NCERT K-12 (All Classes) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?

Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 Notes. NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?...

Curriculum NCERT
Applicable Grade K-12 (All Classes)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 5: पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions. Complete Class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 Notes.

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions

(पृष्ठ संख्या 111)
चित्र देखकर लिखो
प्रश्न 1.
कौन-कौन-सी गाड़ियाँ दिख रही हैं?
उत्तर:

मुझे इस चित्र में बस, कार, ऑटो रिक्शा, स्कूटर तथा मोटरसायकल दिख रही हैं।

प्रश्न 2.
ये किस-किस चीज से चलती होंगी?
उत्तर:

ये पेट्रोल तथा डीजल से चलती हैं।

प्रश्न 3.
चित्र में दिए गए जिस-जिस वाहन में से धुंआ नहीं निकलता, उस पर लाल निशान लगाओ
।

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?


उत्तर:

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?

बताओ

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions


प्रश्न 1.
क्या तुम साइकिल चलाते हो? यदि हाँ, तो उससे कहाँ-कहाँ जाते हो?
उत्तर:

हाँ, मैं साइकिल चलाता हूँ। साइकिल से मैं स्कूल, बाजार, तथा पार्क में खेलने जाता हूँ।

प्रश्न 2.
तुम स्कूल किस तरह आते हो?
उत्तर:

मैं स्कूल साइकिल से आता हूँ।

प्रश्न 3.
तुम्हारे परिवार के लोग घर से बाहर काम पर कैसे-कैसे जाते हैं?
उत्तर:

मेरे पिताजी अपनी कार से तथा मेरी माँ ऑटो रिक्शा या बस से तथा मेरे चाचाजी मोटरसाइकिल से बाहर जाते हैं।

प्रश्न 4.
क्या गाड़ियों से निकलने वाले धुंए से हमें कुछ परेशानी हो सकती है? किस तरह की?
उत्तर:

हाँ। गाड़ियों से निकलने वाले धुंए की वजह से हमें अनेक तरह की परेशानी हो सकती है। जैसे खाँसी, मितली आना, सदर्द एवं फेफड़े संबंधी अन्य बीमारियाँ।।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 113)
पता करो
प्रश्न 1.
भारत में तेल के भंडार किस-किस राज्य में हैं?
उत्तर:

भारत में असम, गुजरात, महाराष्ट्र तथा आन्ध्र प्रदेश में तेल के भंडार हैं।

प्रश्न 2.
जमीन के बहुत अंदर से तेल के अलावा और क्या-क्या मिलता है?
उत्तर:

जमीन के अंदर से तेल के अलावे कई तरह के खनिज जैसे कोयला, लोहा, ताम्बा, सोना, बॉक्साईट आदि मिलते हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 114)
लिखो
प्रश्न 1.
गाड़ी चलाने के लिए किस-किस चीज का इस्तेमाल हो सकता है?
उत्तर:

गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल, डीजल, सी.एन.जी., एल.पी.जी., बैट्री तथा सौर उर्जा का इस्तेमाल हो सकता है।

प्रश्न 2.
अगर इसी तरह सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती रही, तो क्या-क्या समस्याएँ हो सकती हैं? जैसे सड़क पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा। बड़ों से बात करके अपने विचार लिखो।
उत्तर:

अगर वाहनों की संख्या इसी तरह सड़कों पर बढ़ती रही तो प्रदूषण, सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाएँ बढ़ जाएगी।

प्रश्न 3.
मंजू ने कहा, “सब बस में क्यों नहीं जाते?’ सभी लोग बस में सफर क्यों नहीं करते?
उत्तर:

चूँकि बसों में काफी भीड़ रहती है तथा बसों से लोग अपनी सुविधानुसार समय से सभी जगह पर नहीं पहुँच पाते इसलिये लोग बस में सफर नहीं करना चाहते हैं।

प्रश्न 4.
सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या से आई परेशानियों को कम करने के लिए कुछ तरीके सुझाओ।
उत्तर:

सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या से आई परेशानियों को कम करने के लिए निम्नांकित तरीके हो सकते हैं-अधिक से अधिक संख्या में लोक वाहन चलाये जाने चाहिए। लोग अपने दोस्तों के साथ साझा कर कार में जा सकते हैं। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। ट्रैफिक समझ बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 115)
पता करो और लिखो।
प्रश्न 1.
कितना तेल लगे?

कितना तेल लगे?स्कूटरकारट्रैक्टर
ये एक बार में कितना पेट्रोल/डीजल भर पाये?
ये एक लीटर पेट्रोल/डीजल से कितनी दूर जाये?

उत्तर:

कितना तेल लगे?स्कूटरकारट्रैक्टर
ये एक बार में कितना पेट्रोल/डीजल भर पाये?10 लीटर30 लीटर40 लीटर
ये एक लीटर पेट्रोल/डीजल से कितनी दूर जाये?50 कि.मी.12 कि.मी.8 कि.मी.

हर शहर में पेट्रोल की कीमत अलग होती है। इस तालिका में चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत दी गई हैं। इसे देखकर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर: दो।

तेल लीटर की कीमत लगभग)सन् 2002 में एक लीटर की कीमत (लगभग)सन् 2007 में एक लीटर की कीमत (लगभग)
पेट्रोल₹. 28₹. 47
डीज़ल₹. 18₹. 33

प्रश्न 2.
………… सालों में पेट्रोल की कीमत ………… रुपए बढ़ी और डीजल की कीमत ………… रुपए बढ़ी।
उत्तर:

5 (पाँच) सालों में पेट्रोल की कीमत 19 रुपए बढ़ी और डीजल की कीमत 15 रुपए बढ़ी।

प्रश्न 3.
सन् 2007 में डीजल और पेट्रोल की कीमत में क्या अंतर था?
उत्तर:

सन् 2007 में डीजल और पेट्रोल की कीमत में 14 रुपये का अंतर था।

पता करो

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions


प्रश्न 1.
तुम्हारे इलाके में आजकल पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है?
उत्तर:

मेरे इलाके में पेट्रोल 68 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 45 रूपये प्रति लीटर है।

प्रश्न 2.
पेट्रोल और डीजल की कीमत क्यों बढ़ रही है?
उत्तर:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन कम है तथा खपत बहुत ज्यादा होने से इनकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

प्रश्न 3.
तुम्हारे घर में एक महीने में कितना पेट्रोल और डीजल खर्च होता है? किस-किस काम में?
उत्तर:

मेरे घर में एक महीने में 50 लीटर पेट्रोल तथा 10 लीटर डीजल खर्च होता है। पेट्रोल तथा डीजल का उपयोग आने जाने के लिये गाड़ियों में होता है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 116)
एक पोस्टर नीचे दिया हुआ है।
पोस्टर को देखकर लिखो

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions


प्रश्न 1.
तेल का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होता है?
उत्तर:

तेल का इस्तेमाल ड्राई क्लीनिंग, गाड़ियों तथा हवाई जहाज के ईंधन, पेंट तथा प्लास्टिक में, घरों में खाना बनाने आदि के लिए होता है।

प्रश्न 2.
डीजल कहाँ-कहाँ इस्तेमाल किया जाता है? पता करो?
उत्तर:

डीजल का इस्तेमाल बस, ट्रक, ट्रैक्टर, जनरेटर आदि में किया जाता है।

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 117)
दिव्या ने बस में ही एक कविता लिखकर सबको सुनाई। पढ़ो और चर्चा करो।

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?


उत्तर:
डीजल तथा पेट्रोल । इस कविता में कहा गया है पेट्रोल एवं अन्य इंधन के भंडार सीमित हैं इसलिये इसके खर्चे कम करो नहीं तो इसके बिना काम नहीं चलेगा। इसके लिए युद्ध तक हो सकता है।

सोचो और चर्चा करो।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions


प्रश्न 1.
तुम्हारे गाँव या शहर में एक हफ्ता पेट्रोल या डीजल नहीं मिले तो क्या होगा?
उत्तर:

यदि मेरे गाँव यो शहर में एक हफ्ता पेट्रोल या डीजल नहीं मिले तो काफी समस्या उत्पन्न हो जायेगी। गाड़ियों का चलना बंद हो जायेगा। मिलें तथा कई फैट्रियाँ बंद हो जायेंगी। जनरेटर नहीं चलने से पावर कट के समय पावर बैक अप नहीं मिलेगी।

प्रश्न 2.
तेल बचाने के तरीके सुझाओ।
उत्तर:

तेल बचाने के लिए निम्नांकित तरीके अपनाये जा सकते हैं

  • लोक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग
  • निजी वाहनों का कम से कम उपयोग
  • लाल बत्ती तथा रेलवे क्रॉसिंग परे गाड़ियों का ईंजन बंद कर देना चाहिए
  • सौर उर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग
  • दाल, चावल आदि को पकाने से पहले भिगो देना चाहिए। चर्चा करो

प्रश्न 3.
क्या तुमने कभी सूखी लकड़ियाँ इकट्ठी की हैं या उपले बनाए हैं?
उत्तर:

हाँ मैनें जाड़े के मौसम में आग जलाने के लिए सूखी लकड़ियाँ इकट्ठा की हैं। मैने उपले नहीं बनाये हैं।

प्रश्न 4.
उपले कैसे बनाते हैं?
उत्तर:

उपले बनाने के लिए गाय या भैंस के गोबर में भूसा मिलाकर उसे गोल या लम्बे आकार देकर धूप में कई दिनों तक सुखाया जाता है। सूख जाने पर ये उपले कहलाते हैं।

प्रश्न 5.
क्या तुम किसी को जानते हो जो चूल्हे जलाने के लिए गिरी हुई सूखी टहनी या पत्ते इकड़े करते हैं?
उत्तर:

हाँ, मैने कई लोगों को चूल्हे जलाने के लिए गिरी हुई सूखी टहनी या पत्ते इकड़े करते हुए देखा है।

प्रश्न 6.
तुम्हारे घर में और आस-पास खाना बनाने की जिम्मेदारी किसकी है?
उत्तर:

मेरे घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी मेरी माँ की है। आस-पास के घरों में भी प्रायः खाना बनाने की जिम्मेदारी औरतों की ही हैं।

प्रश्न 7.
अगर वे लकड़ी या उपलों पर खाना पकाते हैं तो धुंए से किस तरह की परेशानी होती होगी?
उत्तर:

हाँ, लकड़ी या उपलों पर खाना पकाने में काफी धुंआ निकलता है, इससे खाँसी, सरदर्द तथा फेफड़े की कई अन्य बीमारियाँ हो सकती हैं।

प्रश्न 8.
क्या दुर्गा लकड़ी की जगह किसी और चीज का इस्तेमाल कर सकती है? क्यों नहीं?
उत्तर:

हाँ दुर्गा लकड़ी की जगह किरासन तेल को इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन वह गैस का इस्तेमाल नहीं कर सकती क्योंकि वह गरीब है।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 118)
बीस साल में बदलाव

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?

प्रश्न 1.
देश में सन् 1976 में 100 में से कितने घरों में उपले और लकड़ी का इस्तेमाल होता था?
उत्तर:

देश में 1976 में 100 में से 84 घरों में उपले और लकड़ी का इस्तेमाल होता था।

प्रश्न 2.
1976 में सबसे कम किसका इस्तेमाल हो रही थी?
उत्तर:

1976 में सबसे कम इस्तेमाल बिजली की हो रहा था।

प्रश्न 3.
1976 में ऐल.पी.जी. और केरोसिन का इस्तेमाल ………….. घरों में था जो 1996 में बढ़कर ………….. हो गयी। थानी बीस सालों में इनको इस्तेमाल ………….. प्रतिशत बढ़ा।
उत्तर:

1976 में एल.पी.जी. और केरोसिन को इस्तेमाल 10 घरों में था जो 1996 में बढ़कर 18 हो गया। यानी बीस सालों में इनकी इस्तेमाले 80 प्रतिशत बढ़ा।

प्रश्न 4.
1996 में 100 में से कितने घरों में बिजली का इस्तेमाल हो रहा था?
उत्तर:

1996 में 100 में से 5 घरों में बिजली का इस्तेमाल हो रहा था।

प्रश्न 5.
1996 में किसका इस्तेमाल सबसे कम था?
उत्तर:

1996 में कोयले का इस्तेमाल सबसे कम था।

प्रश्न 6.
1976 में यह कितने प्रतिशत घरों में इस्तेमाल हो रहा था?
उत्तर:

1976 में यह 5 प्रतिशत घरों में इस्तेमाल हो रहा था। अपने घर में बड़ों से पता करो

प्रश्न 7.
जब वे बच्चे थे तब उनके परिवार में खाना पकाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल होता था?
उत्तर:

कोयला, लकड़ी तथा केरोसीन।

प्रश्न 8.
पिछले दस सालों में तुम्हरे इलाके में खाना पकाने के लिए किस चीज का इस्तेमाल बढ़ा है और किस चीज का घटी है?
उत्तर:

पिछले दस सालों में मेरे इलाके में खाना पकाने के लिए एल.पी.जी. का इस्तेमाल बढ़ा है, कोयला, लकड़ी, उपले, केरोसीन आदि का इस्तेमाल घटा है।

प्रश्न 9.
अनुमान से बताओ अंगले दस सालों में किस चीज का इस्तेमाल बढ़ेगा और किस को घटेगा?
उत्तर:

अगले दस सालों में एल.पी.जी. का इस्तेमाल बढ़ेगा तथा केरोसीन, उपले, लकड़ी आदि का इस्तेमाल घटेगा।

हम क्या समझे

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions


प्रश्न 1.
किसी कंपनी ने तुम लोगों के लिए एक नया वाहन जैसे-बस, मिनी बस का डिजाइन बनाने का मौका दिया है। तुम किस तरह की बसें चलाना चाहोगे? उसके बारे में लिखो और उसका चित्र बनाकर रंग भरो।।
उत्तर:

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?


मैं एक ऐसी बस बनाना चाहूँगा, जो सौर उर्जा से चले, पर्यावरण के लिए उपयुक्त हो, अशक्त लोग तथा बच्चों के लिए भी उपयुक्त हो।

प्रश्न 2.
बस का डिजाइन बनाते समय इन लोगों की सुविधा के लिए तुमने क्या-क्या सोचा?

  • बुजुर्ग
  • छोटे बच्चे
  • जो लोग देख नहीं पाते

उत्तर:

  • बुजुर्ग – लो-फ्लोर बसें
  • छोटे बच्चे  – खिड़की में ग्रिल तथा सीसे, सीट बेल्ट
  • जो लोग देख नहीं पाते – दरवाजे तथा सीट के पास खुरदरी पट्टी।

प्रश्न 3.
तेल के बारे में छपी खबरों को अखबार में से काटो और एक चार्ट पर चिपकाकर कोलाज बनाओ। उसे अपनी कक्षा में लगाओ और अपने कुछ विचार लिखो।
उत्तर:

स्वयं करो।

प्रश्न 4.
तेल बचाने के लिए पोस्टर बनाकर उस पर नारा भी लिखो। पोस्टर कहाँ लगाना चाहोगे?
उत्तर:

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?


नारा-“तेल बचाओ, जीवन बढ़ाओ” मैं इसे पेट्रोल पम्प पर लगाना चाहूँगा।

NCERT 5th पर्यावरण अध्ययन Chapter 12, class 5 पर्यावरण अध्ययन Chapter 12 solutions

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12: Download PDF

NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ?

Download PDF: NCERT Solutions for 5th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 12-खत्म हो जाए तो ? PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Environmental Science – (पर्यावरण अध्ययन) :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

Read More

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.