचत कैसे होगी?
उत्तर:

दिन के समय लाइट बंद रखें। खिड़कियाँ खुली रखें। सूरज की रोशनी अंदर आने दें। वॉशिंग मशीन में कपड़े न सुखाएँ। धूप में सुखाएँ।

व्याकरण:

प्रश्न 1.
निम्न कोष्ठकताले शब्दों से वाक्य बनाइए:
(अन्न, पेन्सिल, पत्ता, बच्चे, प्लास्टिक, भविष्य, सब्जी, स्कूल, विभिन्न, बल्ब)
उत्तर:

  1. हमें अन्न की बचत करनी चाहिए।
  2. पेन्सिल से कॉपी में लिखो।
  3. पत्ता पेड़ से गिरा।
  4. स्कूल में बच्चे हैं।
  5. मेरे पास प्लास्टिक की बोतल है।
  6. भविष्य के लिए पैसों की बचत करो।
  7. राम को कोई भी सब्जी दो, वह खा लेता है।
  8. बच्चे रोज़ सुबह स्कूल जाते हैं।
  9. बगीचे में विभिन्न फूल हैं।
  10. बल्ब से रोशनी मिलती है।

प्रश्न 2.
समानार्थी शब्द लिखिए:

  1. अनाज
  2. दुनिया
  3. जीवन
  4. समय
  5. बारिश
  6. स्कूल
  7. विभिन्न

उत्तर:

  1. अन्न
  2. संसार
  3. ज़िंदगी
  4. वक्त
  5. बरसात
  6. विद्यालय
  7. अलग

प्रश्न 3.
विपरीत अर्थ नाले शब्द लिखिए:

  1. आबाद
  2. छोटा
  3. अँधेरा
  4. दिन

उत्तर:

  1. बरबाद
  2. बड़ा
  3. उजाला
  4. रात

पाठ का परिचयः

प्रस्तुत पाठ के द्वारा अन्न, जंगल, बिजली, पानी और पैसों के महत्त्व के बारे में बताया गया है। साथ ही यह भी संदेश दिया गया है कि हमें इन सब चीज़ों की बचत करनी चाहिए। अपने जीवन को सुंदर बनाना चाहिए।

शब्दार्थ:

  1. बचत – बचाना (saving)
  2. बरबाद – खराब करना (waste)
  3. महत्त्व – अहमियत (importance)
  4. गमला – (flowerpot)
  5. समीप – नज़दीक (near)

Download PDF

Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 12- बचत

Download PDF: Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 12- बचत PDF

Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :

Part 1

Part 2

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for Class 5?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.