Class 4: पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 solutions. Complete Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 Notes.
Contents
NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 24-दूर देश की बात
NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 24, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 solutions
(पृष्ठ संख्या 195)
चर्चा करो और लिखो।
प्रश्न 1.
तुम भी अपने शहर की तुलना अबू धाबी से करते हुए एक छोटी-सी रिपोर्ट तैयार करो। उसमें तस्वीरें या चित्र बनाकर भी लगा सकते हो। अपनी रिपोर्ट में इन बातों के बारे में लिखना मत भूलना
- जलवायु और मौसम
- लोगों का पहनावा
- सड़कों पर वाहन
- खान-पान
- पेड़-पौधे
- इमारतें
- भाषा
उत्तर:
अबु धाबी तथा केरल की तुलनात्मक रिपोर्ट-

प्रश्न 2.
रेगिस्तानी इलाके में पेड़-पौधे कम क्यों होते हैं?
उत्तर:
रेगिस्तानी इलाके में रेतीले जमीन होते हैं तथा पानी की कमी होती है। वर्षा नहीं के बराबर होती है। इसलिए उस इलाके में कम पेड़-पौधे होते हैं।
प्रश्न 3.
क्या तुम्हारी जान-पहचान के कोई व्यक्ति किसी और देश में रहते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे चाचा विदेश में रहते हैं।
प्रश्न 4.
वे वहाँ कब से रहते हैं?
उत्तर:
वे वहाँ पिछले चार सालों से रहते हैं।
प्रश्न 5.
वे वहाँ पढ़ाई करने गए थे या काम करने?
उत्तर:
शुरू में वे वहाँ पढ़ाई करने गये थे तथा बाद में काम करने लगे।
प्रश्न 6.
क्या उनके वहाँ जाने का कोई अन्य कारण था?
उत्तर:
नहीं।
NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 24, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 solutions
इन नोटों को देखो
प्रश्न 1.
इन नोटों को देखो। हर नोट के सामने के बक्से में उसका मूल्य लिखो।

उत्तर:

(पृष्ठ संख्या 197)
प्रश्न 1.
ये कौन-से देश के नोट हैं?
उत्तर:
ये भारत देश के नोट हैं।
प्रश्न 2.
तुम कैसे जानोगे?
उत्तर:
नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक लिखा रहता है।
प्रश्न 3.
नोटों पर किसकी तस्वीर बनी है?
उत्तर:
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की तस्वीर नोटों पर बनी है।
प्रश्न 4.
क्या नोटों पर मूल्य के अलावा और भी नंबर लिखे हैं?
उत्तर:
हाँ, नोटों पर मूल्य के अतिरिक्त नोट के सीरियल नम्बर भी लिखे हैं।
प्रश्न 5.
क्या दो नोटों पर एक ही नंबर छपा हो सकता है?
उत्तर:
नहीं, दो नोटों पर एक ही नम्बर छपा नहीं हो सकता है।
प्रश्न 6.
एक दस रुपये के नोट को ध्यान से देखो। इस पर लिखी कितनी भाषाओं को तुम पहचान सकते हो?
उत्तर:
इसमें मैं हिन्दी, अंग्रेजी तथा संस्कृत पहचान सकता हूँ।
प्रश्न 7.
किसी एक नोट पर लिखे बैंक का नाम लिखो।
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक।
प्रश्न 8.
सिक्कों का मिलान करो

उत्तर:

प्रश्न 9.
इनमें से कितने सिक्के तुम पहचान सकते हो?
उत्तर:
इनमें से सभी सिक्के मैं पहचान सकता हूँ।
प्रश्न 10.
सिक्कों पर मूल्य के अलावा और क्या-क्या लिखा है?
उत्तर:
सिक्कों पर मूल्य के अलावा देश का नाम एवं बनने का वर्ष लिखा होता है।
प्रश्न 11.
इन नोटों को देखो। क्या ये सभी नोट भारत के हैं?
उत्तर:
नहीं सभी नोट भारत के नहीं हैं।
प्रश्न 12.
जो नोट भारत के नहीं हैं, उन पर लाल गोले बनाओ।
उत्तर:

प्रश्न 13.
पता करो और लिखो कि बचे हुए नोट कहाँ के हैं?
उत्तर:

NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 24, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 24 solutions
NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 24: Download PDF
NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 24-दूर देश की बात
Chapterwise NCERT Solutions for Class 4 Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन) :
- Chapter 1-चलो ,चलें स्कूल!
- Chapter 2- कान-कान म
- Chapter 3-नन्दू हाथी
- Chapter 4 अमृता की कहानी
- Chapter 5-अनीता की मधुमक्खियाँ
- Chapter 6-ओमना का सफ़र
- Chapter 7-खिड़की स
- Chapter 8-नानी के घर तक
- Chapter 9-बदलते परिवार
- Chapter 10-हु तू तू ,हु तू तू
- Chapter 11-फुलवारी
- Chapter 12-कैसे -कैसे बदले घर
- Chapter 13-पहाडों से समुंदर तक
- Chapter 14-बसवा का खेत
- Chapter 15-मंडी से घर तक
- Chapter 16-चूँ -चूँ करती आई चिड़िया
- Chapter 17-नंदिता मुंबई म
- Chapter 18-पानी कहीं ज्यादा ,कहीं कम
- Chapter 19-जड़ों का जाल
- Chapter 20-मिलकर खाए
- Chapter 21-खाना-खिलाना
- Chapter 22-दुनिया मेरे घर में
- Chapter 23-पोचमपल्ली
- Chapter 24-दूर देश की बात
- Chapter 25-चटपटी पहेलियाँ
- Chapter 26-फ़ौजी वहीदा
- Chapter 27-कोशिश हुई कामयाब
About NCERT
The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.