NCERT K-12 (All Classes) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 10-इमारतें

Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 Notes. NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 10-इमारतें NCERT 5th...

Curriculum NCERT
Applicable Grade K-12 (All Classes)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 Notes.

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 10-इमारतें

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions

(पृष्ठ संख्या 88)
सोचो
प्रश्न 1.
इतने सारे बुर्ज क्यों बनाए गए होंगे?
उत्तर:

इतने सारे बुर्ज सुरक्षा के लिए बनवाएं गए होंगे।

प्रश्न 2.
बुर्ज में ये बड़े-बड़े छेद क्यों बने होंगे?
उत्तर:

बुर्ज में बड़े-बड़े छेद बाहर देखने के लिए बने होंगे।

प्रश्न 3.
सीधी-सपाट दीवार से झाँकने में और बुर्ज से झाकने में क्या अंतर होगा?
उत्तर:

सीधी-सपाट दीवार से झाँकने में आप छिप नहीं सकते हैं। बुर्ज से झाँकने में आप छिप सकते हैं और यह सुरक्षा के लिए अच्छी बात है।

प्रश्न 4.
बुर्ज के पीछे खड़े हुए छेदों में से देखने वाले सिपाहियों को हमला करने में क्या मदद मिलती होगी?
उत्तर:

बुर्ज के पीछे खड़े हुए छेदों में से देखने वाले सिपाहियों को छुप कर हमला करने में मदद मिलती होगी।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 89)
सोचो और चर्चा करो।
प्रश्न 1.
फव्वारे कैसे चलते होंगे?
उत्तर:

फव्वारे किसी मशीन से चलते होंगे।

प्रश्न 2.
हवा और रोशनी का क्या इंतजाम होगा?
उत्तर:

हवा और रोशनी के लिए दरवाजे, खिड़कियाँ, रोशनदान आदि बनवाए गए थे।

प्रश्न 3.
चित्र में दीवार पर की गई नक्काशी को ध्यान से देखो। इतनी सुन्दर और बारीक नक्काशी करने में किन औजारों का इस्तेमाल होता होगा?
उत्तर:

इतनी सुन्दर और बारीक नक्काशी के लिए हथौड़ा, छेनी आदि का इस्तेमाल होता होगा।

प्रश्न 4.
हमारे देश में आज भी कई जगह बिजली नहीं है। पर जिन जगहों पर बिजली है अगर वहाँ एक हफ्ते तक बिजली न आए तो कौन-कौन से कामों में मुश्किल होगी?
उत्तर:

बिजली नहीं आने पर चारों तरफ अंधेरा हो जायेगा। पंखा, टीवी, कम्प्यूटर आदि हम नहीं चला पायेंगे। हम आधुनिक घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 90)

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions


प्रश्न 1.
तुम जिस जगह पर हो वहाँ पर सूरज किस दिशा में उगता है और किस दिशा में डूबता है? पता करो कि तुम जहाँ खड़े हो वहाँ से पूर्व दिशा में क्या-क्या है पश्चिम में क्या-क्या है तथा उत्तर:-दक्षिण में क्या-क्या है?
उत्तर:

जिस जगह मैं हूँ वहाँ सूरज पूरब में उगता है, और पश्चिम में डूबता है। मेरे पूरब में पहाड़ तथा पश्चिम में पार्क है। मेरे उत्तर: में डाकघर है और दक्षिण में एक विद्यालय है।

बताओ और लिखो
गोलकोंडा के नक्शे को देखो-चारों दिशाएँ तीर के निशान से दिखाई गई है।
प्रश्न 1.
अगर तुम बोड़ली दरवाजे से किले के अंदर देख रहे हो तो कटोरा हौज किस दिशा में है?
उत्तर
:
नक्शे के अनुसार कटोरी हौजे उत्तर: दिशा में है।

प्रश्न 2.
अगर कोई बंजारा दरवाजे के अंदर आ रहा है तो कटोरा हौज उसकी किस दिशा में होगा?
उत्तर:

दक्षिण दिशा में।

प्रश्न 3.
वाला हिसार से तुम किस दिशा में चलोगे कि मोती महल पहुँच जाओ?
उत्तर:

पूरब दिशी में।

प्रश्न 4.
किले की बाहरी दीवार पर कितने दरवाजे दिख रहे है?
उत्तर:

नौ, दरवाजे दिख रहे हैं।

प्रश्न 5.
गिन कर बताओ किले में कितने महल हैं?
उत्तर:

किले में तीन महल हैं।

प्रश्न 6.
पानी के लिए क्या-क्या इंतजाम दिख रहे हैं? जैसे-बावड़ी, कुँए, हौज?
उत्तर:

पानी के लिए पाँच बावड़ी और तीन हौज हैं।

प्रश्न 7.
नक्शे में एक सेंटीमीटर जमीन पर 110 मीटर की दूरी दिखती है। अब बेताओं नक्शे में फतेहं दरवाजे से बाला हिसार ……………से.मी. की दूरी पर है। जमीन पर यह दूरी ……………. मीटर होगी।
उत्तर:

नक्शे में फतेह दरवाजे से वाला हिसार 8 से.मी. की दूरी पर है। जमीन पर यह दूरी 880 मीटर होंगी।

प्रश्न 8.
मकई दरवाजे से फतेह दरवाजा किर्तनी दूर है?
उत्तर:

मकई दरवाजे से फतेह दरवाजा 100 मीटर की दूरी पर है।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 93)
चर्चा करो।
प्रश्न 1.
क्या तुमने हाल में ही सुना है कि किसी देश में दूसरे देश पर हमला किया हो?
उत्तर:

हाँ, हाल ही में अमेरिका ने ईराक पर हमला किया था।

प्रश्न 2.
पता करो कि हमली क्यों हुआ होगा?
उत्तर:

अमेरिका ईराकी राष्ट्रपति को पकड़ेना चाहती थी।

प्रश्न 3.
किस तरह के हथियार इस्तेमाल किए गए थे?
उत्तर:

इस युद्ध में बहुत तरह की मिसाईलें, बन्दूकें, लड़ाकू विमान, टैंकर आदि चले थे।

प्रश्न 4.
किस-किस तरह का नुकसान हुआ?
उत्तर:

इस लड़ाई में हजारों लोगों की जानें गई, बहुत से घर टूट कर बिखर गए और सम्पत्ति का नुकसान हुआ। पता करो श्रीधर ने किले में जो तोप देखी थी, वंह काँसे की बनी है।

प्रश्न 5.
तुमने कभी कॉंसे की कोई चीजे देखी है?
उत्तर:

हाँ, मैने काँसे का दीया, मोमबत्ती स्टैंड और मूर्तियाँ देखी है।

प्रश्न 6.
तुम्हारे घर में यो आस-पास काँसे की कौन-कौन सी चीजें थीं या आज भी हैं? रंग से पहचानने की कोशिश करो कि कौन-सी चीज ताँबे की, पीतल की और कॉसे की बनी है?
उत्तर:

मेरे घर में कारों की बनी चीजें-लोटा और गिलास है। पीतल की बनी चीजें पूजा की थाली, कटोरा हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 94)
पानी का इंतजाम

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions


प्रश्न 1.
बैलों का इस्तेमाल क्यों हो रहा है?
उत्तर:

बैलों का इस्तेमाल पानी खींचने के लिए हो रहा है।

प्रश्न 2.
अंदाजा लगाओ कि बैलों के घूमने से इस डंडे के ठीक नीचे लगा ड्रम किस दिशा में घूमेगा।
उत्तर:

घड़ी की विपरीत दिशा में।

प्रश्न 3.
दाँतेदार पहिए से लगा डंडा जमीन के नीचे से जाकर किस पहिए से जुड़ा है?
उत्तर:

दाँतेदार पहिए से लगा डंडा जमीन के नीचे से जाकर बड़े पहिए से जुड़ा है।

प्रश्न 4.
बैलों के घूमने से डिब्बों की माला पानी को कैसे चढ़ाती है?
उत्तर:

खाली डिब्बा जबे नीचे जाता है तो उसमें पानी भर जाता है। जब यह डिब्बा ऊपर आता है तो उसका पानी पानी की नाली में खाली हो जाता है।

प्रश्न 5.
किस तरह पानी को कुँए से निकाल कर टैंकों में भरा जाता है?
उत्तर:

कुँए के पानी को बिजली से चलने वाले पम्प से निकालकर टैंकों में भरा जाता है।

प्रश्न 6.
तुमने इस तरह एक-दूसरे से जुड़े पहियों का इस्तेमाल होते हुए और कहाँ देखा है? जैसे-साइकिल में गियर या और कहीं?
उत्तर:

इस तरह एक-दूसरे से जुड़े पहियों का इस्तेमाल पानी निकालते समय मोटर में देखा है और साइकिल में देखा है।

प्रश्न 7.
अपने आस-पास देखो और पता करो कि आज जमीन के नीचे से पानी को ऊपर तक कैसे पहुँचाया जाता है?
उत्तर:

जमीन से पानी मोटर से खींच कर ऊपर चढ़ाया जाता है।

प्रश्न 8.
बिजली से पानी ऊपर तक कैसे चढ़ाया जाता है? बिना बिजली के पानी ऊपर कैसे चढ़ाएँगे?
उत्तर:

बिजली मोटर से पानी नीचे से खींच कर ऊपर चढ़ाती है। बिना बिजली के चापाकल से पानी नीचे से खींचा जाता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 95)
आँखें बंद करके पहुँचो उस जमाने में

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions


प्रश्न 1.
सुल्तान अपने महल में क्या कर रहे हैं? उनके कपड़े कैसे हैं? उनके सामने कौन-कौन से पकवान पेश हो रहे हैं? लेकिन बेचारे है किन फिक्रों में? और हाँ किस भाषा में बात चीत कर रहे हैं।
उत्तर:

सुल्तान अपने महल के दरबार में बैठे हैं। उनके कपड़े पारम्परिक राजाओं जैसे हैं। वे बहुत सारे जेवर पहने हुए हैं। उनके लिए तरह-तरह के शाही पकवान पेश हो रहे हैं। वे अपने मंत्रियों से दूसरे राजा द्वारा आक्रमण की बात कर रहे हैं। वे पारसी भाषा में बात कर रहे हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 96)
प्रश्न 1.
उनके महल पर फव्वारे तो चल ही रहे होंगे न! अंदर से महल आलीशान परदों और कालीनों के साथ कैसा लग रहा है? और गुलाब, चमेली के फूलों की खुशबू कहाँ से आ रही है?
उत्तर:

महल में बहुत ही सुन्दर फव्वारा चल रहा है। महल सुन्दर कालीनों और परदों से सज कर बहुत ही आलीशान लग रहा है। बागों से गुलाब और चमेली की भीनी-भीनी खूशबू आ रही है।

प्रश्न 2.
किस-किस चीज के कारखाने देख पा रहे हो? कारखानों में कितने लोग काम कर रहे हैं? उन लोगों ने कैसे कपड़े पहन रखें हैं? कितने देर काम करते होंगे?
उत्तर:

हम कपड़े, बरतन तथा खिलौनों के कारखाने देख पा रहे हैं। एक कारखाने में बीस लोग काम कर रहे हैं। लोगों ने धोती पहन रखीं हैं। ये लोग सुबह से देर शाम तक काम करते हैं।

प्रश्न 3.
अरे, वहाँ देखो। वह कारीगर पत्थरों को छेनी और हथौड़ों से काट-काटकर कितनी सुंदर नक्काशी कर रहा है। क्या पत्थरों की धूल से कारीगर को दिक्कत हो रही है?
उत्तर:

पत्थरों की धूल से कारीगर को बीमारी हो सकती है इसलिए सभी कारीगर अपनी नाक पर कपड़ा बाँधे हुए रहते हैं।

लिखो

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions


प्रश्न 1.
तुमने आसपास किस-किस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल होते देखा है?
उत्तर:

मैंने अपने आस-पास पीतल, स्टील, ताँबा आदि के बर्तनों का इस्तेमाल होते देखा है।

प्रश्न 2.
अपने दादा-दादी से पता करो कि उनके समय में और किस-किस तरह के बर्तन इस्तेमाल में लाए जाते थे।
उत्तर:

उनके समय में पीतल, ताँबा, तथा मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल में लाए जाते थे।

प्रश्न 3.
क्या तुम भी किसी म्यूजियम में गये हो या उसके बारे में सुना है? वहाँ क्या-क्या होता है?
उत्तर:

मैं कोलकाता के म्यूजियम में गया हूँ। वहाँ बहुत पुराने समान जैसे-राजाओं के कपड़े, हथियार, बर्तन, पेंटिंग, आदि रखे जाते हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 97)
इमारत को सर्वे लिखो

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 10, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 10 solutions


प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे घर के आस-पास कोई ऐसी पुरानी इमारत है, जिसे देखने के लिए लोग आते हैं? यदि है तो कौन-सी?
उत्तर
:
मैं दिल्ली के चाँदनी चौक में रहता हूँ। वहाँ लाल किला है।

प्रश्न 2.
क्या तुम कभी कोई ऐसी ही पुरानी इमारत देखने कहीं दूर गए हो? कौनसी? वह तुम्हें क्या कुछ बोलती-सी लगी? क्या जान पाएं उस समय के बारे में।
उत्तर:

मैं ताज महल देखने आगरा गया था। ताज महल बहुत ही सुन्दर बना हुआ है। यह मुगल बादशाह शाहजहाँ के द्वारा बनवाया गया है।

प्रश्न 3.
वह कितनी पुरानी है? तुम्हें कैसे पता लगी?
उत्तर:

यह लगभग चार सौ साल पुरानी है। ऐसा मैंने किताबों में पढ़ा था।

प्रश्न 4.
किस रंग की है?
उत्तर:

सफेद रंग की है।

प्रश्न 5.
क्या उसमें कुछ खास तरह के डिजाइन बने हैं? यहाँ बनाओ।
उत्तर:

प्रश्न 6.
उसमें कौन से लोग रहते होंगे?
उत्तर:

उसमें कोई नहीं रहता।

प्रश्न 7.
वहाँ क्या-क्या काम होता है?
उत्तर:

वहाँ कोई काम नहीं होता। लोग वहाँ घूमने आते हैं।

प्रश्न 8.
क्या अभी भी उसमें लोग रहते हैं?
उत्तर:

वहाँ अब कोई नहीं रहता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 98)
प्रश्न 1.
लोग किस तरह के काम करते नजर आ रहे हैं?
उत्तर:

लोग किले के निर्माण का काम कर रहे हैं।

प्रश्न 2.
कितनी औरतें और मर्द काम कर रहे हैं?
उत्तर:

बीस मर्द और दो औरतें काम कर रही हैं।

प्रश्न 3.
भारी खंभा ढलान पर कैसे ऊपर ले जा रहे हैं? भारी चीज ढलान पर चढ़ाना आसान होता है या सीधे ऊपर ले जाना।
उत्तर:

भारी चीज ढलान पर ले जाना आसान होता है। सीधी चीज ऊपर ले जाना कठिन होता है।

प्रश्न 4.
क्या मशक में भरकर पानी ले जाता हुआ आदमी देख पाए?
उत्तर:

हाँ मशक में भर कर पानी ले जाता हुआ आदमी दिखाई दे रहा है।

हम क्या समझे
प्रश्न 1.
संगीता को लगता है कि म्यूजियम में पुरानी चीजें सँभालकर रखना बेकार है। तुम उसे कैसे समझाओगे कि म्यूजियम का होना जरूरी है?
उत्तर:

म्यूजियम में बहुत पुरानी वस्तुएँ रखी रहती है जो हमें प्राचीन काल के लोगों के रहन-सहन और उनकी संस्कृति के बारे में बताती हैं। इसलिए म्यूजियम बहुत जरूरी है।

प्रश्न 2.
तुम्हें क्या लगता है इस पाठ का नाम बोलती इमारतें क्यों रखा गया है?
उत्तर:

इस पाठ में बहुत सारी इमारतों के बारे में बताया गया है इसलिए इस पाठ का नाम बोलती इमारतें बिल्कुल सही है।

NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 1: Download PDF

NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 1-वह चिड़िया जो (कविता)

Download PDF:

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 10: Download PDF

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 10-इमारतें

Download PDF: NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 10-इमारतें PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Environmental Science – (पर्यावरण अध्ययन) :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

Read More

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.