Class 7: Hindi Sulabhbharati Chapter 8 solutions. Complete Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 8 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 8- हम चलते सीना तान के
Maharashtra Board 7th Hindi Sulabhbharati Chapter 8, Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 8 solutions
Questions and Answers
विचार मंथन
‘हम सब एक हैं।’ इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
Answer:
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहाँ विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। उनकी भाषाएँ अलग हैं। उनका रंग भी अलग-अलग हैं। वे अलग-अलग प्रदेश में रहते भी हैं। फिर भी हम एक हैं। हमारी संस्कृति एक है। अनेकता में एकता ही इस हिंदुस्तान की विशेषता है। हमारे पर्व-त्योहार हमें मिलकर रहना सिखाते हैं। यहाँ की प्रकृति भी हमें एकता का संदेश देती है। एकता में शक्ति होती है। जिस प्रकार एक फूल कितना भी सुंदर हो, वह एक गुलदस्ते का मुकाबला नहीं कर सकता है।
विविध रंगों के फूल जब एक साथ मिल जाते हैं, तो वे गुलदस्ते बन जाते हैं। ठीक हमारा देश भी अनेक धर्मों, जातियों, वर्गों, भाषाओं एवं प्रदेशों से मिलकर एक खूबसूरत देश बनता है। जिसका एक राष्ट्रगान है। एक राष्ट्रगीत है जिसमें हमारी एकता की महिमा का गान है। अत: अनेक होते हुए भी हम सब भारतमाता के बेटे हैं और हम सब एक हैं।
अध्ययन कौशल
अब तक पड़े हुए मुहावरों-कहावतों का वर्ण क्रमानुसार संग्रह बनाइए और चर्चा कीजिए।
Answer:
(छात्र चर्चा स्वयं करेंगे।)
- अनाप-शनाप बोलना।
- आँखें खुली की खुली रहना।
- कमर कसना।
- करवटें बदलना।
- खाट पकड़ना।
- खून पसीना एक करना।
- गला फाड़कर रोना।
- ठान लेना।
- दरार पड़ना।
- तारीफ के पुल बाँधना।
- दूध का दूध
- मात देना।
- पानी का पानी करना।
- मुँह लटकाना।
- सिर आँखों पर रखना।
- सीना तान कर चलना।
- हथियार डालना।
जरा सोचो….. लिखो
‘यदि तुम सैनिक होते तो… ‘ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (अनुच्छेद-लेखन)
Answer:
यदि मैं सैनिक होता तो मैं अपने देश के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता। मैं अपने देश के अस्तित्व को कभी मिटने नहीं देता। आज कल पड़ोसी देश से आतंकवाद की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अनायास ही सैनिक मौत के घाट पर उतारे जा रहे हैं। ऐसे में यदि मैं सैनिक होता तो वही करता जो हमारे वीर सैनिक कर रहे हैं। अपना सिर कटा देते हैं, किंतु देश की आन-बान-शान को बनाए रखते हैं। आतंकवादियों के मंसुबे को कभी कामयाब नहीं होने देते हैं। मैं भी इसी प्रकार देश की सेवा करता। देश के सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवाद का समूल नाश करने का प्रयास करता।
पसंदीदा विषय पर चार पंक्तियों की कविता लिखिए। (कविता-लेखन)
Answer:
सुनो तो जरा:
किसी शहीद और उसके परिवार के बारे में सुनो : मुद्दे – जन्म, तिथी, गाँव, शिक्षा, घटना
मेरी कलम से:
शालेय प्रतिज्ञा का श्रुतलेखन करो और प्रतिज्ञा के मूल्यों का अपने व्यवहारों से सत्यापन करो।
निम्न पंक्तियों का अर्थ लिखिए।
Question 1.
हिंदुस्तान ………… तान के।
Answer:
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ यह है कि हम सब भारतमाता के बेटे हैं। हम गर्व से चलते हैं। हम भारत की मिट्टी में खेलकर-खाकर बड़े हुए हैं। भारतमाता ने हमें ममता और समता से पाला है उनके इस एहसान का हमें कर्ज चुकाना है।
Question 2.
जो वीरत्व …………………….” तान के।
Answer:
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ यह है कि हम भारत के सैनिक युद्धभूमि में अपनी वीरता और विवेक दुश्मनों को दिखा देंगे। उसकी गाथा का देश के गाँव, नगर और घर-घर में गुणगान करेंगे। देशवासियों के अनगिनत कंठों से हमारे पराक्रम की गाथा सुनाई देगी। हम भारतमाता के बेटे गर्व से प्रगति पथ पर चलते हैं।
Question 3.
इस कविता का केंद्रीय भाव अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
Answer:
प्रस्तुत कविता का मुख्य भाव यह है कि हम सब भारतमाता के बेटे हैं। भले ही हमारा धर्म, जाति, वर्ण, भाषा और प्रदेश अलग-अलग है। किंतु हम सभी भारत के सैनिक पहले हिंदुस्तानी हैं। हम अपने देश को और उसके निशान को मिटने नहीं देंगे। युद्ध में दुश्मनों को अपनी वीरता दिखाएँगे।
Question 4.
अपने देश के राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम बताइए।
Answer:
हमारे देश के राष्ट्रीय प्रतीक निम्नलिखित हैं –
(१) राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा
(२) राष्ट्रीय पशु – बाघ
(३) राष्ट्रीय पक्षी – मोर
(४) राष्ट्रीय फल – आम
(५) राष्ट्रीय फूल – कमल
(६) राष्ट्रीय खेल – हॉकी
(७) राष्ट्रीय पर्व – गणतंत्र दिवस (२६ जनवरी)
– स्वतंत्रता दिवस (१५ अगस्त)
– गाँधी जयंती (२ अक्टूबर)
(८) राष्ट्रीय गीत – वंदे मातरम्
(९) राष्ट्रगान – जन-गण-मन
(१०) राष्ट्रीय ध्येय वाक्य – सत्यमेव जयते।
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए।
- पर्वत
- मरुस्थल
- शीश
- श्रम
- कर्ज
- नगर
- सैनिक
- वीरत्व
Answer:
- गिरि
- रेगिस्तान
- सिर
- परिश्रम
- ऋण
- शहर
- सिपाही
- वीरता
खोजबीन

Answer:

सदैव ध्यान में रखो
मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।
भाषा की ओर
अर्थ के आधार पर वाक्य पढ़ो, समझो और उचित स्थान पर लिखो:
Answer:
पहले वाक्य में क्रिया के करने या होने की सामान्य सूचना मिलती है ।
अतः यह वाक्य विधानार्थक वाक्य है ।
दूसरे वाक्य में आने का अभाव सूचित होता है क्योंकि इसमें नहीं का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह निषेधार्थक वाक्य है ।
तीसरे वाक्य में प्रश्न पूछने का बोध होता है । इसके लिए क्यों का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह प्रश्नार्थक वाक्य है ।
चौथे वाक्य में आदेश दिया है । इसके लिए चलो शब्द का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह आज्ञार्थक वाक्य है ।
पाँचवें वाक्य में विस्मय-आश्चर्य का भाव प्रकट हुआ है । इसके लिए वाह शब्द का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह विस्मयार्थक वाक्य है ।
छठे वाक्य में संदेह या संभावना व्यक्त की गई है । इसके लिए होगा शब्द का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह संभावनार्थक वाक्य है।
सातवें वाक्य में इच्छा या आशीर्वाद व्यक्त किया गया है । इसके लिए खूब पढ़ो, खूब बढ़ो का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह इच्छार्थक वाक्य है ।
आठवें वाक्य में एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध होता है । इसके लिए यदि, तो शब्दों का प्रयोग हुआ है ।
अतः यह संकेतार्थक वाक्य है।
Additional Important Questions and Answers
निम्नलिखित प्रश्नों के एक शब्द में उत्तर लिखिए।
Question 1.
हम सब किसके बेटे हैं?
Answer:
भारतमाता
Question 2.
हम किसकी मिट्टी में खेले-खाए हैं?
Answer:
हिंदुस्तान
Question 3.
भारतमाता की पूजा में हमने किसके फूल चढ़ाए हैं?
Answer:
श्रम
Question 4.
हम किसके निशान को गिरने नहीं देंगे?
Answer:
देश
Question 5.
हम सैनिक वीरत्व और विवेक किसमें दिखलाएँगे?
Answer:
समर
निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(रजकण, भारतमाता, हिंदुस्तान, अगणित, सदियों)
Question 1.
फौजी वर्दी में हम सबसे पहले ……………..” के।
Answer:
हिंदुस्तान
Question 2.
…………….’ के बेटे हम चलते सीना तान के। कर्ज चुकाने हैं
Answer:
भारतमाता
Question 3.
हमको उन …………….. के एहसान के।
Answer:
रजकण
Question 4.
जिसकी पूजा में ………….. से श्रम के फूल चढ़ाए हैं।
Answer:
सदियों
Question 5.
जिसकी रक्षा में पुरुखों ने ………………… शीश कटाए हैं।
Answer:
अगणित
निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत लिखिए।
Question 1.
हिंदुस्तान में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं।
Answer:
सही
Question 2.
भारत में एक भाषा बोली जाती है।
Answer:
गलत
Question 3.
भारतमाता हमें ममता और समता से पालती है।
Answer:
सही
Question 4.
भारतमाता की रक्षा में अनेक शीश कट गए।
Answer:
सही
Question 5.
हम भारतमाता के गौरव के रखवाले हैं।
Answer:
सही
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
Question 1.
हमें किसका कर्ज चुकाना है और क्यों?
Answer:
हमें भारतमाता के एहसान का कर्ज चुकाना है; क्योंकि हम इस पवित्र मिट्टी में खेलकर बड़े हुए हैं।
Question 2.
भारतमाता की पूजा में हमने किसके फूल चढ़ाए हैं?
Answer:
भारतमाता की पूजा में हमने श्रम के फूल चढ़ाए हैं।
Question 3.
युद्ध में सैनिक क्या करेंगे?
Answer:
युद्ध में सैनिक अपनी विवेक और वीरता दिखलाएंगे। व्याकरण और भाषाभ्यास
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
- धर्म
- विवेक
Answer:
- अधर्म
- अविवेक
निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
- बन
- सागर
- घर
Answer:
- अरण्य, कानन, जंगल
- सिंधु, समुद्र, जलधि
- आवास, सदन, गृह
निम्नलिखित वाक्यों के अर्थ के आधार पर उनके भेद का नाम लिखिए। :
- बच्चे हँसते-हँसते खेल रहे थे। ।
- माला घर नहीं जाएगी।
- इसे हिमालय क्यों कहते हैं?
- सदैव सत्य के पथ पर चलो।
- वाह! क्या बनावट है ताजमहल की!
- कश्मीर का सौंदर्य देखकर तुम्हें आश्चर्य होगा।
- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो।
- यदि बिजली आएगी, तो रोशनी होगी।
Answer:
- विधानार्थक वाक्य
- निषेधार्थक वाक्य
- प्रश्नार्थक वाक्य
- आज्ञार्थक वाक्य
- विस्मयार्थक वाक्य
- संभावनार्थक वाक्य
- इच्छार्थक वाक्य
- संकेतार्थक वाक्य
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 8- हम चलते सीना तान के
Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 7 Hindi Sulabhbharati :
Part 1
- Chapter 1- वाचन मेला
- Chapter 2- फूल और काँटे
- Chapter 3- दादी माँ का परिवार
- Chapter 4- देहात और शहर
- Chapter 5- बंदर का धंधा
- Chapter 6- ‘पृथ्वी’ से ‘अग्नि’ तक
- Chapter 7- जहॉं चाह, वहाँ राह
- Chapter 8- जीवन नहीं मरा करता है
- अभ्यास – १
- पुनरावर्तन – १
Part 2