Class 4: पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 solutions. Complete Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 Notes.
NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 16-चूँ -चूँ करती आई चिड़िया
NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 16, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 solutions
(पृष्ठ संख्या 130)
प्रश्न 1.
गिजुभाई बधेका ने यह पत्र कितने साल पहले लिखा था?
उत्तर:
गिजुभाई बधेका ने यह पत्र लगभग 75 साल पहले लिखा था।
प्रश्न 2.
पता करो, तुम्हारे दादा, दादी, नाना और नानी उस समय कितने साल के थे?
उत्तर:
मेरे दादा जी उस समय 1 वर्ष के थे और दादी का जन्म नहीं हुआ था।
प्रश्न 3.
इस पत्र में जिन पक्षियों के नाम आए हैं, उनमें से कितने पक्षी तुमने देखे हैं?
उत्तर:
इस पत्र में जिन पक्षियों के नाम आये हैं उनमें से मैंने कौवा, गोरैया, कबूतर, कोयल तथा दर्जिन चिड़िया को देखा
प्रश्न 4.
तुमने इन पक्षियों के अलावा और कौन-कौन से पक्षियों को देखा है?
उत्तर:
मैंने इन पक्षियों के अलावे और कई पक्षियों को देखा है। जैसे – हंस, बतख, सारस, चील, गिद्ध आदि।
प्रश्न 5.
क्या तुमने कभी किसी पक्षी का घोंसला देखा है? कहाँ ?
उत्तर:
हाँ, मैंने पक्षी का घोंसला देखा है। पास के बगीचे के पेड़ पर।।
NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 16, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 solutions
(पृष्ठ संख्या 131)
प्रश्न 1.
तुम्हारा मनपसंद पक्षी कौन-सा है?
उत्तर:
मेरा मनपसंद पक्षी तोता है।
प्रश्न 2.
कक्षा में उसकी तरह उड़कर दिखाओ और आवाज निकालो।
उत्तर:
स्वयं करो।
प्रश्न 3.
बूझो और पहचानो-
| ‘एक पक्षी ऐसा जिसकी दुम पर पैसा सिर से दुम तक दिखे नीला ही नीला।।।(संकेत -(हमारा राष्ट्रीय पक्षी) |
उत्तर:
मोर।
प्रश्न 4.
क्या बसंत गौरी की तरह कोई और पक्षी भी पेड़ के तने में घोंसला बनाता है?
उत्तर:
हाँ, कठफोड़वा (वुडपेकर) भी बसंत गौरी की तरह पेड़ के तने में घोंसला बनाता है।
अपने घर में या आस-पास किसी पक्षी का घोंसला ध्यान से देखो। ध्यान रहे, घोंसले के बहुत पास नहीं जाना और उसे छूना भी नहीं। गलती से भी छू लिया, तो फिर पक्षी घोंसले में दोबारा नहीं आएँगे। कुछ दिन तक किसी एक घोंसले को देखो और इन बातों को पता करके लिखो –
प्रश्न 5.
घोंसला कहाँ पर बना है?
उत्तर:
घोंसला पेड़ की एक डाल पर बना है।
प्रश्न 6.
किन-किन चीजों से बना है?
उत्तर:
घोंसला घास एवं तिनकों से बना है।
प्रश्न 7.
क्या घोंसला बन चुका है या पक्षी अभी भी इसे बना रहा है?
उत्तर:
घोंसला बन चुका है।
प्रश्न 8.
क्या पक्षी को पहचानते हो? कौन-सा पक्षी है?
उत्तर:
हाँ, यह एक कौवा है।
प्रश्न 9.
पक्षी घोंसले में क्या-क्या लेकर आते हैं?
उत्तर:
पक्षी घोंसले में कीड़े तथा रोटी के टुकड़े एवं अनाज के दाने लेकर आते हैं।
प्रश्न 10.
क्या घोंसले में कोई पक्षी बैठा है?
उत्तर:
हाँ, घोंसले में पक्षी बैठा है।
प्रश्न 11.
तुम्हें क्या लगता है, घोंसले में अंडे हैं?
उत्तर:
नहीं। मुझे लगता है घोंसले में अंडे नहीं हैं।
प्रश्न 12.
क्या घोंसले से कुछ आवाजें (चीं-ची) आ रही हैं?
उत्तर:
हाँ, घोंसले में से चीं-चीं की आवाज आ रही है।
प्रश्न 13.
अगर घोंसले में बच्चे हैं, तो उनके माँ-बाप खाने के लिए क्या-क्या लाते हैं?
उत्तर:
उनके माँ-बाप खाने के लिए अनाज के दाने, रोटी के टुकड़े तथा कीड़े आदि लाते हैं।
प्रश्न 14.
पक्षी एक घंटे में कितनी बार घोंसले पर आते हैं?
उत्तर:
पक्षी एक घंटे में दो से तीन बार घोंसले पर आते हैं।
प्रश्न 15.
बच्चे कितने दिन बाद घोंसला छोड़कर उड़ गए?
उत्तर:
बच्चे लगभग एक महीने बाद घोंसला छोड़कर उड़ गये।
प्रश्न 16.
तुमने जो घोंसला देखा उसका चित्र कॉपी में बनाओ।
उत्तर:

प्रश्न 17.
तुमने देखा, पक्षी घोंसला बनाने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। उन में से कुछ चीजें इस्तेमाल करके तुम एक घोंसला तैयार करो। इसमें एक छोटा-सा कागज का पक्षी बिठाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।

NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 16, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 solutions
(पृष्ठ संख्या 133)
आओ, करें कुछ मजेदार….
प्रश्न 1.
कक्षा के बच्चे तीन समूहों में बँट जाएँ। हर एक बच्चा एक जानवर का चित्र बनाए और उसमें रंग भरे। चित्र पूरा होने पर उसे अलग काट लें।
उत्तर:

प्रश्न 2.
अब, पहले समूह के बच्चे एक बड़े चार्ट पर भूरा रंग करें और उस पर छोटी-छोटी घास, मिट्टी आदि दिखाएँ। अब उस पर, जमीन पर मिलने वाले जानवरों के चित्र चिपकाएँ।
उत्तर:

प्रश्न 3.
दूसरे समूह के बच्चे चार्ट पर पानी और छोटे-छोटे पत्थर दिखाएँ। पानी में उगने वाले पौधे भी बनाएँ। अब, जो जानवर पानी में रहते हैं, उनके चित्र इस चार्ट पर चिपकाएँ।
उत्तर:

प्रश्न 4.
तीसरे समूह के बच्चे चार्ट पर पेड़ बनाकर उसमें रंग भरें। अब इस पर पेड़ों पर रहने वाले जानवरों के चित्र चिपकाएँ।
उत्तर:

प्रश्न 5.
इन तीनों चार्टी को अपनी कक्षा में सजाओ।
उत्तर:


एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 134)
पक्षियों की चोंच-जैसा खाना, वैसी चोंच

जानवरों के दाँत


NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 16, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 solutions
(पृष्ठ संख्या 135)
आओ, अपने दाँतों के बारे में कुछ बातें पता करके लिखो
प्रश्न 1.
तुम्हारी उम्र?
उत्तर:
9 साल।।
प्रश्न 2.
तुम्हारे मुँह में कुल कितने दाँत हैं?
उत्तर:
मेरे मुँह में कुल 24 दाँत हैं।
प्रश्न 3.
तुम्हारे कितने दाँत टूट गए हैं?
उत्तर:
मेरे 4 दाँत टूट गये हैं।
प्रश्न 4.
कितने नए दाँत आए हैं?
उत्तर:
अभी तक केवल 3 नये दाँत आये हैं।
प्रश्न 5.
कितने दूध के दाँत टूटे हैं, पर उनकी जगह नए नहीं आए हैं?
उत्तर:
एक दूध के दाँत की जगह पर नया दाँत नहीं आया है।
दाँतों के बारे में कुछ और जानो
प्रश्न 1.
अपने दोस्तों के दाँत देखो। क्या दाँत अलग-अलग तरह के हैं?
उत्तर:
हाँ, सामने और पीछे के दाँत अलग-अलग तरह के हैं।
प्रश्न 2.
सामने और पीछे के एक-एक दाँत का चित्र कॉपी में बनाओ।
उत्तर:

प्रश्न 3.
क्या तुम इन दाँतों में कोई अंतर देख सकते हो?
उत्तर:
हाँ, मैं इन दाँतों में अंतर देख सकता हूँ। सामने के दाँत पतले हैं तथा पीछे के दाँत बड़े और मोटे हैं।
NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 16, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 16 solutions
(पृष्ठ संख्या 136)
सोचो
प्रश्न 1.
तुम्हारे सामने के, (ऊपर और नीचे के) दाँत नहीं हैं। तुम अमरूद कैसे खाओगे? करके दिखाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।
प्रश्न 2.
तुम्हारे सामने के दाँत तो हैं, मगर पीछे का एक भी नहीं। अब तुम रोटी कैसे खाओगे? करके दिखाओ।
उत्तर:
स्वयं करो।
प्रश्न 3.
तुम्हारे मुँह में एक भी दाँत नहीं है। तुम किस प्रकार की चीजें खा सकोगे?
उत्तर:
केवल तरल पदार्थ तथा बहुत ही मुलायम पदार्थ जिसे दाँतों से चबाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
प्रश्न 4.
अगर तुम्हारे दाँत ही न हों, तो तुम कैसे दिखोगे। कॉपी में चित्र बनाओ।
उत्तर:

प्रश्न 5.
जिन बूढ़े लोगों के दाँत नहीं होते हैं, वे किस तरह की चीजें नहीं खा पाते हैं? पता लगाओ।
उत्तर:
कड़ी चीजें, जैसे भूजा।।
NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 16: Download PDF
NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 16-चूँ -चूँ करती आई चिड़िया
Chapterwise NCERT Solutions for Class 4 Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन) :
- Chapter 1-चलो ,चलें स्कूल!
- Chapter 2- कान-कान म
- Chapter 3-नन्दू हाथी
- Chapter 4 अमृता की कहानी
- Chapter 5-अनीता की मधुमक्खियाँ
- Chapter 6-ओमना का सफ़र
- Chapter 7-खिड़की स
- Chapter 8-नानी के घर तक
- Chapter 9-बदलते परिवार
- Chapter 10-हु तू तू ,हु तू तू
- Chapter 11-फुलवारी
- Chapter 12-कैसे -कैसे बदले घर
- Chapter 13-पहाडों से समुंदर तक
- Chapter 14-बसवा का खेत
- Chapter 15-मंडी से घर तक
- Chapter 16-चूँ -चूँ करती आई चिड़िया
- Chapter 17-नंदिता मुंबई म
- Chapter 18-पानी कहीं ज्यादा ,कहीं कम
- Chapter 19-जड़ों का जाल
- Chapter 20-मिलकर खाए
- Chapter 21-खाना-खिलाना
- Chapter 22-दुनिया मेरे घर में
- Chapter 23-पोचमपल्ली
- Chapter 24-दूर देश की बात
- Chapter 25-चटपटी पहेलियाँ
- Chapter 26-फ़ौजी वहीदा
- Chapter 27-कोशिश हुई कामयाब
About NCERT
The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.