Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 15 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 15 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 15- ज्ञानी
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 15, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 15 solutions
Questions and Answers
1. पढो, समझो ओर लिखो:

Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
किस राज्य की प्रादेशिक बोली मराठी है?
उत्तर:
महाराष्ट्र राज्य की प्रादेशिक बोली मराठी है।
प्रश्न 2.
हमारे देश की राष्ट्रभाषा क्या है?
उत्तरः
हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी है।
प्रश्न 3.
आपके परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?
उत्तर:
हमारे परिवार में कुल चार सदस्य हैं।
प्रश्न 4.
आपका परिवार छोटा है या बड़ा?
उत्तर:
हमारा परिवार छोटा है।
प्रश्न 5.
आपके परिवार में कौन-कौन है?
उत्तर:
हमारे परिवार में पापा, मम्मी और टोनू हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:
प्रश्न 1.
किसका परिवार आमने – सामने रहता था?
उत्तर:
बंडूभाऊ और सुदामा का परिवार आमने – सामने रहता था।
प्रश्न 2.
बंडूभाऊ और सुदामा की मातृभाषाएँ कौन-सी थी?
उत्तर:
बंडूभाऊ की मातृभाषा मराठी तथा सुदामा की मातृभाषा हिन्दी थी।
प्रश्न 3.
बंडूभाऊ और सुदामा के परिवार के बीच मनोरंजक स्थिति क्यों बन जाती थी?
उत्तरः
एक ही शब्द के दोनों भाषाओं में अलग-अलग अर्थ होने के कारण उनके बीच मनोरंजक स्थिति बन जाती थी।
प्रश्न 4.
मना करने के बावजूद बच्चे क्या कर रहे थे?
उत्तर:
मना करने के बावजूद बच्चे बरसात में भीग रहे थे।
प्रश्न 5.
बंडूभाऊ ने सुदामा से बच्चों को क्या देने की बात की?
उत्तर:
बंडूभाऊ ने सुदामा से बच्चों को शिक्षा देने की बात की।
प्रश्न 6.
दोनों परिवारों के बच्चे आपस में कैसे रहते थे?
उत्तरः
दोनों परिवारों के बच्चे आपस में हँसते-खेलते रहते थे।
प्रश्न 7.
दोनों परिवार किसमें सहभागी होते थे?
उत्तरः
दोनों परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते थे।
प्रश्न 8.
हमें शिक्षा कहाँ मिलती है?
उत्तर:
हमें शिक्षा विद्यालय में मिलती है।
प्रश्न 9.
ज्ञान कैसे बढ़ता है?
उत्तर:
अधिक भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है।
किसने किससे कहा:
प्रश्न 1.
“उन्हें शिक्षा दो।”
उत्तर:
बंडूभाऊ ने सुदामा से कहा।
प्रश्न 2.
“बच्चे तो बंदर होते हैं।”
उत्तर:
सुदामा ने बंडूभाऊ से कहा।
प्रश्न 3.
“बेटी को खत भेजा कि नहीं?”
उत्तर:
सुदामा ने बंडूभाऊ से पूछा।
प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
- दोनों की ………. भिन्न है। (राष्ट्रभाषा / मातृभाषा)
- ऐसी ही ……… आज भी बनी। (स्थिति / वातावरण)
- ……….. तो उन्हें विद्यालय में मिल जाती है। (दंड / शिक्षा)
- उनके ……….. मनोरंजक स्थिति बन जाती है। (बीच / कारण)
- बच्चे तो ………. होते हैं। (बंदर / सच्चे)
- ………. तो खेत में डालते हैं। (खत / खाद)
- अरे ………. – मैं क्यों शिक्षा दूँ। (सुदामा /बंडूभाऊ)
- तो क्या ……..ऐसे ही भीगते रहेंगे। (बच्चे / बूढ़े)
उत्तर:
- मातृभाषा
- स्थिति
- शिक्षा
- बीच
- बंदर
- खत
- बंडूभाऊ
- बच्चे
प्रश्न 5.
पढ़ो, समझो और दोहराओ:
उत्तर:
| हिंदी अर्थ | समोच्चरित शब्द | मराठी अर्थ |
| रिक्त | खाली | नीचे |
| दूल्हा | वर | ऊपर |
| कौशल, विशेषता | गुण | अंक |
| गरमी | ताप | बुखार |
| धरती | धरा | पकड़ना |
प्रश्न 6.
पाठ में आनेवाले शब्द – युग्म को ढूँढकर लिखिए:
उदा. (आमने-सामने)
उत्तर:
- साथ – साथ
- हँसते – खेलते
- एक – दूसरे
- सुख – दुख
- अलग – अलग
व्याकरण:
प्रश्न 1.
समान अर्थ वाले शब्द लिखिए:
- बच्चा
- भिन्न
- अर्थ
- बरसात
- अंदर
- आसपास
- समुद्र
- अच्छा
- भीगा
उत्तर:
- बालक
- अलग
- मतलब
- वर्षा, बारिश
- भीतर
- इर्द-गिर्द
- सागर
- ठीक, बढ़िया
- गीला
प्रश्न 2.
विपरीत अर्थवाले शब्द लिखिए:
- हँसना
- सुख
- भिन्न
- अंदर
- सूखा
- बेटी
- अधिक
उत्तर:
- रोना
- दुख
- समान
- बाहर
- गीला
- बेटा
- कम
प्रश्न 3.
पाठ में आए विराम चिह्नों के नाम लिखिए:
- –
- ।
- ?
- !
- ,
उत्तर:
- योजक चिह्न
- पूर्ण विराम
- प्रश्नवाचक चिह्न
- विस्मयादिबोधक चिह्न
- अल्प विराम
प्रश्न 4.
वचन बदलिए:
- बच्चा
- बेटा
- बेटी
- भाषा
उत्तरः
- बच्चे
- बेटे
- बेटियाँ
- भाषाएँ
प्रश्न 5.
लिंग बदलिए:
- बच्चा
- बंदर
- बेटा
- शेर
उत्तर:
- बच्ची
- बंदरिया
- बेटी
- शेरनी
पाठ का सारांशः
इस पाठ में यह बताया गया है कि हमें अधिक भाषाओं का ज्ञान होना ज़रूरी है, क्योंकि एक ही शब्द का अर्थ दो भाषाओं में अलग हो सकता है । किंतु भाषा का अधिक ज्ञान न होने के कारण हम समझ नहीं पाते हैं, इसलिए हम जितनी अधिक भाषाओं का ज्ञान ले सकें, अच्छा है।
शब्दार्य:
- परिवार – कुटुम्ब (family)
- शिक्षा – पढ़ाई (education)
- ऊन – जिससे गर्म कपड़े बनाए जाते हैं (yarn)
- खत – पत्र (letter)
- ज्ञान – (knowledge)
- भिन्न – अलग (different)
- बरसात – बारिश (rain)
- सहभागी – साथ-साथ होना
- मातृभाषा – (mother tongue)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 15- ज्ञानी
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४