Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 3 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 3 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 3- योग्य चुनाव
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 3, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 3 solutions
Questions and Answers
1. इस कहानी से क्या सीख मिलती है, बताओ |
प्रश्न 1.
इस कहानी से क्या सीख मिलती है, बताओ |
Additional Important Questions and Answers
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
क्या आपने किसी की सहायता की है? कैसे?
उत्तर:
हाँ, एक बार मेरे पड़ोस में रहनेवाला दो साल का मोनू कीचड़ में गिर गया था। मैंने उसे कीचड़ से निकाला। उसके घर छोड़कर आया। उसकी मम्मी ने मुझे धन्यवाद दिया। ।
प्रश्न 2.
राजा मंगलसेन ने मंत्री से क्या कहा?
उत्तर:
राजा मंगलसेन ने कहा, “आप पहले अपने जैसे सेवाभावी, परोपकारी और ईमानदार मंत्री का चुनाव कर लीजिए, तभी आपको सेवामुक्त किया जा सकता है।”
प्रश्न 3.
बैलगाड़ी के पहिए को कीचड़ में फँसा देखकर कर्मवीर ने क्या किया?
उत्तर:
बैलगाड़ी के पहिए को कीचड़ में फँसा देखकर कर्मवीर सीधे कीचड़ में उतरा और ज़ोर लगाकर बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ से बाहर निकाला।
प्रश्न 4.
सारे उम्मीदवार कर्मवीर को देखकर क्यों हँसने लगे?
उत्तर:
सारे उम्मीदवार कर्मवीर को देखकर हँसने लगे, क्योंकि उसके कपड़े कीचड़ से सने थे।
प्रश्न 5.
राजा ने कर्मवीर को मंत्री क्यों बनाया?
उत्तर:
राजा मंगलसेन का मानना था कि “जो सामान्य आदमी की पीड़ा से दु:खी होता है, वही ऊँचे पद पर बैठने का अधिकारी होता है।” इसलिए राजा ने कर्मवीर को मंत्री बनाया।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:
प्रश्न 1.
राजा मंगलसेन के मंत्री कौन थे?
उत्तर:
राजा मंगलसेन के मंत्री जगतराम थे।
प्रश्न 2.
राजा ने मंत्री को सेवामुक्त करने के लिए क्या शर्त रखी?
उत्तर:
राजा ने मंत्री को सेवामुक्त करने के लिए यह शर्त रखी कि आप पहले अपने जैसे सेवाभावी, परोपकारी और ईमानदार मंत्री का चुनाव कर लीजिए।
प्रश्न 3.
बैलगाड़ी का पहिया कहाँ फँस गया था?
उत्तर:
बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ में फँस गया था।
प्रश्न 4.
वृद्ध ने कर्मवीर को इनाम में क्या देना चाहा?
उत्तर:
वृद्ध ने कर्मवीर को इनाम में कुछ रुपये देने चाहे।
प्रश्न 5.
बैलगाड़ी का चालक कौन था?
उत्तर:
बैलगाड़ी के चालक स्वयं मंत्री जगतराम थे।
प्रश्न 6.
राजा का नाम क्या था?
उत्तर:
राजा का नाम मंगलसेन था।
प्रश्न 7.
राज्य में क्या ढिंढोरा पिटवाया गया?
उत्तर:
राज्य में यह ढिंढोरा पिटवाया गया कि राज्य के नए मंत्री का चयन अगले गुरुवार को किया जाएगा।
प्रश्न 8.
किसकी बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ में फँस गया था?
उत्तर:
मंत्री जगतराम की बैलगाड़ी का पहिया कीचड़ में फँस गया था।
प्रश्न 9.
मंत्री जगतराम की मदद किसने की?
उत्तर:
मंत्री जगतराम की मदद कर्मवीर नाम के प्रतिभाशाली नवयुवक ने की।
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(बूढ़े, ढिंढोरा, निर्धन, चयन, कीचड़, मंत्री, प्रसन्न, आशीर्वाद, हताश, सैकड़ों, हरकारे, ग्यारह)
- राजा के मंत्री ………….. हो चुके थे।
- राज्य के नए मंत्री का ……….. किया जाएगा।
- हरकारे गाँव-गाँव ………….. पीटने लगे।
- कर्मवीर …………. परिवार का प्रतिभाशाली नवयुवक था।
- उसके कपड़े ………….. से सने थे।
- मंत्री पद के लिए इच्छुक ………… बजे राज दरबार पहुँचे।
- …………. गाँव-गाँव ढिंढोरा पीटने लगे।
- …………. की संख्या में युवक दरबार की ओर जा रहे थे।
- रास्ते पर एक वृद्ध ………….. सा बैठा था।
- वृद्ध ने उसे ढेरों ………….. दिए।
- राजा मंगलसेन बहुत ………….. हुए।
- आज से कर्मवीर राज्य के नए ………… होंगे।
उत्तर:
- बूढ़े
- चयन
- ढिंढोरा
- निर्धन
- कीचड़
- ग्यारह
- हरकारे
- सैकड़ों
- हताश
- आशीर्वाद
- प्रसन्न
- मंत्री
4. किसने किससे कहा:
प्रश्न 1.
किसने किससे कहा:
- “आप पहले अपने जैसे सेवाभावी, परोपकारी और ईमानदार मंत्री का चुनाव कर लीजिए।”
- “महाराज! कर्मवीर में वे सारे गुण हैं, जो राज्य के मंत्री के लिए आवश्यक हैं।”
- “आज से कर्मवीर राज्य के नए मंत्री होंगे।”
उत्तर:
- राजा मंगलसेन ने अपने मंत्री जगतराम से कहा।
- मंत्री जगतराम ने राजा मंगलसेन से कहा।
- राजा मंगलसेन ने मंत्री जगतराम से कहा।
व्याकरण:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:
- बूढ़ा
- विनती
- चुनाव
- हताश
- कोशिश
- पीड़ा
- राजा
- मार्ग
- सुबह
- सहायता
उत्तर:
- वृद्ध
- प्रार्थना
- चयन
- निराश
- प्रयत्न
- दर्द
- नृप
- रास्ता
- सवेरा
- मदद
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:
- ईमानदार
- असफल
- सहायता
- बूढ़ा
- उम्मीद
- प्रसन्न
- राजा
- युवक
- दूर
- दुखी
- गाँव
- सुबह
- हँसना
- गुण
- आवश्यक
- योग्य
उत्तर:
- बेईमान
- सफल
- असहायता
- जवान
- नाउम्मीद
- अप्रसन्न
- रंक
- वृद्ध
- पास
- सुखी
- शहर
- शाम
- रोना
- दोष
- अनावश्यक
- अयोग्य
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलिए:
- राजा
- बूढ़ा
- युवक
- वृद्ध
- आदमी
उत्तर:
- रानी
- बूढ़ी
- युवती
- वृद्धा
- औरत
प्रश्न 4.
पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों को याद करके अपनी कॉपी में पाँच बार लिखिए:
उत्तर:

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्द ढूँढकर लिखिए:
- वह युवक प्रतिभाशाली था।
- उसने विनम्रता से मना कर दिया था।
- जगतरामजी ने योग्य व्यक्ति का चुनाव किया है।
उत्तर:
- प्रतिभाशाली
- विनम्रता
- योग्य
कहानी का सारांश:
इस कहानी के माध्यम से सदा सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया गया है। दूसरों की मदद करना पुण्य का काम है। हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए। इसी में जीवन का सच्चा आनंद है। हमें हमेशा भलाई के बदले भलाई ही प्राप्त होती है।
शब्दार्थ:
- योग्य – उचित (appropriate)
- चुनाव – चयन (to select)
- ईमानदार – सच्चा (honest)
- प्रयास – प्रयत्न (effort)
- विनम्रता – विनीत (politeness)
- हताश – निराश (disappoint)
- सेवामुक्त – जो सेवा से मुक्त होना चाहता हो (to retire from service)
- विनती – प्रार्थना (request)
- सेवाभावी – सेवा का भाव (social worker)
- परोपकारी – दूसरों का भला करनेवाला (kind)
- ढिंढोरा पीटना – ढोल पीटकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाना (to announce)
- इच्छुक – जिसकी इच्छा हो (willing)
- हरकारे – ढिंढोरा पीटनेवाले (messenger)
- सैकड़ों – सौ की संख्या (hundred)
- वृद्ध – बूढ़ा (old)
- निर्धन – गरीब (poor)
- प्रतिभाशाली – जिसमें सभी गुण हों (able, brilliant)
- बैलगाड़ी – (bullock cart)
- ढेरों – बहुत (many)
- आशंका – डर (fear)
- हाँफना – साँस फूलना (breathless)
- कीचड़ सने – कीचड़ लगे हुए (muddy)
- गुण – अच्छाइयाँ (quality)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 3- योग्य चुनाव
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४