Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 1 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 1 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 1- गाँव और शहर
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 1, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 1 solutions
Questions and Answers
1. देखो और बताओ
प्रश्न 1.
देखो और बताओ
Additional Important Questions and Answers
पाठ्यपुस्तक : पृष्ठ 26 और 27 के चित्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए:
प्रश्न 1.
पृष्ठ क्र.26 के चित्र में कहाँ का दृश्य दिखाया गया है?
उत्तर:
गाँव।
प्रश्न 2.
पृष्ठ क्र.27 पर कहाँ का चित्र दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
शहर।
प्रश्न 3.
गाँव के चित्र में यातायात के कितने साधन दिखाए गए हैं?
उत्तर:
तीन।
प्रश्न 4.
गाँव के चित्र में दिखाए गए विद्यालय का नाम क्या है?
उत्तर:
समता।
प्रश्न 5.
कूड़ादान किसके सामने रखा है?
उत्तर:
कूड़ादान विद्यालय के सामने रखा है।
प्रश्न 6.
चित्र में यातायात के कौन-कौन से साधन दिखाए गए हैं?
उत्तर:
चित्र में यातायात के तीन साधन दिखाये गए हैं – साइकिल, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर।
प्रश्न 7.
घर में सभी कैसे कार्य कर रहे हैं?
उत्तर:
घर में सभी मिलजुलकर कार्य कर रहे हैं।
प्रश्न 8.
क्या यह एक प्रगतिशील गाँव का चित्र है? कैसे?
उत्तर:
हाँ, क्योंकि गाँव में विद्यालय है, बिजली की व्यवस्था है।
प्रश्न 9.
क्या गाँव में हरियाली है? कैसे?
उत्तर:
हाँ, जहाँ-जहाँ ज़रूरी है; वहाँ पेड़ लगे हैं। हरी घास भी है।
पाठ्यपुस्तक : पृष्ठ क्र. 26 एवं 27 को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
पाठशाला की ओर कितने बच्चे जा रहे हैं?
उत्तर:
पाँच।
प्रश्न 2.
चित्र में कितनी बकरियाँ दिख रही हैं?
उत्तर:
दो।
प्रश्न 3.
कुएँ के पास क्या रखा है?
उत्तर:
मटके।
प्रश्न 4.
विद्यालय के परिसर में बच्चे किससे खेल रहे हैं?
उत्तर:
गेंद से।
प्रश्न 5.
मुर्गी के चूज़े कितने हैं?
उत्तर:
दो।
प्रश्न 6.
चित्र में कुल कितने प्रकार के जानवर हैं?
उत्तर:
चार।
प्रश्न 7.
साइकिल कौन चला रहा है?
उत्तर:
एक आदमी।
प्रश्न 8.
पहिए से कौन खेल रहा है?
उत्तर:
छोटा लड़का।
प्रश्न 9.
चित्र में कुल कितनी औरतें हैं?
उत्तर:
आठ।
प्रश्न 10.
चित्र में कुल कितने आदमी हैं?
उत्तर:
तीन।
प्रश्न 11.
चित्र में कुल कितने बच्चे हैं?
उत्तर:
पन्द्रह।
प्रश्न 12.
शहर के चित्र में दिखाए गए यातायात के साधनों के नाम बताइए।
उत्तर:
बस, रिक्शा, कार, स्कूटर।
प्रश्न 13.
गाँव के चित्र में कौन-कौन से जानवर दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर:
मुर्गी, कुत्ता, बकरियाँ तथा बैल।
प्रश्न 14.
गाँव के चित्र में कौन-से वाक्य लिखे हुए है?
उत्तर:
गाँव-शहर की प्रगति, देश की उन्नति तथा स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम । लिखा हुआ है।
प्रश्न 15.
शहर के चित्र में कौन-से वाक्य लिखे हुए है?
उत्तर:
शुद्ध हवा-पानी का तंत्र, स्वस्थ जीवन का मंत्र, अनुशासन के साथ देश का विकास तथा स्वच्छ नगर, सुंदर नगर।
प्रश्न 16.
गाँव में किस तरह के घर हैं?
उत्तर:
गाँव में कच्चे घर बने हुए हैं।
प्रश्न 17.
गाँव में लोग किस प्रकार के घरों में रहते हैं?
उत्तर:
शहर में लोग सीमेंटवाले पक्के घरों तथा बड़ी-बड़ी इमारतों में रहते हैं।
3. निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ या गलत ✗ का निशान लगाइए:
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ या गलत ✗ का निशान लगाइए:
- हमें यहाँ-वहाँ कचरा फेंकना चाहिए।
- शहर में लोग कच्चे घरों में रहते हैं।
- गाँव में पेड़-पौधे अधिक होते हैं, जिससे वातावरण स्वच्छ व शीतल रहता है।
- गाँव के चित्र में बिजली के खंभे नहीं हैं।
- शहर में अधिक यातायात साधनों का उपयोग होता है।
उत्तर:
- ✗
- ✗
- ✓
- ✓
- ✓
प्रश्न 4.
कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर चित्रों के नीचेलिखिए:
(बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, कुआँ, साइकिल, हल, बैल)

उत्तर:
- बैलगाड़ी
- ट्रैक्टर
- कुआँ
- साइकिल
- हल
- बैल
प्रश्न 5.
खाली जगह भरिए:
- ………….. की प्रगति,
………….. की उन्नति। - ………….. ग्राम, ………….. ग्राम।
- शुद्ध ………….., …………… का तंत्र,
………………….. जीवन का मंत्र। - ………….. के साथ देश का ………….. हो ।
- गाँव हो या शहर, दोनों को ………….. रखना ज़रूरी है।
- शहरों में कूड़ा फेंकने के लिए जगह-जगह
…………………….. रखे जाते हैं। - गाड़ियों के अनुशासन के लिए …………………
………….. होते हैं। - राहगीरों को सड़क पार करने के लिए
………… बनाए होते हैं। - चौराहों पर …………………. लगे होते हैं।
उत्तर:
- गाँव – शहर, देश
- स्वच्छ, स्वस्थ
- हवा पानी, स्वस्थ
- अनुशासन, विकास
- स्वच्छ
- कूड़ेदान
- ट्रैफिक सिग्नल
- ज़ेब्रा क्रॉसिंग
- फव्वारे
सही विकल्प चुनकर लिखिए:
प्रश्न 1.
गाँव में यातायात के साधन
(अ) कम होते हैं।
(आ) अधिक होते हैं।
उत्तर:
कम होते हैं।
प्रश्न 2.
गाँव में लोग समय कैसे बिताते हैं?
(अ) एक – दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करके।
(आ) दूरदर्शन देखकर।
उत्तर:
एक – दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करके।
प्रश्न 3.
गाँव के लोग ज्यादातर स्वस्थ होते हैं, क्योंकि
(अ) वे पौष्टिक आहार खाते हैं।
(आ) दो-चार दिन खाना ही नहीं खाते हैं।
उत्तर:
वे पौष्टिक आहार खाते हैं।
प्रश्न 4.
गाँव के लोग कैसे होते हैं?
(अ) मिलनसार
(आ) झगड़ालू
उत्तर:
मिलनसार
प्रश्न 5.
शहर के लोगों का जीवन कैसा होता है?
(अ) व्यस्त
(आ) आलसी
उत्तर:
व्यस्त
प्रश्न 6.
शहर के लोगों के पास जानकारी क्यों अधिक होती है?
(अ) इंटरनेट के कारण
(आ) व्यस्तता के कारण
उत्तर:
इंटरनेट के कारण
चित्र का परिचयः
पाठ्यपुस्तक: पृष्ठ क्र. 26 पर गाँव का चित्र दिखाया गया है। इसमें गाँव का रहन-सहन एवं वातावरण दिखाया गया है। यहाँ लोग कच्चे घरों में रहते हैं। यातायात के लिए साइकिल, छकड़ा इत्यादि का उपयोग होता है। खेती के लिए ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है। जगह-जगह पेड़-पौधे लगाए जाते हैं, जिसके कारण वातावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहता है। गाँवों में विद्यालय खुल गये हैं। शौचालय बनाए गए हैं। बिजली की व्यवस्था भी होने लगी है। गाँव में पीने का शुद्ध पानी कुएँ आदि से मिलता है। लोग मिल-जुलकर रहते हैं, साथ में काम करते हैं, तथा खेती करते हैं। यहाँ लोगों के घरों में पालतू पशु भी पाए जाते हैं। यहाँ का जीवन बहुत ही शांतिपूर्ण एवं सादगी से भरा होता है।
पाठ्यपुस्तक: पृष्ठ क्र.27 पर शहर का चित्र है। इसमें शहर की जीवन शैली एवं वातावरण दिखाया गया है। यहाँ लोग बड़ी-बड़ी इमारतों में रहते हैं। यात्रा के लिए कार, बस, टैक्सी, स्कूटर आदि वाहनों का प्रयोग किया जाता है। शहर में जनसंख्या अधिक होने के कारण अनुशासन की आवश्यकता अधिक होती है। सड़क पर वाहनों को अनुशासन से चलाने के लिए कई नियम एवं कानून बनाए गए हैं।
जगह – जगह ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। लोगों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ, सड़क पार करने के लिए ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाए गए हैं। गाँव और शहर दोनों जगह स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसा करने से हम खुशहाल एवं सुखद जीवन जी सकेंगे। अत: हम सभी को स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
शब्दार्थ:
- प्रगति – तरक्की (progress)
- कूड़ादान – कचरापेटी (dustbin)
- स्वच्छ – साफ (clean)
- स्वस्थ – तंदुरुस्त (healthy)
- उन्नति , – विकास (development)
- बैलगाड़ी – छकड़ा (bullock cart)
- शौचालय – पाखाना (toilet)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 1- गाँव और शहर
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४