Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 6 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 6 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 6- पेटूराम
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 6, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 6 solutions
Questions and Answers
1. विरामचिह्नों को पहचानो, पढ़ो और समझो:
पूर्णविराम (।), अल्पविराम (,), प्रश्नवाचक (?), विस्मयादिबोधक (!), अर्धविराम (;)
1. अंगूर मिलते हैं?
2. मैं…..!
3. आधा दर्जन केले, एक किलो सेब ।
4. नहीं – नहीं; आज मेरा उपवास है ।
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
आपकी माता जी उपवास के दिन क्या खाती हैं?
उत्तर:
माता जी फल, साबूदाना, राजगीरा, चिक्की आदि चीजें खाती हैं।
प्रश्न 2.
क्या आप ईश्वर की वंदना करते हैं? कैसे?
उत्तर:
हाँ, सुबह-सुबह नहाकर हम हाथ जोड़कर ईश्वर की वंदना करते हैं। अगरबत्ती और दीया जलाते हैं और प्रसाद भी बाँटते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:
प्रश्न 1.
आज किसका उपवास है ?
उत्तर:
आज पेटूराम का उपवास है।
प्रश्न 2.
पेटूराम ने कितने अंगूर मँगवाए?
उत्तर:
पेटूराम ने आधा किलो अंगूर मँगवाए।
प्रश्न 3.
पेटूराम ने कितना मेवा मँगवाया?
उत्तर:
पेटूराम ने एक पाव मेवा मँगवाया।
प्रश्न 4.
पेटूराम ने एक किलो क्या मँगवाया?
उत्तर:
पेटूराम ने एक किलो सेब मँगवाए।
प्रश्न 5.
पेटूराम ने कौन-कौन से फल मँगवाए?
उत्तर:
पेटूराम ने अंगूर, केले, सेब आदि सभी फल मँगवाए।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:
प्रश्न 1.
पेटूराम ने कितने केले मँगवाए?
उत्तर:
आधा दर्जन।
प्रश्न 2.
पेटूराम ने आधा लीटर क्या मँगवाया?
उत्तर:
दूध।
प्रश्न 3.
उपवास के दिन थोड़ा बहुत कौन खा लेता है?
उत्तर:
पेटूराम।
प्रश्न 4.
पेटूराम कौन से दिन अधिक नहीं खाता?
उत्तर:
व्रत के दिन।
प्रश्न 5.
पेटूराम ने आधा लीटर दूध के साथ क्या मँगवाया?
उत्तर:
रबड़ी।
4. निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत ✗ का निशान लगाइए:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही ✓ अथवा गलत ✗ का निशान लगाइए:
- पेटूराम का उपवास था, इसलिए भोजन नहीं किया।
- पेटूराम ने एक किलो अंगूर मँगवाए।
- पेटूराम ने उपवास के दिन कुछ नहीं खाया।
- पेटूराम ने आधा दर्जन केले मँगवाए।
- पेटूराम ने रबड़ी मँगवाने से इनकार कर दिया।
उत्तर:
- ✓
- ✗
- ✗
- ✓
- ✗
5. निम्नलिखित विराम चिह्नों के लिए पाठ में से वाक्य चुनकर लिखिए।
प्रश्न 1.
पूर्ण विराम (।)
उत्तर:
1. चलिए भोजन तैयार है।
2. आप भोजन कीजिए।
प्रश्न 2.
प्रश्नवाचक चिह्न (?)
उत्तरः
1. क्या आप भोजन नहीं करेंगे?
2. उपवास में कुछ तो लेते होंगे?
प्रश्न 3.
अल्प विराम (,)
उत्तर:
1. हाँ, थोड़ा बहुत खा लेता हूँ।
2. आधा दर्जन केले, एक किलो सेब।
प्रश्न 4.
अर्ध विराम ( ; )
उत्तर:
नहीं-नहीं; आज मेरा उपवास है।
प्रश्न 5.
विस्मयादिबोधक चिह्न (!)
उत्तर:
इतना अधिक भोजन करेंगे!
प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
- “चलिए, ………….. तैयार है।”
- “आज मेरा ………….. है।”
- “फिर …………. कैसा?”
- “………….. मिलते हैं?”
- “………. दर्जन केले, एक किलो ………… |”
- ………….. …………….. मेवा, सवा पाव ……….. |”
- “…………… लीटर दूध और ………….. बस।”
- “और कोई ………….
- “…………. के दिन मैं अधिक नहीं खाता।”
उत्तरः
- भोजन
- उपवास
- संकोच
- अंगूर
- आधा, सेब
- एक पाव, मिठाई
- आधा, रबड़ी
- आज्ञा
- व्रत
प्रश्न 7.
दिए गए पर्यायों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए।
1. पेटूराम खाना नहीं खाएंगे, क्योंकि
- उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
- उनका उपवास है।
- वे नाराज हैं।
उत्तर:
उनका उपवास है।
व्याकरण:
इस पाठ में विराम चिह्नों का प्रयोग किया गया है। विराम का अर्थ है ‘रुकना’, बातचीत करते समय बात को अच्छी तरह से समझाने के लिए थोड़ा रुकना पड़ता है। रुकने की इसी प्रक्रिया का नाम ‘विराम’ है। इन्हीं के द्वारा हम प्रश्न पूछने, आश्चर्य, पूर्णता आदि भावों को दिखाते हैं।
प्रश्न 1.
विराम चिह्न के प्रकार निम्नलिखित हैं:
- पूर्ण विराम ।
- अल्पविराम ,
- प्रश्नवाचक ?
- विस्मयादिबोधक !
- अर्ध विराम ;
- उद्धरण चिह्न “ ”
- योजक चिह्न –
उत्तर:
- पूर्ण विराम full stop (।) : वाक्य पूरा होने पर आखिर में इसे लगाते हैं।
- अल्प विराम comma (,): वाक्य में जहाँ थोड़ी देर रुकना हो, वहाँ अल्प विराम लगाते हैं।
- प्रशनवाचक चिह्न sign of interrogative (?): जब प्रश्न पूछा जाता है, तब यह चिह्न लगता है।
- विस्मयादिबोधक sign of exclamation (!): खुशी, क्रोध, घृणा आदि भाव प्रकट करने के लिए उस शब्द के अंत में यह चिह्न लगता है।
- अर्ध विराम semi colon (;) : जब अल्पविराम से थोड़ा कम रुकने की जरूरत हो, तब यह चिह्न लगता है।
- उद्धरण चिह्न inverted comma ” “: इसका प्रयोग किसी व्यक्ति के द्वारा कही गई बातों के लिए होता है।
- योजक चिह्न Hyphen (-): दो शब्दों के बीच में इसका उपयोग होता है। उदाहरण के लिए पाप-पुण्य, हानि-लाभ, माता-पिता आदि।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए विराम चिह्नों के नाम लिखिए:
- ।
- ,
- ?
- !
- ;
- ” “
- –
उत्तर:
- पूर्ण विराम
- अल्पविराम
- प्रश्नवाचक
- विस्मयादिबोधक
- अर्धविराम
- उद्धरण चिह्न
- योजक चिह्न।
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
- वाक्य पूरा होने पर आखिर में ………… लगता है।
- वाक्य में जहाँ थोड़ी देर रुकना हो, वहाँ …………… लगता है।
- प्रश्न पूछने के लिए ………….. लगता है।
- खुशी, क्रोध, घृणा आदि भावों के लिए ……………… लगता है।
उत्तर:
- पूर्ण विराम
- अल्प विराम
- प्रश्नवाचक
- विस्मयादिबोधक
प्रश्न 4.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:
| (अ) | (ब) |
| 1. अर्ध विराम | (अ) , |
| 2. उद्धरण | (ब) – |
| 3. योजक | (क) “ “ |
| 4. अल्प विराम | (ड) ; |
उत्तर:
| (अ) | (ब) |
| 1. अर्ध विराम | (ड) ; |
| 2. उद्धरण | (क) “ “ |
| 3. योजक | (ब) – – |
| 4. अल्प विराम | (अ) , |
पाठ का स्पष्टीकरणः
प्रस्तुत पाठ के द्वारा विरामचिह्नों से पहचान कराई गई है।
शब्दार्थ:
- भोजन – खाना (food)
- उपवास – व्रत (to fast)
- संकोच – हिचक (hesitation)
- आज्ञा – इजाज़त (permission)
- मेवा – काजू, बादाम, अखरोट आदि (dry fruit)
- आधा किलो – (half kilogram) 500 ग्राम
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 6- पेटूराम
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४