NCERT Primary (1-5) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 8th Class Hindi Durva: Chapter 9-एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)

Class 8: Hindi Durva Chapter 9 solutions. Complete Class 8 Hindi Durva Chapter 9 Notes. NCERT Solutions for 8th Class Hindi Durva: Chapter 9-एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण) NCERT 8th Hindi Durva...

Curriculum NCERT
Applicable Grade Primary (1-5)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 8: Hindi Durva Chapter 9 solutions. Complete Class 8 Hindi Durva Chapter 9 Notes.

NCERT Solutions for 8th Class Hindi Durva: Chapter 9-एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)

NCERT 8th Hindi Durva Chapter 9, class 8 Hindi Durva Chapter 9 solutions

Page No 62:

Question 1:

(क) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?

(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?

(ग) 'खिलाड़ियों में जज़्बा ज़रूरी है।' लेखक ने किस जज़्बे की बात की है? यह जज़्बा क्यों ज़रूरी है?

ANSWER:

(क) लेखक बैडमिंटन के चैंपियन थे परन्तु एक दिन उन्होंने स्कूल ग्राउंड में ध्यानचंद को हॉकी खेलते देखा और उनसे प्रेरित होकर हॉकी खेलने लगे।

(ख) इंग्लैंण्ड का मैच जीतने के बाद सबकी आँख में आँसू थे क्योंकि वहाँ इंग्लैंण्ड की क्वीन भी मौजूद थी। जिसने हम पर राज किया, उसी के घर में उसे हराया, यही सोचकर आँसू थे। यहाँ पहली बार विश्वस्तर पर जन-गण-मन बजा।

(ग) खिलाड़ियों में खेलने की भावना प्रबल होनी आवश्यक है क्योंकि बिना प्रबल इच्छा के वह खेल नहीं पाएगा और खेल का स्तर गिर जाएगा।

Page No 62:

Question 2:

"60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।"

ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि– 

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या चाहता है?

(ख) तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे?

(ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने कि लिए बार-बार रटना ज़रूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकतानुसार व्यवहार करना ज़रूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।

ANSWER:

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए कुछ साल पीछे जाना चाहता है।

(ख) हम भी तीन साल पहले की हिन्दी को याद करेंगे। हिंदी सीखने के लिए सबसे पहले हमें हिंदी भाषा के वर्णों को लिखना सिखाया गया। फिर हमने इसे याद कर लिया। इसके बाद हमने हिंदी की मात्राएँ सीखीं। इसे सीखने के बाद हमें हिंदी पढ़ना व बोलना आ गया।

(ग) पिछली किसी बात को रटा तो नहीं जाता परन्तु यदि उसके संदर्भ में की गई बात कहनी होती है तो उसे याद ज़रूर किया जाता है क्योंकि उसकी याद किए बिना हम उसे पूरी तरह नहीं बता सकते। किसी विषय पर सोच-विचार करने से उस विषय को हम हमेशा के लिए याद कर सकते हैं। इसके बाद हम उसे नहीं भूलते।

NCERT 8th Hindi Durva Chapter 9, class 8 Hindi Durva Chapter 9 solutions

Page No 63:

Question 3:

(क) पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है?

(ख) उनके बिखरने से क्या-क्या होता है?

(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज़्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा?

ANSWER:

(क) सामान जब सही जगह पर न रखे, इधर-उधर छोड़ दें तो बिखर जाता है। विचार जब रास्ता न मिले, सही दिशा न मिले या भटकाव आ जाए तो बिखर जाता है। ध्यान में कोई हमें परेशान करे या ध्यान के समय कहीं और ही मन भटक जाए तो बिखर जाता है।

(ख) इनके बिखरने से कुछ भी सही नहीं रहता। सामान बिखरने से घर, विचार बिखरने से मन और ध्यान बिखरने से मस्तिष्क खराब हो सकता है।

(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज़्यादा भारत पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी में उलझा था क्योंकि सबको लाहौर से भागना पड़ा। घर-घर में कोई न कोई ट्रेजडी हो गई थी। सब कुछ पीछे छूट गया था।

Page No 63:

Question 4:

फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फिल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जहाँ उसी के अनुकूल गीत भी गाए-बजाए जाते हैं। इस पाठ में भी 'पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन-गण-मन बजा' का उल्लेख हुआ है। तुम फ़िल्मों के कुछ मशहूर गीतों के बोलों की सूची बनाओ जो फ़िल्मों में दृश्यों के साथ तो गाए ही गए हों, जिन्हें विशेष अवसरों पर भी गाया बजाया जाता हो।

ANSWER:

15 अगस्त, 26 जनवरी पर भगत सिहं का 'रंगदे बसंती चोला मेरा रंगदे बसंती चोला', उपकार का 'मेरे देश की धरती सोना उगले', 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'कर चले हम फिद़ा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' आदि, 'रघुपति राघव राजा राम' गाँधी जयंती पर गाया बजाया जाता है।

NCERT 8th Hindi Durva Chapter 9, class 8 Hindi Durva Chapter 9 solutions

Page No 63:

Question 5:

नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।

(क)हॉकी........................
(ख)क्रिकेट........................
(ग)लॉन टेनिस........................
(घ)तैराकी........................
(ङ)तीरंदाज़ी........................
(च)कबड्डी........................

ANSWER:

(क)हॉकीहॉकी स्टिक, बॉल, 9 खिलाड़ी, मैदान
(ख)क्रिकेटबैट, बॉल, 3 स्टिक और उनपर रखी गिल्ली, मैदान, खिलाड़ी
(ग)लॉन टेनिसनेट, टेनिस रैकेट, बॉल (किरमिच), टेनिस प्ले ग्रांऊड
(घ)तैराकीस्वीमिंग ड्रेस, स्वीमिंग पुल
(ङ)तीरंदाज़ीधनुष, तीर (आजकल आधुनिक बन गए हैं), टारगेट
(च)कबड्डीखिलाड़ी, मैदान

Page No 64:

Question 7:

(क) तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों, की संख्या और सामान के बारे में बताओ।

(ख) अपने जीवन की किसी ऐसी घटना के बारे में बताओ–

  • जब तुम्हारी आँखों में आँसू आए हों।
  • जब तुम अपना दुख-दर्द भूल गए हो।

ANSWER:

(क) हमें हॉकी खेलना पसंद है। हॉकी में प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। इसमें मैदान को दो हिस्सों में बाँटा दिया जाता है। मैदान के दोनों किनारों पर गोल-पोस्ट होते हैं। गोल के सामने डी के आकार का अर्ध गोला बना होता है। इसे 'डी' कहते हैं। इस 'डी' के अंदर बॉल को मारने से यदि बॉल गोल-पोस्ट में चली जाती है, तो गोल माना जाता है। यह खेल 35-35 मिनट की पारियों में खेला जाता है। जो टीम अधिक गोल करती, वह विजयी कहलाती है। मैदान के बीचों-बीच खींची 'सेन्ट्रल रेखा' से इस खेल की शुरुआत होती है। इस खेल में गोल कीपर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। खिलाड़ी, हॉकी की सहायता से बॉल को लेकर आगे बढ़ते हैं और अपनी टीम के लिए गोल करने का प्रयास करते हैं। कुछ रक्षा प्रणाली (डिफेंस) में खड़े रहकर अपने साथी को गोल करने में सहायता करते हैं। उनके विपक्षी अपनी हॉकी से बॉल छिनने का प्रयास करते हैं। उनका यह प्रयास बड़ा आंनदायी होता है। खेल का रोमांच दोनों टीमों के बीच इसी समय देखा जा सकता है। दोनों का यही प्रयास होता है कि सामने वाला गोल न कर पाए।

(ख)

  • जब पहली बार मैं कक्षा में प्रथम आया तो मेरी आँख से आँसू बह निकले।
  • मैं फुटबाल की प्रैक्टिस करते समय गिर गया था। मुझे चोट लगी, बहुत तकलीफ भी हुई परन्तु जब टीम के सलेक्शन में मेरा नाम आया तो खुशी के मारे मैं दुख-दर्द भूल गया।

Page No 64:

Question 6:

(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?

(ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?

(ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।

ANSWER:

(क) क्रिकेट में पूरा मैदान घेरा जाता है। बीच में पिच होती है। हॉकी में नाप कर मैदान घेरा जाता है। दोनों ओर गोल कीपर होते हैं। फुटबॉल में छोटा ही मैदान होता है। बीच में नेट होता है। दोनों ओर नाप कर रेखाएँ खींच दी जाती है।

(ख) क्रिकेट में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से 11 खेलते हैं। फुटबॉल में 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी में 9 खिलाड़ी होते हैं।

(ग) स्टिक, डी, गोलकीपर, पेलन्टी कार्नर, पुश, स्कूप।

NCERT 8th Hindi Durva Chapter 9, class 8 Hindi Durva Chapter 9 solutions

Page No 64:

Question 8:

(क) खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के नामों और उनमें दर्शाए गए खेलों के नामों को साथ मिलाकर एक सूची बनाओ। कक्षा में उन फ़िल्मों के बारे में बातचीत भी करो।

ANSWER:

(क) लगान- क्रिकेट

(ख) चक दे इंडिया- हॉकी

(ग) गोल- फुटबॉल

Page No 64:

Question 9:

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जा सकते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि–

(क) कौन-से खेल अंदर खेले जाते हैं?

(ख) कौन-से खेल बाहर खेले जाते हैं?

(ग) कौन-से खेल अकेले खेले जाते हैं?

ANSWER:

(क) कैरम, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, शतंरज आदि।

(ख) क्रिकेट, हॉकी, लान टेनिस, फुटबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी, दौड़ आदि।

(ग) तैराकी, भार उठाना, मलखम्म, कम्प्यूटर गेम आदि।

NCERT Solutions for 8th Class Hindi Durva: Chapter 9: Download PDF

NCERT Solutions for 8th Class Hindi Durva: Chapter 9-एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)

Download PDF: NCERT Solutions for 8th Class Hindi Durva: Chapter 9-एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण) PDF

Chapterwise NCERT Solutions for 8th Class Hindi Vasant

Chapter 1 ध्वनि
Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ
Chapter 3 बस की यात्रा
Chapter 4 दीवानों की हस्ती
Chapter 5 चिट्ठियों की अनूठी दुनिया
Chapter 6 भगवान के डाकिये
Chapter 7 क्या निराश हुआ जाए
Chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं
Chapter 9 कबीर की साखियाँ
Chapter 10 कामचोर
Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा
Chapter 12 सुदामा चरित
Chapter 13 जहाँ पहिया हैं
Chapter 14 अकबरी लोटा
Chapter 15 सूरदास के पद
Chapter 16 पानी की कहानी
Chapter 17 बाज और साँप
Chapter 18 टोपी

Chapterwise NCERT Solutions for Class 8 Hindi Durva

Chapter 1 -गुड़िया कविता
Chapter 2-दो गौरेया (कहानी)
Chapter 3-चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
Chapter 4-ओस (कविता)
Chapter 5-नाटक में नाटक (कहानी)
Chapter 6-सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
Chapter 7- उठ किसान ओ (कविता)
Chapter 8-सस्ते का चक्कर (एंकाकी)
Chapter 9-एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
Chapter 10-बस की सैर (कहानी)
Chapter 11-हिन्दी ने जिनकी जिंदगी बदल दी (भेंटवार्त्ता)
Chapter 12-आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
Chapter 13-अन्याय के खिलाफ(कहानी)
Chapter 14-बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित)
Chapter 15-फ़र्श पर (कविता)
Chapter 16-बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
Chapter 17-वह सुबह कभी तो आएगी(निबंध)

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Bharat Ki Khoj

भारत की खोज


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.