Maharashtra Board K-12 (All Classes) Private Session 2025-26 Free Open Access

Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 4- देहात और शहर

Class 7: Hindi Sulabhbharati Chapter 4 solutions. Complete Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 4 Notes. Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 4- देहात और शहर...

Curriculum Maharashtra Board
Applicable Grade Class 7
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 7: Hindi Sulabhbharati Chapter 4 solutions. Complete Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 4 Notes.

Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 4- देहात और शहर

Maharashtra Board 7th Hindi Sulabhbharati Chapter 4, Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 4 solutions

Questions and Answers

खोजबीन

डाकघर से प्राप्त सेवाएँ बताइए और संकेत स्थलों से अन्य सेवाएँ ढूँढकर उनकी सूची बनाइए। सेवाओं के नाम कब ली जाती है?
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 देहात और शहर 2
Answer:
‘डाकघर’ को अंग्रेजी में (post office) कहते हैं, जो पत्रों को जमा करने, डाँटने, पहुँचाने आदि का काम करती है। लगभग ५०० साल पुरानी ‘भारतीय डाक व्यवस्था’ आज दुनिया की सबसे बेहतर डाक व्यवस्था है। आज भी हमारे देश में हर साल लगभग १०,००० करोड़ चिट्ठियाँ दरवाजे-दरवाजे तक पहुंचाई जाती हैं।
भारतीय डाक सेवाओं की सूची वी. पी. पी. पार्सल सेवा, पोस्टकार्ड, मनीऑर्डर सेवा, डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट (EME) सेवा, ग्रीटिंग पोस्ट सेवा, इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रान्सफर सेवा, इंटरनेट आधारित ट्रैक एवं टेक्स सेवा, बिल मेल सेवा, ई-पोस्ट सेवा।
Maharashtra Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 4 देहात और शहर 6

विचार मंथन

“गाँव का विकास, देश का विकास” इस विषय पर दो मित्रों के बीच हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए। (संवाद-लेखन)
Answer:

राम – अरे! रतन कैसे हो?
रतन – ठीक हूँ। अभी-अभी अपने गाँव से आया हूँ।
राम – गाँव, अरे ! गाँवों में क्या रखा है?
रतन – नहीं राम। असली भारत तो गाँवों में ही बसता है।
राम – पर मुझे तो गाँव में अच्छा ही नहीं लगता। न वहाँ खेलने के साधन है, न खाने के तरह-तरह के पदार्थ हैं।
रतन – नहीं राम। तुम्हारी सोच गलत है। असली संस्कृति तो गाँवों में ही देखने को मिलती हैं।
रतन – गाँव की बातों को हम समझना ही नहीं चाहते हैं।
राम – क्या समझना है? सब कुछ तो वहाँ बेकार ही होता है। कुछ भी मज़ेदार नहीं।
रतन – राम! यह मत भूलो कि देश के लिए जितने भी वीर महापुरुष पैदा हुए वे गाँव में ही हुए हैं।
राम – हाँ ! रतन यह तो मैं भूल ही गया था।
रतन – सही कहा तुमने।
राम – मैं भूल गया था कि गाँवों से ही देश बनता है। इसलिए विकास की शुरुआत गाँवों से ही करनी होगी।
रतन – राम सही का तुमने। पर एक बात हमेशा ध्यान में रखो कि जब हम बदलेंगे, तब देश बदलेगा।
राम – हाँ, मित्र । मैं तुम्हारे विचार से सहमत हूँ। गाँव का विकास ही देश का विकास है।

बताओ तो सही

क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का ज्ञान हो, उसे ‘काल’ कहते हैं। काल के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं :
(१) वर्तमानकाल
(२) भूतकाल
(३) भविष्यकाल

(१) वर्तमानकाल: क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का बोध होता है, उसे ‘वर्तमानकाल’ कहते हैं। जैसे –
(१) माँ खाना बना रही है।
(२) ममता पड़ रही है।
(३) राजा पुस्तक पढ़ रहा है।

(२) भूतकाल : जिस क्रिया से उसके बीते हुए समय में होने का पता चलता है, उसे ‘भूतकाल’ कहते हैं। जैसे –
(१) चित्र देखकर राजा खुश हुए
(२) माँ दीदी को पढ़ा रही थी।

(३) भविष्यकालः ‘भविष्य’ यानी आनेवाला समय। जिस क्रिया से उनके आनेवाले समय में होने का पता लगे, उसे ‘भविष्यकाल’ कहते हैं। इसके अंत में गा, गी, गे जैसे शब्द होते हैं।
जैसे –
(१) हवा चलेगी।
(२) देश में अच्छे दिन आएंगे।

हिंदी की विभिन्न बोलियों के नाम लिखिए तथा उनसे संबंधित प्रदेशों के नाम लिखिए।
Answer:

हिंदी की बोलियाँ – संबंधित प्रदेश
(१) ब्रज – बुंदेलखंड, ग्वालियर, भरतपुर
(२) भोजपुरी – बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड
(३) मारवाड़ी – राजस्थान, मध्यप्रदेश
(४) दक्खिनी – कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश
(५) गढ़वाली – उत्तराखंड
(६) अवधी – उत्तर प्रदेश, अवध क्षेत्र
(७) बघेली – बघेलखंड
(८) हरियाणवी – मध्यप्रदेश, मालवा, हरियाणा

स्वयं अध्ययन

Answer:
सार्वजनिक यातायात साधन न होने पर देश की प्रगति पर गहरा असर पड़ सकता है। देश का प्रत्येक भाग एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। इन सबको मिलाकर तो देश बनता है और यातायात तो देश के आर्थिक व्यवहार की नींव है, इसके न होने से देश की प्रगति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

गाँव: गाँव में तैयार होने वाली चीजें वे बेचने के लिए शहर नहीं ले जा सकेंगे। बीमार पड़ने पर व्यक्ति को तुरंत आरोग्य सेवाएँ नहीं मिल सकेंगी। गाँव के बच्चे पढ़ने के लिए यातायात साधन के न होने के कारण शहर नहीं जा सकेंगे। शहरः शहर वासियों का आवागमन व व्यापार ठप्प हो जाएगा। सही समय पर अपने काम पर नहीं जा सकेंगे। ट्राफिक जैसी समस्याएँ निर्माण हो जाएंगी। लोग स्वयं के यातायात साधन का उपयोग करेंगे।

महानगर : महानगर में रहने वाले लोगों के जीवन की गति रूक जाएगी। सभी प्रकार के व्यापार व व्यवहार समय पर नहीं होंगे। बड़े पैमाने पर देश की हानि होगी। महानगर वासियों का जीवन थम-सा जाएगा।

देशः कई जगहों पर गाँवों, शहरों और महानगरों का संबंध एक-दूसरे से टूट जाएगा। देश के सारे महत्त्वपूर्ण शासकीय व न्यायालयीन कार्य समय पर नहीं होंगे। बड़े पैमाने पर देश की आर्थिक हानि होगी। यातायात साधन न होने से गाँवों, शहरों और महानगरों के बीच की दूरी बढ़ जाएगी। बाहरी देश से आनेवाली व जानेवाली कई साधन सामग्रियाँ समय पर न पहुंच पाने से देश का वैश्विक व्यापारिक स्तर डगमगा जाएगा।

अपने मित्र को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आने पर बधाई देते हुए अभिनंदन पत्र लिखिए।
Answer:

ए/१०२, नीलकमल अपार्टमेंट,
राहुल पार्क, एस. व्ही. रोड,
बोरीवली (पूर्व)
मुंबई : ४००५०१।
दिनांक : ०३ मई २०१७।
प्रिय मित्र विनोद,
सप्रेम नमस्ते!

तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। पढ़कर अत्यंत हर्ष हुआ कि तुमने इस वर्ष अंतर शालेय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुझे तुमसे यही आशा थी। तुम बचपन से ही भाषा विषय में बहुत ही कुशल व निपुण हो। आशा करता हूँ कि तुम भविष्य में भी अपना यह प्रथम आने का प्रगतिशील दौर जारी रखोगे। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ सदैव तुम्हारे साथ हैं।

शुभकामनाओंसहित,
तुम्हारा अभिन्न मित्र,
विवेक

वाचन जगत से

गाँव संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी पढ़ो और मुख्य बातें सुनाओ।
Answer:

गाँव संबंधी कुछ सरकारी योजनाएँ निम्नलिखित हैं:

१. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)
२. सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY)
३. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY)
४. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
५. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)

अध्ययन कौशल

सुने हुए नए शब्दों की वर्णक्रमानुसार तालिका बनाकर संभाषण एवं लेखन में उनका प्रयोग करो ।
Answer:

१. चाचा जी प्रकल्प में मेरा मार्गदर्शन करते हैं।
२. विद्यालय में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग अध्यापक होते हैं।
३. नाटक में अच्छा अभिनय करने पर गायत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
४. सीमा ने मेले से एक सुंदर गुड्डा खरीदा।
५. ऊँटनी अपने बच्चे के साथ चारा खा रही थी।
६. सीमा अपनी सास का बहत सम्मान करती है।
७. चिड़ियाघर में प्राय: हंस देखने को मिल ही जाते हैं।
८. वह बालिका सुरीला गाना गाती है।

सदैव ध्यान में रखो

गाँव की समृद्धि में ही शहर की खुशहाली समाहित है।

निम्नलिखित वाक्य सही है था गालात लिजिए।

Question 1.
‘मोबाइल’ के माध्यम से नित-नवीन सुचनाएँ लोगों तक पहुँचती हैं।
Answer:

सही

Question 2.
महाविद्यालय गाँव में नहीं होते हैं।
Answer:

गलत

Question 3.
खेल ग्रामीण जीवन की आत्मा है।
Answer:

सही

Question 4.
आज भी कई गाँव प्रदूषण से मुक्त है।
Answer:

सही

Question 5.
बच्चों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
Answer:

सही

Question 6.
आज का युवक वर्ग बुरी आदतों की और मुड़ रहा है।
Answer:

सही

Question 7.
हमें अपने गाँव को एक परिवार समझकर उसका विकास करना चाहिए।
Answer:

सही

Question 8.
गाँव में बीमारियाँ हैं पर पर्याप्त मात्रा में सुसज्ज और अच्छे अस्पताल हैं।
Answer:

गलत

कारण लिखो:

Question 1.
गाँवों में काम करने के लिए मज़दूर नहीं मिल रहे हैं।
Answer:

गाँवों में काम करने के लिए मज़दूर इसलिए नहीं मिल रहे हैं क्योंकि शहर की चमक-दमक व आधुनिक सुख सुविधाओं के कारण लोग उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Question 2.
शहर परेशान हो उठा है।
Answer:

शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती भीड़ के कारण शहर परेशान हो उठा है। बढ़ती आबादी के कारण उसे अब चिराग तले अँधेरा दिखाई दे रहा है।

Question 3.
गाँव बहुत उदास हो जाता है।
Answer:

गाँव बहुत उदास हो जाता है क्योंकि असुविधा, बेरोजगारी, आपसी झगड़े, गुटबाजी, अशांति जैसी समस्याओं से वह घिरता चला जा रहा है।

भाषा की ओर

निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलो और वाक्य बनाकर लिखो :

Question 1.
चाची- चाचा
Answer:

वाक्यः चाचा जी प्रकल्प में मेरा मार्गदर्शन करते हैं।

Question 2.
अध्यापिका – अध्यापक
Answer:

वाक्य: हमारे हिंदी के अध्यापक बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।

Question 3.
अभिनेता – अभिनेत्री
Answer:

वाक्य: ऐश्वर्या राय एक कुशल अभिनेत्री है।

Question 4.
गुड़िया – गुड्डा
Answer:

वाक्य: मेरा गुड्डा बड़ा ही आकर्षक है।

Question 5.
ऊँट – ऊँटनी
Answer:

वाक्य: ऊँटनी अपने बच्चों को दूध पीला रही है।

Question 6.
ससुर – सास
Answer:

वाक्यः सास को अपनी बहू के साथ बेटी जैसा बर्ताव करना चाहिए।

Question 7.
हंसिनी – हंस
Answer:

वाक्य: हंस पक्षी सरस्वती देवी का वाहन है।

Question 8.
बालक – बालिका
Answer:

वाक्य: सीता नामक बालिका बड़ी होशियार है।

Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(दुखड़ा, शौचालय, रोजगार, इमारतों, अशिक्षा, मज़दूर)

Question 1.
………….. की तलाश में लोग शहर जा रहे हैं।
Answer:

रोजगार

Question 2.
अब मैं अपना ……….. क्या रोऊँ?
Answer:

दुखड़ा

Question 3.
शहर तो ………. के जंगल में बदल गए है।
Answer:

इमारतों

Question 4.
घर-घर में ……… जैसी सुविधा के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।
Answer:

शौचालय

Question 5.
हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या …. .. है।
Answer:

अशिक्षा

Question 6.
गाँव में काम के लिए .. …. नहीं मिलते।
Answer:

मज़दूर

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
गाँवों पर किस क्रांति का असर दिखाई पड़ने लगा है?
Answer:

गाँवों पर ‘डिजिटल’ क्रांति का असर दिखाई पड़ने लगा है।

Question 2.
गाँवों मे कौन-सी योजना घर-घर तक पहुँच गई है?
Answer:

ङ्केलारा गाँवों में स्वच्छ गाम-स्वस्थ मामा’ परियोजना पर-घर तक पहुंच गई है।

Question 3.
शहर ने देहात को किसके उपलक्ष्य में बधाई दी?
Answer:
शहर ने देहात को ‘स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हार्दिक बधाई दी।

Question 4.
आज देशवासियों को कौन-सी बात समझ में आनी चाहिए?
Answer:

आज देशवासियों को ‘छोटा परिवार-सुखी परिवार’ की बात समझ में आनी चाहिए।

Question 5.
गाँव के लोगों को स्वयं कौन-सा महत्व समझना चाहिए?
Answer:

गाँव के लोगों को स्वयं सहकारिता का महत्त्व समझना चाहिए।

किसने, किससे कहा?

Question 1.
“तुम्हारी प्रगति के बारे में जानकर खुशी हुई! मित्र!”
Answer:

शहर ने देहात से कहा।

Question 2.
“मेरे सुख-दुख के संबंध में पूछा। धन्यवाद!”
Answer:
देहात ने शहर से कहा।

Question 3.
“मेरे यहाँ की दिन-ब-दिन बढ़ती भीड़ से मैं परेशान हो उठा हूँ।”
Answer:
शहर ने देहात से कहा।

Question 4.
“अरे देहात भाई! कितने भाग्यशाली हो कि तुम प्रदुषणमुक्त वातावरण में रहते हो।”
Answer:
शहर ने देहात से कहा।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए।

Question 1.
आजकल गाँव के लोग किन-किन बातों के बारे में जानने लगे हैं?
Answer:

आजकल गाँव के लोग ग्रामजन की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेती के नए औजारों और आधुनिक खेती की पद्धतियों के बारे में जानने लगे हैं।

Question 2.
सहकारिता पर आधारित कौन-कौन से लघु उद्योग गाँव में शुरू किए जा सकते हैं?
Answer:

सहकारिता पर आधारित गाँव में छोटे-छोटे लघु व्यवसाय, फलोत्पादन, औषधीय वनस्पतियों की खेती, पशुपालन आदि जैसे उद्योग शुरू किए जा सकते हैं।

Question 3.
आज के युवक और बच्चों को लेखक ने ‘आशास्थान’ क्यों कहा है?
Answer:

आज के युवक और बच्चों को लेखक ने आशास्थान इसलिए कहा है क्योंकि आज के बच्चों को यदि उचित मार्गदर्शन दिया जाए, तो वे ही है; जो हमारी व्यथा को कम कर सकते हैं तथा देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। इसलिए ही युवाओं को राष्ट्र व भविष्य का निर्माता माना गया है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

Question 1.
आपके विचार से देहात और शहर में क्या-क्या अंतर होता है?
Answer:

हमारे विचार से देहात और शहर में निम्नलिखित अंतर है: देहात में लोगों को बिजली, पानी व यातायात के साधन मिलने में काफी कठिनाई होती है, शहर में बिजली, पानी व यातायात के साधन लोगों को सहज तरीके से प्राप्त होते हैं। देहात में आज भी लोग अपने बच्चों की शिक्षा व अपने परिवार कल्याण के प्रति उदासीन हैं, तो शहर में रहने वाले लोग अपने बच्चों की शिक्षा व अपने परिवार के कल्याण के प्रति जागरूक दिखाई देते हैं। देहात में लोगों को रोजगार प्राप्त नहीं होता किंतु शहर में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी-न-किसी प्रकार की नौकरी जरूर पाता है।

Question 2.
आपके विचार से आदर्श गाँव अथवा शहर में क्या क्या सुविधाएँ होनी चाहिए?
Answer:

आदर्श गाँव या शहर में निम्नलिखित सुविधाएँ होनी चाहिए :

  • आदर्श गाँव या शहर में बिजली और पानी की आपूर्ति, शिक्षा की व्यवस्था योग्य रूप से होनी चाहिए।
  • गाँव या शहर में रहने वाले सभी लोगों को गाँव या शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  • गाँव या शहर में ही छोटे-छोटे लघु उद्योग निर्माण करने चाहिए ताकि गाँव या शहर का पढ़ा-लिखा युवक वर्ग बाहर रोजगार की तलाश में न जाए।
  • आदर्श गाँव या शहर में सुसज्ज एवं अच्छे अस्पतालों की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
  • आदर्श गाँव या शहरं में रहने वाले लोगों को विभिन्न व्यावसायिक कौशलों, कंप्यूटर का ज्ञान आदि संबंधित जानकारी होनी चाहिए।
  • व इससे संबंधित सारी व्यवस्थाएँ गाँव में होनी चाहिए। आदर्श गाँव या शहर में अच्छे सरकारी यातायात साधनों की व्यवस्था होनी चाहिए। उनमें भाईचारे व एकता की भावना होनी चाहिए।

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द पाठ में से ढूँढ़कर लिखिए।

  1. कठिनाई
  2. सेहत
  3. कृषि
  4. प्रगति
  5. अनपढ़
  6. आज़ादी
  7. प्रसिद्ध
  8. बन
  9. आकाश
  10. पाठशाला

Answer:

  1. समस्या
  2. स्वास्थ्य
  3. खेती
  4. उन्नति
  5. निरक्षर
  6. स्वतंत्रता
  7. विख्यात
  8. जंगल
  9. आसमान
  10. विद्यालय

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

  1. कठिन
  2. दुर्लभ
  3. आशा
  4. गरीबी
  5. सुख
  6. शिक्षित
  7. शांति
  8. शहर

Answer:

  1. सरल
  2. सुलभ
  3. निराशा
  4. अमीरी
  5. दुख
  6. अशिक्षित
  7. अशांति
  8. गाँव

प्रस्तुत पाठ में आए युग्म शब्द को चुनकर लिखिए।
Answer:

  • सुख – दुख
  • नित – नवीन
  • बड़े – बड़े
  • कभी – कभी
  • काम – धंधा
  • चमक – दमक
  • धीरे – धीरे
  • रचा – बसा
  • छोटे – छोटे
  • रग – रग
  • हरे-भरे
  • खुला – खुला

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर उनके काल का भेद लिखिए।

Question 1.
लोग पानी लेने के लिए दूर तक जाते थे।
Answer:

भूतकाल

Question 2.
हम गाँव में महविद्यालय बनाएँगे।
Answer:

भविष्यकाल

Question 3.
चारों तरफ हरियाली फैल रही है।
Answer:

वर्तमानकाल

Question 4.
गाँव से कई प्रसिद्ध खिलाड़ी बनेंगे।
Answer:

भविष्यकाल

Question 5.
शहर इमारतों के जंगल में बदल रहा है।
Answer:

वर्तमानकाल

Download PDF

Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 4- देहात और शहर

Download PDF: Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 1): Chapter 4- देहात और शहर PDF

Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 7 Hindi Sulabhbharati :

Part 1

Part 2

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for Class 7?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.