NCERT Primary (1-5) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ

Class 4: पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 solutions. Complete Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 Notes. NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ NCERT...

Curriculum NCERT
Applicable Grade Primary (1-5)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 4: पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 solutions. Complete Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 Notes.

NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ

NCERT 4th पर्यावरण अध्ययन Chapter 20, class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 20 solutions

(पृष्ठ संख्या 167)
कॉपी में लिखो
प्रश्न 1.
क्या तुम्हें मिल-जुलकर खाना अच्छा लगता है?
उत्तर:

हाँ, मुझे मिल-जुलकर खाना अच्छा लगता है।

प्रश्न 2.
कौन-कौन-से मौकों पर तुम सब मिलकर खाते हो?
उत्तर:

त्योहार तथा पारिवारिक उत्सव के मौकों पर।

प्रश्न 3.
क्या तुमने कभी क्लास में पार्टी की है?
उत्तर:

हाँ, हमने क्लास में कई पार्टियाँ की हैं।

प्रश्न 4.
कब की थी और उसके लिए क्या-क्या किया था?
उत्तर:

हमने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लास में पार्टी की थी। उसके लिए हमने रसोईया, निमंत्रण पत्र, सजावट के लिए फूल, बल्ब आदि की व्यवस्था की थी।

प्रश्न 5.
पार्टी में तुम और तुम्हारे साथी क्या-क्या चीजें लाए थे?
उत्तर:

उस पार्टी में हमलोगों ने फूल, सजावट के लिए बल्ब आदि लाए थे।

प्रश्न 6.
तुम सभी ने क्या-क्या खाया?
उत्तर:

हमने उस पार्टी में पुलाव, दाल, पूरी, सब्जी तथा मिठाईयाँ खाईं थी।

प्रश्न 7.
तुमने अपनी क्लास पार्टी में किन-किन को बुलाया था?
उत्तर:

हमने अपनी क्लास पार्टी में स्कूल के सारे दोस्तों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को बुलाया था।

प्रश्न 8.
क्या ऐसा भी हुआ है कि स्कूल में काम करने वाले कुछ लोगों को तुम नहीं बुला पाए? वे कौन थे?
उत्तर:

नहीं, हमने स्कूल में काम करने वाले सभी लोगों को बुलाया था।

प्रश्न 9.
क्या तुमने अपनी क्लास पार्टी में विशेष कपड़े पहने थे?
उत्तर:

हाँ, मैं और मेरे सभी दोस्तों ने क्लास पार्टी में विशेष कपड़े पहने थे।

प्रश्न 10.
पार्टी को मजेदार बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है? चर्चा करो।
उत्तर:

पार्टी को मजेदार बनाने के लिए पार्टी में गाना एवं डांस का प्रोग्राम किया जा सकता है।

(पृष्ठ संख्या 169)
बताओ
प्रश्न 1.
बीहू त्योहार कहाँ मनाया जाता है?
उत्तर:

बीहू त्योहार असम राज्य में मनाया जाता है।

प्रश्न 2.
तुम्हारे यहाँ कौन-कौन-से त्योहार मिल कर मनाए जाते हैं?
उत्तर:

हमारे यहाँ होली, छठ, दीपावली, ईद आदि त्योहार मिल कर मनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
क्या इन त्योहारों पर भी सब लोग मिलकर पकाते और खाते हैं?
उत्तर:

नहीं, सभी घरों में अलग-अलग खाना बनाया जाता है, परन्तु त्योहार सभी लोग मिलकर मनाते हैं।

प्रश्न 4.
क्या-क्या विशेष पकाते हैं और कैसे?
उत्तर:

होली में पुआ, दहीबड़े, गुजिया तथा ईद में सेवईंयाँ विशेष रूप से बनाई जाती हैं। पुआ बनाने के लिए मैदा को चीनी के साथ घोलकर उसे किण्वन के लिए छोड़ दिया जाता है, उसके बाद उसे तेल में छाना जाता है।

प्रश्न 5.
क्या खाना पकाने में किसी तरह के खास बर्तन इस्तेमाल होते हैं? कौन-से?
उत्तर:

पुआ बनाने के लिए कढ़ाही का इस्तेमाल होता है। पुलाव बनाने के लिए डोंगे का तथा सब्जी बनाने के लिए बड़ी कढ़ाही का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 6.
सबसे बड़ा बर्तन कौन-सा होता है? कॉपी में उसका चित्र बनाओ।
उत्तर:

इन अवसरों पर इस्तेमाल होने वाला सबसे बड़ा बर्तन कढ़ाही होता है।

NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ

प्रश्न 7.
अंदाज लगाकर बताओ कि उसमें एक बार में पके खाने को कितने लोग खा सकते हैं।
उत्तर:

इसमें एक बार में पके सब्जी को लगभग 200 आदमी खा सकते हैं।

(पृष्ठ संख्या 170)
पता लगाओ और करो
प्रश्न 1.
अंदाजा लगाकर बताओ कि इस भोज में लगभग कितने लोगों ने एक साथ खाना खाया होगा।
उत्तर:

इस भोज में एक साथ लगभग 200 लोगों ने खाना खाया होगा।

प्रश्न 2.
क्या तुमने कभी बीहू नृत्य देखा है? कैसा लगा?
उत्तर:

मैंने टेलीविजन पर बीहू नृत्य देखा है। वह बहुत अच्छा लगा।

पता करो-
प्रश्न 1.
तुम्हारी क्लास के बच्चे कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं और उन त्योहारों पर क्या खास खाया जाता है।
उत्तर:

मेरे क्लास के बच्चे होली, ईद, दीपावली, क्रिसमस इत्यादि मनाते हैं।
होली के अवसर पर पुआ, मीट, पुलाव तथा अन्य पकवान खाया जाता है।
ईद के अवसर पर सेवईंयाँ खास रूप से खायी जाती है।
क्रिसमस के अवसर पर केक खास रूप से खाया जाता है।
दीपावली के अवसर पर पूरी, खीर तथा मिठाईयाँ खाई जाती हैं।

प्रश्न 2.
त्योहार पर खाने की चीजें कौन बनाता है?
उत्तर:

त्योहार पर हर लोग खाने की चीजें बनाते हैं।

प्रश्न 3.
क्या तुम किसी त्योहार या अवसर पर कुछ खास तरह के या खास रंग के कपड़े पहनते हो?
उत्तर:

हाँ, होली में हम सफेद कुर्ता तथा पायजामा पहनते हैं। अन्य अवसरों पर भी अलग तरह के कपड़े पहने जाते हैं।

प्रश्न 4.
उन कपड़ों के चित्र अपनी कॉपी में बनाओ।
उत्तर:

NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ

प्रश्न 5.
क्या तुम त्योहारों पर कुछ खास तरह के गाने गाते हो?
उत्तर:

हाँ, त्योहारों के अवसर पर खास तरह के लोक गीत गाये जाते हैं। जैसे-होली के अवसर पर ‘फाग गाया जाता

प्रश्न 6.
कुछ गीत सीखकर क्लास में सुनाओ।
उत्तर:

स्वयं करो।

प्रश्न 7.
त्योहारों पर होने वाले कुछ खास नृत्य सीखो। फिर स्कूल की सुबह की सभा में ये नृत्य अपने दोस्तों के साथ करके दिखाओ।
उत्तर:

स्वयं करो।

प्रश्न 8.
अपनी उम्र के बच्चों के साथ मिलकर क्या तुम कुछ खास करते हो, जैसे कोई खेल, गप-शप, सिनेमा देखना या कुछ और?
उत्तर:

अपनी उम्र के बच्चों के साथ मिलकर हमलोग खेलते हैं तथा ढ़ेर सारी बाते करते हैं।

(पृष्ठ संख्या 172)
पता करो और कॉपी में लिखो।
प्रश्न 1.
तुम भी अपने स्कूल के खाने के बारे में बताओ। अगर तुम्हारे स्कूल में खाना नहीं मिलता, तो किसी ऐसे दोस्त से पूछो, जिसके स्कूल में मिलता है। लिखो-
उत्तर:

मेरे स्कूल में खाना नहीं मिलता है। पास में रहने वाले एक बच्चे के स्कूल में खाना मिलता है। उससे पूछे गये प्रश्न एवं उत्तर: निम्नांकित हैं

प्रश्न 2.
भोजन किस समय मिलता है?
उत्तर:

भोजन दोपहर में 1:30 बजे मिलता है।

प्रश्न 3.
तुम्हें यह खाना कैसा लगता है?
उत्तर:

मुझे यह खाना अच्छा लगता है।

प्रश्न 4.
जितना खाना मिलता है, क्या उससे तुम्हारा पेट भर जाता है?
उत्तर:
हाँ, उतने खाना से मेरा पेट भर जाता है।

प्रश्न 5.
क्या अपना बर्तन साथ लाते हो या स्कूल से मिलता है?
उत्तर:

बर्तन स्कूल से मिलता है।

प्रश्न 6.
स्कूल में दोपहर के खाने में क्या-क्या मिलता है?
उत्तर:

प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह का खाना मिलता है, जैसे-चावल, दाल तथा सब्जी, पूरी-सब्जी, इत्यादि।

प्रश्न 7.
खाना कौन परोसता है?
उत्तर:

स्कूल की दाई दीदी तथा अन्य कर्मचारी खाना पड़ोसते हैं।

प्रश्न 8.
क्या तुम्हारे टीचर तुम्हारे साथ खाते हैं?
उत्तर:

हाँ, मेरे टीचर मेरे साथ खाते हैं।

प्रश्न 9.
हफ्ते भर के खाने के बारे में क्या स्कूल के बोर्ड पर लिखा होता है?
उत्तर:

हाँ, हफ्ते भर के खाने के बारे में स्कूल के बोर्ड पर लिखा होता है।

प्रश्न 10.
बुधवार और शुक्रवार को दोपहर के खाने में तुम्हें क्या मिलेगा?
उत्तर:

बुधवार को हमलोगों को उबला अंडा, दाल तथा चावल मिलेगा। शुक्रवार को दोपहर के खाने में हमलोगों को दाल, रोटी तथा सब्जी मिलेगी।

प्रश्न 11.
अगर तुम्हें अपने स्कूल में मिलने वाले खाने की सूची में बदलाव करने का मौका मिले, तो क्या-क्या बदलना चाहोगे? तुम क्या-क्या खाना पसंद करोगे। अपने खाने की सूची बनाओ।

दिनखाने की चीज
सोमवार
बुधवार
शुक्रवार

उत्तर:
मैं अपने स्कूल में मिलने वाले खाने की सूची निम्नलिखित रूप से बनाना चाहूँगा।

दिनखाने की चीज
सोमवारपूरी, सब्जी तथा मिठाई
बुधवारचावल, दाल, मछली तथा सलाद
शुक्रवारउबले अंडे, रोटी, दाल तथा पालक पनीर

प्रश्न 12.
यदि तुम्हारे स्कूल में खाना नहीं मिलता है, तो पता करो कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:

एक दिन मेरे स्कूल में खाना नहीं मिला, क्योंकि उस दिन मेरे स्कूल का रसोईया बीमार पड़ गया था।

NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20: Download PDF

NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ

Download PDF: NCERT Solutions for 4th Class Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन): Chapter 20-मिलकर खाएँ PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 4 Environmental Science –(पर्यावरण अध्ययन) :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.