Maharashtra Board K-12 (All Classes) Private Session 2025-26 Free Open Access

Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 3- दाे लघुकथाएँ

Class 7: Hindi Sulabhbharati Chapter 3 solutions. Complete Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 3 Notes. Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 3- दाे लघुकथाएँ...

Curriculum Maharashtra Board
Applicable Grade Class 7
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 7: Hindi Sulabhbharati Chapter 3 solutions. Complete Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 3 Notes.

Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 3- दाे लघुकथाएँ

Maharashtra Board 7th Hindi Sulabhbharati Chapter 3, Class 7 Hindi Sulabhbharati Chapter 3 solutions

Questions and Answers

विचार मंथन

‘सत्यमेव जयते।’ की संकल्पना स्पष्ट कीजिए।
Answer:

‘सत्यमेव जयते।’ सूक्ति का अर्थ है – सत्य की सदैव जीत होती है। संस्कृत भाषा की यह सूक्ति महाभारत से ली गई है। प्राचीन काल से यह बात प्रचलित है। झूठ कितना भी छुपाया जाए; वह एक दिन सामने आ ही जाता है। महाभारत काल में ऐसी अनेक कहानियाँ हैं; जिससे यह साबित होता है कि अंत में जीत सत्य की ही होती है। आज कल सिनेमा और धारावाहिकों में भी यही दिखाया जाता है कि जीत सत्य की ही होती है। इसी से प्रभावित होकर आजादी के बाद हमारे देश के ध्येय वाक्य के रूप में “सत्यमेव जयते” को ही स्वीकार किया गया। अत: यह शाश्वत सत्य है कि जीत सदैव सत्य की ही होती है।

अध्ययन कौशल

Answer:
आदरणीय अध्यक्ष महोदय, कुशल निर्णायक मंडल एवं प्रिय श्रोतागण! आज मैं आपके सामने ‘त्योहारों के महत्त्व’ विषय पर अपने विचार प्रकट करने जा रहा हूँ। त्योहारों का नाम सुनते ही मन खुशी से झूम उठता है। आँखों के सामने मनमोहक, आकर्षक और रंग-बिरंगे नज़ारे तैरने लगते हैं। कभी गणेशोत्सव, कभी नवरात्रि, कभी दीपावली के पटाखें, कभी होली के रंग में सराबोर गाँव-नगर तो कहीं नए-नए परिधानों में सजे लोग।

अध्यक्ष महोदय, इन सब झाकियों में नज़ारे भले ही अलगअलग दिखते हैं, किंतु सभी का उद्देश्य एक है आपसी भाईचारा। भारत ‘त्योहारों का देश’ कहा जाता है। कहा भी गया है”अगर चाहते हैं उमंग तो, आपस का व्यवहार न भूलें। कैसी भी हो मायूसी पर, हम अपने त्योहार न भूलें।” अंत में मैं इतना ही कहना चाहता हूँ कि यदि ये त्योहार न आएँ तो हम अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों से पूर्ण रूप से मिल न पाएँगे। इसलिए हमें अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए।

बताओ तो सही

अकबर के नौ रत्नों के बारे में बताइए।
Answer:

अकबर के दरबार में नौ गुणवान दरबारी थे; जिन्हें कालांतर में ‘अकबर के नवरत्न’ के नाम से जाना जाता है।

  • अबुल फजल
  • मुल्ला दो प्याजा
  • तानसेन
  • बीरबल
  • राजा टोडरमल
  • फैजी
  • राजा मानसिंह
  • फकीर अजीओद्दीन
  • रहीम

सुनो तो जरा:

चतुराई संबंधी कोई सुनी हुई कहानी सुनाओ।

खोजबीन:

योग्य विकल्प चुनकर वाक्य फिर से लिखिए।

Question 1.
जब बादशाह ने बीरबल की दूसरी शर्त सुनी तो वे बीरबल …………..”

(क) से खुश हो गए।
(ख) का मुँह देखने लगे।
(ग) की होशियारी जान चुके।
Answer:
जब बादशाह ने बीरबल की दूसरी शर्त सुनी तो वे बीरबल का मुँह देखने लगे।

Question 2.
क्रोधित होकर उस चित्रकार ने सेठ से …………..।

(क) पैसे माँगे।
(ख) पूरे पैसे माँगे।
(ग) सभी चित्रों के पैसे माँगे।
Answer:
क्रोधित होकर उस चित्रकार ने सेठ से सभी चित्रों के पैसे माँगे।

Question 3.
कला और कलाकार का सम्मान करने से ………..।

(क) कला, संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन होता है।
(ख) चित्रकार नाराज हो जाते हैं।
(ग) बादशाह मुश्किल में पड़ जाते हैं।
Answer:
कला और कलाकार का सम्मान करने से कला, संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन होता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए।

Question 1.
‘हरे घोड़े के संदर्भ में बीरबल की चतुराई का वर्णन कीजिए।
Answer:

बादशाह और बीरबल दोनों यह बात अच्छी तरह जानते थे कि संसार में हरा घोड़ा नहीं होता। फिर भी बीरबल ने घोड़े के मालिक की दो शर्ते बताकर बादशाह को निरुत्तर कर दिया। न तो बादशाह दूसरी शर्त पूरी कर सकेंगे और न ही उन्हें हरा घोड़ा देखने को मिलेगा। इस प्रकार बीरबल ने अपनी चतुराई का परिचय दिया।

Question 2.
घोड़े के मालिक की शर्ते लिखिए।
Answer:

घोड़े के मालिक की दो शर्ते थीं। पहली शर्त यह थी कि बादशाह को घोड़ा लेने स्वयं ही जाना पड़ेगा। दूसरी शर्त यह थी कि जब घोड़े का रंग दूसरे घोड़ों से अलग है, तो उसे देखने का दिन भी अलग ही होना चाहिए। यानि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन बादशाह घोड़ा देख सकते थे।

Question 3.
चित्रकार की परेशानी का कारण बताइए।
Answer:

चित्रकार ने कई बार चित्र बनाए, लेकिन वह कंजूस सेठ हर बार कह देता कि चित्र ठीक नहीं है। वह उसे पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए चित्रकार बेहद परेशान था।

वाचन जगत से

पसंदीदा चित्रकथा पढ़ो और इसी प्रकार अन्य चित्रकथा बनाकर सुनाओ।

सदैव ध्यान में रखो

निर्णय से पहले पक्ष-विपक्ष दोनों का विचार करना चाहिए।

भाषा की ओर

निम्नलिखित वाक्य पढ़ो तथा मोटे और में छपे शब्दों पर ध्यान दो


  1. नागपुर से रायगढ़ की ओर गए।
  2. ताकत के लिए संतुलित आहार आवश्यक है।
  3. जन्म के बाद एक मामी जी ने मुझे गोद ले लिया।
  4. जलाशय चाँदी की भाँति चमचमा रहा था।
  5. शौनक बड़ी बहन के साथ विद्यालय जाने की तैयारी में लग गया।
  6. मुकेश की ओर कोई देख रहा था।
  7. अपनी माँ के लिए मैंने साड़ी खरीदी।
  8. चित्रकार ने सेठ के सामने दर्पण रखा।
  9. सेठ काम कराने के बाद भी पैसे नहीं देता था।
  10. अकबर बीरबल के साथ सैर करने गए।

Answer:

  1. की ओर
  2. के लिए
  3. के बाद
  4. की भाँति
  5. के साथ
  6. की ओर
  7. के लिए
  8. के सामने
  9. के बाद
  10. के साथ

Additional Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।

Question 1.
अकबर के दरबार में कितने रत्ल थे?
Answer:

नौ रत्न

Question 2.
एक बार अकबर किसके साथ सैर कर रहे थे?
Answer:

बीरबल

Question 3.
अकबर ने बीरबल को कितने दिन में घोड़ा लाने के लिए कहा?
Answer:

एक सप्ताह

Question 4.
घोड़े के मालिक की कितनी शर्ते थीं?
Answer:

दो

Question 5.
सप्ताह में कितने दिन होते हैं?
Answer:

सात

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

Question 1.
बादशाह का मन क्या देखकर प्रसन्न हो गया?
Answer:

बादशाह का मन चारों तरफ हरियाली देखकर प्रसन्न हो गया।

Question 2.
बादशाह और बीरबल दोनों कौन-सी बात अच्छी तरह जानते थे?
Answer:

बादशाह और बीरबल दोनों यह बात अच्छी तरह से जानते थे कि संसार में कहीं भी हरे रंग का घोड़ा नहीं होता।

Question 3.
एक सप्ताह तक बीरबल क्या करते रहे?
Answer:

एक सप्ताह तक बीरबल इधर-उधर घूमते रहे।

Question 4.
बादशाह मन-ही-मन क्यों प्रसन्न थे?
Answer:

बादशाह मन-ही-मन प्रसन्न थे क्योंकि बीरबल ने अपनी चतुराई से उन्हें फिर मात दे दी।

Question 5.
दूसरी शर्त क्या थी?
Answer:

दूसरी शर्त यह थी कि सप्ताह के सात दिनों के अलावा अकबर किसी दूसरे दिन घोड़ा देख सकते थे।

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(दयालु, दरबार, चित्रकार, बुद्धिमान, न्याय)

Question 1.
बेचारा …………. अपने घर लौट आया।
Answer:

चित्रकार

Question 2.
चित्रकार की पत्नी बहुत ……….. थी।
Answer:

बुद्धिमान

Question 3.
बादशाह अकबर बहुत ………. हैं।
Answer:

दयालु

Question 4.
तीन दिन बाद चित्रकार ………. में आया।
Answer:

दरबार

Question 5.
बीरबल के …………. से बादशाह अकबर बहुत खुश हुए।
Answer:

न्याय

निलिखित बाक्य सही है या गलत लिखिए।

Question 1.
सेठ बहुत गरीब था।
Answer:

गलत

Question 2.
सेठ बहुत ही कंजूस था।
Answer:

सही

Question 3.
सेठ ने चित्रकार से अपना चित्र बनवाया।
Answer:

सही

Question 4.
चित्रकार पैसे लेकर दरबार पहुंचा।
Answer:

गलत

Question 5.
बीरबल के न्याय से बादशाह बहुत खुश हुए।
Answer:

सही

निम्नलिखित प्रश्नों के दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए।

Question 1.
जब चित्रकार ने पैसे माँगे तो सेठ ने क्या कहा?
Answer:

जब चित्रकार ने पैसे माँगे तो सेठ ने कह दिया, “चित्र ठीक नहीं है, दोबारा बनाकर लाओ।”

Question 2.
कौन-सा देश विश्व में विख्यात होता है ?
Answer:

कला में निपुण कलाकारों की इज्जत जहाँ होती है, वह देश विश्व में विख्यात होता है।

Question 3.
बीरबल ने चित्रकार से क्या कहा?
Answer:

बीरबल ने चित्रकार से कहा कि तुम्हारे चित्रों में सचमुच बहुत कमियाँ हैं। तीन दिन बाद इस सेठ का हू-ब-हू चित्र बनाकर दरबार में ले आना। तुम्हें पैसे मिल जाएंगे।

व्याकरण और भाषाभ्यास

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

  1. प्रसिद्ध
  2. विश्वास
  3. प्रसन्न
  4. बुद्धिमानी
  5. दयालु
  6. उपस्थित
  7. इज्जत

Answer:

  1. अप्रसिद्ध
  2. अविश्वास
  3. अप्रसन्न
  4. मूर्खता
  5. निर्दयी
  6. अनुपस्थित
  7. बेइज्जत

निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. प्रसिद्ध
  2. घोड़ा
  3. चतुराई
  4. पत्नी
  5. प्रसन्न

Answer:

  1. विख्यात, प्रख्यात, मशहूर
  2. अश्व, हय, तुरग
  3. कुशलता, योग्यता, होशियारी
  4. भार्या, अर्धांगिनी, दारा
  5. आनंद, उल्लास, मोद

कोष्ठक में से उचित क्रियाविशेषण शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(तुरंत, धीरे-धीरे, तेज़, अचानक, तत्काल)

Question 1.
बाहर हवा बहुत …………. चल रही है।
Answer:

तेज़

Question 2.
बादशाह घूमने के लिए ……………… तैयार हो गए।
Answer:

तत्काल

Question 3.
ताजे फल …………….. बिक गए।
Answer:

तुरंत

Question 4.
नल से पानी ………………. बह रहा है।
Answer:

धीरे-धीरे

Question 5.
सभी बैठे थे कि बिजली ……… चली गई।
Answer:

अचानक

पाठ से स्त्रीलिंग एकवचन और बहुवचन तथा पुल्लिंग एकवचन और बहुवचन शब्दों की सूची बनाकर वाक्य प्रयोग कीजिए।
Answer:

Download PDF

Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 3- दाे लघुकथाएँ

Download PDF: Maharashtra Board Solutions for Class 7- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 3- दाे लघुकथाएँ PDF

Chapterwise Maharashtra Board Solutions Class 7 Hindi Sulabhbharati :

Part 1

Part 2

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for Class 7?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.