Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 Notes.
NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 8-मच्छरों की दावत ?
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
प्रश्न 1.
क्या तुम किसी को जानते हो जिसे कभी मलेरिया हुआ हो? कैसे पता लग पाया था कि उन्हें मलेरिया है?
उत्तर:
हाँ, मेरे एक दोस्त को मलेरिया हुआ था। रक्त जाँच से पता चला कि मलेरिया है।
प्रश्न 2.
उन्हें मलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ हुई?
उत्तर:
उन्हें तेज बुखार था। बार-बार ठंड लग कर बुखार आता था।
प्रश्न 3.
मच्छरों के काटने से और कौन-कौन सी बीमारियाँ होती है?
उत्तर:
मच्छरों को काटने से निम्नलिखित बीमारियाँ होती हैं-डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया।
प्रश्न 4.
कौन-से मौसम में मलेरिया ज्यादा फैलता है?
उत्तर:
बरसात के मौसम में मलेरिया ज्यादा फैलता है।
प्रश्न 5.
मच्छरों से बचने के लिए तुम्हारे घर में क्या-क्या उपाय किए जाते हैं? अपने साथियों से भी पता करो कि वे बचाव के लिए क्या करते हैं?
उत्तर:
मच्छरों से बचने के लिए मेरे घर में डी.डी.टी. का छिड़काव किया जाता हैं, आस-पास में पानी का जमाव नहीं होने दिया जाता है। सोते समय मच्छरदानी लगाई जाती है। मेरे दोस्त के यहाँ भी यही उपाय किया जाता है।
प्रश्न 6.
यहाँ पर खून की जाँच की रिपोर्ट दी गई है। इनमें किन शब्दों से पता चल रहा है कि मरीज को मलेरिया है।
उत्तर:
रिपोर्ट में साफ शब्दों में लिखा है मलेरिया के जीवाणु पाए गए।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 70)
अनीमिया क्या है?
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
प्रश्न 1.
आरती की रिपोर्ट के हिसाब से हिमोग्लोबिन कम से कम कितना चाहिए था?
उत्तर:
आरती के हिसाब से हिमोग्लोबिन कम से कम 12 ग्राम होना चाहिए था।
प्रश्न 2.
आरती का हिमोग्लोबिन कितने दिनों में कितना बढ़ गया?
उत्तर:
आरती का हिमोग्लोबिन तीन महीने में 2.5 ग्राम बढ़ा है।
प्रश्न 3.
अखबार की रिपोर्ट में अनीमिया से होने वाली परेशानी के बारे में क्या लिखा है?
उत्तर:
अखबार में अनीमिया से होने वाली परेशानी के बारे में लिखा है कि अनीमिया से मानसिक और शारीरिक दोनों कमजोरी होती है और बच्चे कमजोर हो जाते हैं।
प्रश्न 4.
क्या तुम या तुम्हारे घर में किसी को खून टेस्ट की जरूरत पड़ी है? कब और क्यों?
उत्तर:
हाँ, मेरी दादी को खून टेस्ट की जरूरत पड़ी थी। जब उन्हें बुखार हुआ था।
प्रश्न 5.
खून टेस्ट से क्या पता चला था?
उत्तर:
खून के टेस्ट से पता चला कि मलेरिया था।
प्रश्न 6.
क्या तुम्हारे स्कूल में कभी हेल्थ जाँच हुई है? डाक्टर ने तुम्हें क्या बताया?
उत्तर:
मेरे स्कूल में दो महीने पहले हेल्थ जाँच हुई है? डाक्टर ने बताया कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 71)
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
पता करो
प्रश्न 1.
किसी डॉक्टर से या अपने बड़ों से पता करो कि खाने की किन चीजों में लोहा होता है?
उत्तर:
मेरी माँ ने बताया कि हरी सब्जी, साग तथा अंकुरित अनाज में लोहा होता है।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 72)
बताओ
प्रश्न 1.
क्या तुमने ऐसा पोस्टर कहीं लगा हुआ देखा है?
उत्तर:
हाँ, हमने ऐसा पोस्टर अपने स्कूल के पास देखा है।
प्रश्न 2.
ये पोस्टर कौन लगाता होगा? अखबार में इस तरह के पोस्टर कौन देता होगा?
उत्तर:
इस तरह के पोस्टर सरकार के द्वारा लगवाया जाता है। अखबार में भी सरकार के द्वारा ही यह दिया जाता है।
प्रश्न 3.
इनमें किन बातों पर ध्यान दिलाने की कोशिश की गई है?
उत्तर:
इन पोस्टरों में अपने आस-पास के जगह को साफ रखने को कहा जाता है। इन पोस्टरों में लिखा होता है कि
(क) आस-पास पानी जमा न होने दें।
(ख) पानी के बरतन, टंकी, कूलर को साफ रखें।
(ग) मच्छरदानी का प्रयोग करे।
(घ) जमा हुए पानी में मिट्टी का तेल छिड़कें।
प्रश्न 4.
तुम्हें क्या लगता है कि इसमें टंकी, कूलर तथा गड्ढों के चित्र क्यों दिखाए गए हैं?
उत्त्तर
जमे हुए पानी में मच्छर अण्डे देते हैं इसलिए चित्र में टंकी, कूलर तथा गड्ढे का चित्र दिखाया है। सोचो और पता करो।
प्रश्न 5.
सोचो, पानी में मछलियाँ डालने के लिए क्यों कहा गया होगा? ये मछलियाँ क्या-क्या खाती होगीं?
उत्तर:
मछलियाँ मच्छरों के अण्डे को खा जाती हैं।
प्रश्न 6.
पानी में तेल का छिड़काव करने को क्यों कहा गया है।
उत्तर:
तेल पानी के पृष्ठ तनाव को कायम करता है जिससे मच्छरों के अण्डे डूब जाते हैं और मच्छर कम हो जाते हैं।
प्रश्न 7.
मक्खी से कौन-कौन सी बीमारी फैलती है? और कैसे?
उत्तर:
मक्खी से डायरिया, हैजा, टाइफाईड आदि बीमारियाँ फैलती हैं। मक्खियाँ गंदे नाले, कचरे पर बैठती हैं और अपने पैरों में बीमारी के कीटाणु लगाकर बिना ढके खाने पर बैठ जाती हैं। उसे खाकर हम भी बीमार पड़ जाते हैं।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 73)
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
खोज-खबर
कक्षा के सभी बच्चे दो या तीन समूहों में बँट जाएँ। समूहों को आपस में यह तय कर लेना होगा कि स्कूल और आस-पास के इलाके में कौन-सी जगह का निरीक्षण कौन करेगा। स्कूल में या स्कूल के आस-पास इन जगहों को देखो। क्या इन जगहों पर पानी इकट्ठा है या नालियाँ बंद हैं? अगर हाँ तो (✓) का निशान लगाओ।
उत्तर:
गमले (✓), कूलर (✗), टंकी (✓), स्कूल का मैदान (✗), गड्ढे (✓), नालियाँ (✓), या कोई और जगह ………………. (✓)
प्रश्न 1.
यहाँ कितने दिनों से पानी इकट्ठा है?
उत्तर:
यहाँ 6 दिनों से पानी इकट्ठा है।
प्रश्न 2.
इन जगहों पर पानी इकट्ठा होने से क्या परेशानियाँ हो रही हैं?
उत्तर:
ये दिखने में बहुत गंदे लगते हैं। इन जगहों पर पानी इकट्ठा होने से आने-जाने में परेशानी होती है। मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ जाने से बीमारी फैलने का खतरा रहता है।
प्रश्न 3.
इन जगहों की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है।
उत्तर:
इन जगहों की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
प्रश्न 4.
पानी में क्या-क्या नजर आ रहा है?
उत्तर:
पानी में मच्छरों के लार्वा, मक्खी, हरे शैवाल, आदि दिख रहे हैं।
प्रश्न 5.
इन गड्ढों और नालियों की मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी किसकी है?
उत्तर:
स्कूल के अंदर गड्ढों की जिम्मेवारी स्कूल के संचालक की और बाहर के गड्ढों की जिम्मेवारी नगर निगम की है।
प्रश्न 6.
क्या इनमें किसी जगह पर इकट्टे हुए पानी में लार्वे भी दिखे?
उत्तर:
बाहर के गड्ढे में मच्छर के लार्वे दिखे।
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
पोस्टर बनाओ
प्रश्न 1.
अपने समूह में कूलर, टंकी, नालियों जैसी जगह साफ रखने के लिए पोस्टर बनाओ। स्कूल और घर के आस-पास यह पोस्टर लगाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।
प्रश्न 2.
पता करो, तुम्हारे स्कूल के आस-पास की सफाई करवाने की जिम्मेदारी किसके हैं। यह भी पता करो कि चिट्ठी किसके नाम लिखनी है?
उत्तर:
मेरे स्कूल के आस-पास की सफाई करवाने की जिम्मेदारी शहर के नगर निगम की है। चिट्ठी नगर निगम के पार्षद के नाम लिखनी है।
| सेवा में, श्रीमान नगर पार्षद महोदय वार्ड नं. 15 नेब सराय, (विषय-मेरे स्कूल के आस-पास फैली गंदगी की सफाई करवानी है।) महोदय, आपसे सविनय निवेदन है कि मेरे स्कूल के आस-पास बहुत गंदगी फैली है। नाला भी बहुत गंदा है तथा टूटा हुआ है। इससे बहुत तरह की बीमारियाँ फैल रही हैं। अतः आपसे यह सविनय निवेदन है कि जल्द से जल्द नाले की मरम्मत तथा साफ-सफाई कराने का कष्ट करें। जिससे बीमारी फैलने से रोका जा सके। इसके लिए मैं सदा आपकी आभारी रहूँगी। धन्यवाद, आरती कुमारी कक्षा-5 विद्या निकेतन |
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 74)
बताओ
अगर तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास तालाब या नदी हो तो उसे देखने जाओ।
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
प्रश्न 1.
क्या पानी में या उसके आस-पास हरी-हरी काई दिखाई दे रही है?
उत्तर:
हाँ मेरे घर की आस-पास पानी में काई दिखाई दे रही है।
प्रश्न 2.
तुमने काई और किन-किन जगहों पर देखी है?
उत्तर:
मैंने काई कुएँ के पास, और गीले दीवार पर देखी है।
प्रश्न 3.
क्या किनारे पर या पानी में कुछ पौधे दिख रहे हैं? उनका नाम पता करो और अपनी कॉपी में लिखो।
उत्तर:
पानी में तथा किनारे बहुत सारे पौधे दिखते हैं। जलकुम्भी, काई, कमल का पौधा आदि काई में दिख रहे हैं।
प्रश्न 4.
इन्हें लगाया गया है या फिर अपने-आप उग गए हैं?
उत्तर:
इन पौधों को लगाया नहीं गया है, ये अपने-आप ही उग आए हैं।
प्रश्न 5.
पानी में और क्या दिख रहा है एक सूची बनाओ।
उत्तर:
पानी में निम्नलिखित चीजें दिख रही हैं। मेंढ़क, मछली, केंकड़ा, तथा मच्छर के लार्वा दिख रहे हैं।
एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 75)
हम क्या समझे।
प्रश्न 1.
अपने स्कूल में और आस-पास मच्छर न हों उसके लिए तुम्हारी क्या जिम्मेदारी है? इसके लिए तुम क्या-क्या करोगे?
उत्तर:
अपने स्कूल के आस-पास मच्छर न हो उसके लिए हमें निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए।
(क) अपने स्कूल या घर के आस-पास पानी नहीं जमने देना चाहिए।
(ख) कचड़े को कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए।
(ग) कूलर या गमले में पानी नहीं जमने देना चाहिए।
(घ) जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल छिड़कना चाहिए।
NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 8, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 8 solutions
NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 8: Download PDF
NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 8-मच्छरों की दावत ?
Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Environmental Science – (पर्यावरण अध्ययन) :
- Chapter 1 कैसे पहचाना चिंटी ने दोस्त को ?
- Chapter 2 कहानी सपेरों की
- Chapter 3 चेखने से पचने तक
- Chapter 4 खाएं आम बारहों महीने
- Chapter 5 बीज ,बीज ,बीज्
- Chapter 6 बूँद -बूँद ,दरिया -दरिया
- Chapter 7 पानी के प्रयोग
- Chapter 8 मच्छरों की दावत ?
- Chapter 9 डायरी : कमर सीधी ऊपर चढ़ो ?
- Chapter 10 इमारतें
- Chapter 11 सुनीता
- Chapter 12 खत्म हो जाए तो ?
- Chapter 13 बसेरा ऊँचाई पर
- Chapter 14 जब धरती काँपी
- Chapter 15 उसी से ठंडा उसी से गर्म
- Chapter 16 कौन करेगा यह काम ?
- Chapter 17 फांद ली दीवार
- Chapter 18 जाएँ तो जाएँ कहाँ
- Chapter 19 किसानों की कहानी-बीज की जुबानी
- Chapter 20 किसके जंगल ?
- Chapter 21 किसकी झलक किसकी छाप?
- Chapter 22-फिर चला काफिला
About NCERT
The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.