Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 8 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 8 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 8- करो और जानो
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 8, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 8 solutions
Questions and Answers
1. सुनो और अभिनय करते हुए गाओ:
प्रश्न 1.
सुनो और अभिनय करते हुए गाओ:
प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए वर्णों से रिक्त स्थान भरो : (डे, णों, की, ना, मैं, थ, सू, हा, कि )
– ने, कप -, ह – म, अ – ज, – कान, रज, क – नी, – र – ।
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
प्रश्न 1.
कपड़े कौन सिलता है?
उत्तर:
कपड़े दर्जी सिलता है।
प्रश्न 2.
बाग-बगीचों की देखभाल कौन करता है?
उत्तर:
बाग-बगीचों की देखभाल माली करता है।
प्रश्न 3.
धोबी कौन-सा काम करता है?
उत्तर:
धोबी कपड़े धोने, सुखाने और इस्त्री करने का काम करता है।
प्रश्न 4.
हमारे शहर में सुरक्षा प्रदान करने का काम किसका है?
उत्तर:
हमारे शहर में सुरक्षा प्रदान करने का काम पुलिस का है।
प्रश्न 5.
आग बुझाने का काम कौन-सा विभाग करता है?
उत्तर:
आग बुझाने का काम अग्निशामक (दमकल) विभाग करता है।
पाठ्यपुस्तक पृष्ठ क्र. 12 के चित्र देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
प्रश्न 1.
कुम्हार क्या कर रहा है?
उत्तर:
कुम्हार मिट्टी के बरतन बना रहा है।
प्रश्न 2.
फूलवाली ने चित्र में कौन-कौन से फूल रखे हैं?
उत्तर:
फूलवाली ने चित्र में सेवंती, मौलश्री, कमल, चंपा, बेला, कनेर, गेंदा, गुलाब, गुड़हल आदि फूल रखे हैं।
प्रश्न 3.
फलवाले की दुकान में कौन-कौन से फल रखे हैं?
उत्तर:
अंगूर, तरबूज, अनार, सेब, संतरा, खरबूजा, अनन्नास, सीताफल, केला आदि फल रखे हैं।
प्रश्न 4.
पंसारी क्या-क्या बेचता है?
उत्तर:
पंसारी दाल, चावल, गेहूँ, बादाम, काजू, तेल आदि सभी चीजें बेचता है।
प्रश्न 5.
पंसारी चित्र में क्या कर रहा है?
उत्तर:
पंसारी सामान तौल रहा है।
प्रश्न 6.
चित्र में फुगड़ी कौन खेल रहा है?
उत्तर:
चित्र में दो लड़कियाँ फुगड़ी खेल रही हैं।
उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 3.
उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(पगड़ी, बेल, कूदते, झाडू, फुगड़ी)
- लड़का ………….. बाँध रहा है।
- लड़का रोटी …………. रहा है।
- हम रस्सी …………. हैं।
- माँ घर में सुबह-शाम ………… लगाती हैं।
- लड़कियाँ ………….. खेल रही हैं।
उत्तर:
- पगड़ी
- बेल
- कूदते
- झाडू
- फुगड़ी
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:
- खेतों में काम कौन करता है?
- देश की रक्षा करनेवाले क्या कहलाते हैं?
- कोर्ट – कचहरी में कौन हमें न्याय पाने के लिए मदद करते हैं?
- अस्पताल में मरीजों की देखभाल कौन करता है?
- हमारे घर चिट्ठी कौन ले आता है ?
उत्तर:
- किसान
- सैनिक
- वकील
- नर्स
- डाकिया
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए कोष्ठक में से चुनकर अनाजों, फूलों और फलों के नाम लिखिए: (चावल, गुलाब, आम, कमल, गेहूँ, अमरूद, केला, चना, गेंदा, मटर, सेब, राजमा, चंपा, संतरा, चमेली)
उत्तर:
| अनाज | फूल | फल |
| 1. चावल | कमल | आम |
| 2. गेहूँ | गुलाब | अमरूद |
| 3. चना | गेंदा | केला |
| 4. मटर | चंपा | सेब |
| 5. राजमा | चमेली | संतरा |
प्रश्न 6.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:
| (अ) | (ब) |
| 1. मछुआरा | (अ) बगीचे की देखभाल करता है। |
| 2. कवि | (आ) लकड़ी का सामान बनाता है। |
| 3. मूर्तिकार | (इ) जूते सिलता है। |
| 4. चालक | (ई) मरीजों का इलाज करता है। |
| 5. गायक | (उ) साथ में पढ़ता है। |
| 6. सहपाठी | (ऊ) गीत गाता है। |
| 7. डॉक्टर | (ए) गाड़ी चलाता है। |
| 8. मोची | (ऐ) मूर्तियाँ बनाता है। |
| 9. बढ़ई | (ओ) कविता लिखता है। |
| 10. माली | (औ) मछलियाँ पकड़ता है। |
उत्तर:
| (अ) | (ब) |
| 1. मछुआरा | (औ) मछलियाँ पकड़ता है। |
| 2. कवि | (ओ) कविता लिखता है। |
| 3. मूर्तिकार | (ऐ) मूर्तियाँ बनाता है। |
| 4. चालक | (ए) गाड़ी चलाता है। |
| 5. गायक | (ऊ) गीत गाता है। |
| 6. सहपाठी | (उ) साथ में पढ़ता है। |
| 7. डॉक्टर | (ई) मरीजों का इलाज करता है। |
| 8. मोची | (इ) जूते सिलता है। |
| 9. बढ़ई | (आ) लकड़ी का सामान बनाता है। |
| 10. माली | (अ) बगीचे की देखभाल करता है। |
पाठ का परिचय:
इस पाठ के द्वारा हमें विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी गई है। क्रिया का अर्थ है कार्य करना (Action/Verb) – जैसे हँसना, खेलना, गाना, सोना, पढ़ना, आना, जाना, उठना, बैठना, धोना, बेलना, कूदना, नाचना, दौड़ना, खिलाना, झूलना आदि। चित्रों में सभी कुछ ना कुछ कार्य कर रहे हैं।
1. कुम्हार – मिट्टी के बरतन बनाने वाले को कुम्हार कहा जाता है। (potter)
2. पंसारी – पंसारी के यहाँ हर प्रकार की खाने वाली चीजें दाल, चावल, गेहूँ, बादाम, काजू, तेल आदि मिलती हैं। (grocer)
3. फूलवाली – फूलवाली (florist) के पास अलग-अलग प्रकार के फूल एवं फूलों की मालाएँ होती हैं। इनमें सेवंती white rose, मोलश्री, बेला (सफेद फूल), कनेर – सफेद, लाल या पीले फूल oleander, गेंदा marigold, गुलाब rose, गुड़हल hibiscus, कमल lotus, चंपा – एक सुगंधित पीला फूल magnolia इत्यादि होते हैं।
4. फलवाला – फलवाला (fruitseller) अलग-अलग प्रकार के फलों को बेचता है। अंगूर grapes, केला banana, अनार pomegranate, खरबूजा muskmelon, सीताफल custard apple, तरबूज watermelon, सेब apple, संतरा orange, अनन्नास pineapple इत्यादि होते हैं।
5. किसान – किसान खेती का काम करते हैं। (farmer)
6. डाकिया – हर एक के घर में चिट्ठी देने का काम करता है। (postman)
7. सैनिक – हमारे देश की रक्षा करता है। (soldier)
8. नर्स – मरीज़ों की सेवा करती है। (nurse)
9. वकील – वकील कोर्ट में केस लड़ता है। (lawyer)
10. मछुआरा – मछलियाँ पकड़ने तथा बेचने का काम करता है। (fisherman)
11. मूर्तिकार – मूर्तियाँ बनाने का काम करता है। (sculptor)
12. कवि – कविताएँ लिखता है। (poet)
13. चालक -गाड़ी चलाने का काम करता है। (driver)
14. गायक – गाना गाता है। (singer)
शब्दार्थ:
- धोना – साफ करना (to clean)
- कुम्हार – मिट्टी के बरतन बनानेवाला (potter)
- फूलवाली – फूल बेचनेवाली (florist)
- फलवाला – फल विक्रेता (fruit seller)
- विभिन्न – अलग-अलग (different)
- बोध – जानकारी (information)
- मुवक्किल – (client)
- पक्ष – साथ देना (favour)
- गवाह – साक्षी (witness)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 8- करो और जानो
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४