Class 5: Hindi Sulabhbharati Chapter 4 solutions. Complete Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 4 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 4- बालिका दिवस
Maharashtra Board 5th Hindi Sulabhbharati Chapter 4, Class 5 Hindi Sulabhbharati Chapter 4 solutions
Questions and Answers
1. पढो, समझो और लिखो:
प्रश्न 1.
पढो, समझो और लिखो:
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
प्रश्न 1.
14 नवम्बर को किस नेता का जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर:
14 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरूजी का जन्मदिन मनाया जाता है।
प्रश्न 2.
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम किस रूप में मनाते हैं?
उत्तर:
जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बालदिवस के रूप में मनाते हैं।
प्रश्न 3.
शिक्षक दिवस कब आता है?
उत्तर:
शिक्षक दिवस पाँच सितम्बर के दिन आता है।
प्रश्न 4.
‘शिक्षक दिवस’ किसके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
शिक्षक दिवस’ भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 5.
आपके आस-पड़ोस में कितने परिवार रहते हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पड़ोस में कुल दस परिवार रहते हैं।
प्रश्न 6.
आपकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं? उनमें से कितने लड़के और कितनी लड़कियाँ हैं?
उत्तर:
हमारी कक्षा में कुल 30 विद्यार्थी हैं। उनमें से 15 लड़के और 15 लड़कियाँ हैं।
प्रश्न 7.
किसके शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है?
उत्तर:
एक लड़की के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। (छात्रों के अनुसार प्र. 5 और प्र. 6 के उत्तर अलग – अलग हो सकते हैं।)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए:
प्रश्न 1.
कक्षा में कौन बहुत तैयार होकर आया है?
उत्तर:
कक्षा में सृष्टि बहुत तैयार होकर आई है।
प्रश्न 2.
‘बालिका दिवस’ किसके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
‘बालिका दिवस’ सावित्री बाई फुले के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 3.
महाराष्ट्र की प्रथम शिक्षिका कौन मानी जाती हैं?
उत्तर:
‘सावित्रीबाई फुले’ महाराष्ट्र की प्रथम शिक्षिका मानी जाती हैं।
प्रश्न 4.
लड़कियों के लिए पहली पाठशाला कहाँ खोली गई?
उत्तर:
लड़कियों के लिए पहली पाठशाला पुणे में खोली गई।
प्रश्न 5.
इस पाठ में किस दिवस की जानकारी है?
उत्तर:
इस पाठ में ‘बालिका दिवस’ की जानकारी है।
प्रश्न 6.
दूर्वा के घर और कौन-कौन है?
उत्तर:
दूर्वा के घर चाचाजी और बड़े भैया भी हैं।
प्रश्न 7.
सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बालिका दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?
उत्तर:
क्योंकि उन्होंने लड़कियों के लिए पहली पाठशाला शुरू की थी।
प्रश्न 8.
किन क्षेत्रों में लड़कियों का योगदान है?
उत्तर:
समाजसेवा, शिक्षा, विज्ञान, संगीत, प्रशासन, शोधकार्य और खेलकूद आदि क्षेत्रों में लड़कियों का योगदान है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए:
प्रश्न 1.
तीन जनवरी को कौन – सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर:
बालिका दिवस।
प्रश्न 2.
सावित्रीबाई फुले के पति का नाम बताइए?
उत्तर:
महात्मा ज्योतिबा फुले।
प्रश्न 3.
सभी लड़कियाँ कहाँ जाती हैं?
उत्तर:
पाठशाला।
प्रश्न 4.
हमें स्वावलंबी और सजग कौन बनाती है?
उत्तर:
शिक्षा।
प्रश्न 5.
किसके शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है?
उत्तर:
लड़की।
प्रश्न 6.
निम्नलिखित दिवस कब मनाए जाते हैं ? लिखिए:
- स्वतंत्रता दिवस
- गणतंत्र दिवस
- बाल दिवस
- शिक्षक दिवस
- गाँधी जयंती
- महिला दिवस
- बालिका दिवस
- महाराष्ट्र दिवस
उत्तर:
- 15 अगस्त
- 26 जनवरी
- 14 नवम्बर
- 5 सितंबर
- 2 अक्टूबर
- 8 मार्च
- 3 जनवरी
- 1 मई
किसने किससे कहाः
प्रश्न 1.
आज तो तुम तैयार होकर आई हो।
उत्तर:
दूर्वा ने सृष्टि से कहा।
प्रश्न 2.
“आज तीन जनवरी बालिका दिवस है ना!”
उत्तर:
सृष्टि ने दूर्वा से कहा।
व्याकरण:
प्रश्न 1.
समान अर्थवाले शब्द लिखिए:
- दिवस
- प्रथम
- पाठशाला
उत्तर:
- दिन
- पहला
- विद्यालय
प्रश्न 2.
लिंग बदलिए:
- बालक
- बहन
- पति
- शिक्षक
- लड़का
- माता
उत्तर:
- बालिका
- भाई
- पत्नी
- शिक्षिका
- लड़की
- पिता
प्रश्न 3.
वचन बदलिए:
1. लड़की
2. बहन
उत्तरः
1. लड़कियाँ
2. बहनें
प्रश्न 4.
विरुद्धार्थी शब्दों की जोड़ियाँ मिलाइए।
| (अ) | (ब) |
| 1. आज | अंत |
| 2. प्रथम | दूसरी |
| 3. आगे | रात्रि |
| 4. स्वावलंबी | कम |
| 5. सजग | अशिक्षित |
| 6. शिक्षित | निष्क्रिय |
| 7. बहुत | परावलंबी |
| 8. दिवस | पीछे |
| 9. पहली | अंतिम |
| 10. शुरू | कल |
उत्तरः
| (अ) | (ब) |
| 1. आज | कल |
| 2. प्रथम | अंतिम |
| 3. आगे | पीछे |
| 4. स्वावलंबी | परावलंबी |
| 5. सजग | निष्क्रिय |
| 6. शिक्षित | अशिक्षित |
| 7. बहुत | कम |
| 8. दिवस | रात्रि |
| 9. पहली | दूसरी |
| 10. शुरू | अंत |
प्रश्न 10.
उचित जोड़ियाँ मिलाइए:
| (अ) | (ब) |
| 1. साइना नहवाल | (अ) राजनीति |
| 2. इंदिरा गाँधी | (आ) नासा वैज्ञानिक |
| 3. कल्पना चावला | (इ) महिला राष्ट्रपति |
| 4. प्रतिभा पाटील | (उ) राजनीति |
| 5. सोनिया गाँधी | (ऊ) बैडमिन्टन खिलाड़ी |
उत्तरः
| (अ) | (ब) |
| 1. साइना नहवाल | (ऊ) बैडमिन्टन खिलाड़ी |
| 2. इंदिरा गाँधी | (उ) राजनीति |
| 3. कल्पना चावला | (आ) नासा वैज्ञानिक |
| 4. प्रतिभा पाटील | (इ) महिला राष्ट्रपति |
| 5. सोनिया गाँधी | (उ) राजनीति |
पाठ का सारांशः
प्रस्तुत पाठ में लड़कियों की पढ़ाई – लिखाई का महत्त्व बताया गया है। सावित्रीबाई फुले ने अपने पति के साथ मिलकर लड़कियों की पहली पाठशाला पुणे में शुरू की थी। सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन ‘बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आजकल लड़कियाँ भी पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। इसलिए लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। लड़का-लड़की दोनों को समान अधिकार मिलने चाहिए। एक लड़की के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है। इस प्रकार पाठ में शिक्षा का महत्त्व बताया गया है।
शब्दार्थ:
- समाजसेवा – लोगों की सेवा (social work)
- शिक्षा – पढ़ाई (education)
- प्रशासन – हुकूमत (administration)
- शोधकार्य – खोजकार्य (research)
- स्वावलंबी – स्वतंत्र (self dependent)
- सजग – जागृत, सावधान (alert)
- क्षेत्र – विभाग (field)
- विज्ञान – (science)
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 5- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 4- बालिका दिवस
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 5 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- नंदनवन
- Chapter 2- बूँदें
- Chapter 3- योग्य चुनाव
- Chapter 4- कश्मीरा
- Chapter 5- पहचान हमारी - भाग (१)
- Chapter 6- पेटूराम
- Chapter 7- बधाई कार्ड
- Chapter 8- करो और जानो
- Chapter 9- नीम
- Chapter 10- गड़ा धन
- Chapter 11- मित्रता
- Chapter 12- बचत
- Chapter 13- पहचान हमारी - भाग (२)
- Chapter 14- मैं सड़क हूँ
- Chapter 15- व्यायाम
- Chapter 16- बोलो और जानो
- स्वयं सध्ययन
Part 2
- पुनरावर्तन १
- पुनरावर्तन २
- Chapter 1- गाँव और शहर
- Chapter 2- जीवन
- Chapter 3- भाई-भाई का प्रेम
- Chapter 4- बालिका दिवस
- Chapter 5- रोबोट
- Chapter 6- जुड़े हम
- Chapter 7- (अ) बोध, (ब) समान - विरुद्ध
- Chapter 8- बीज
- Chapter 9- मुझे पहचानो
- Chapter 10- मुझे जानो
- Chapter 11- वीरों को प्रणाम
- Chapter 12- सपूत
- Chapter 13- राष्ट्रीय त्योहार
- Chapter 14- (अ) हम अलग - रूप एक, (ब) धुक-धुक गाड़ी
- Chapter 15- ज्ञानी
- Chapter 16- बचाव
- Chapter 17- निरिक्षण
- Chapter 18- चलों-चलें
- स्वयं सध्ययन
- पुनरावर्तन ३
- पुनरावर्तन ४