NCERT Primary (1-5) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 13-मैं सबसे छोटी होऊँ

Class 6: Hindi Chapter 13 solutions. Complete Class 6 Hindi Chapter 13 Notes. NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 13-मैं सबसे छोटी होऊँ NCERT 6th Hindi Chapter 13, class 6 Hindi Chapter 13...

Curriculum NCERT
Applicable Grade Primary (1-5)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 6: Hindi Chapter 13 solutions. Complete Class 6 Hindi Chapter 13 Notes.

NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 13-मैं सबसे छोटी होऊँ

NCERT 6th Hindi Chapter 13, class 6 Hindi Chapter 13 solutions

पृष्ठ संख्या: 118

प्रश्न अभ्यास

कविता से

1. कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना क्यों की गई है?

उत्तर

कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना इसलिए की गई है क्योंकि घर के सबसे छोटे सदस्य को सभी लोगों का प्यार और दुलार अधिक मिलता है और खासकर माँ के साथ तो उसका जुड़ाव कुछ ज्यादा ही होता है।

2. कविता में 'ऐसी बड़ी न होऊँ मैं' क्यों कहा गया है?

उत्तर

अपने माँ के स्नेह को हमेशा पाने के लिए, हमेशा उसके ममता के आँचल के साए में रहने के लिए कविता में 'ऐसी बड़ी न होऊँ मैं' कहा गया है।

3. कविता में किसके आँचल की छाया में छिपे रहने की बात कही गई है और क्यों?

उत्तर

कविता में माँ के आँचल की छाया में छिपे रहने की बात कही गई है क्योंकि माँ अपने बच्चों से सबसे अधिक प्यार करती है। उसके आँचल में बच्चा हमेशा अपने को निर्भय और सुरक्षित महसूस करता है।

4. आशय स्पष्ट करो -
हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात!

उत्तर

इन पंक्तियों का आशय है कि बड़े होने पर बचपन की तरह माँ हमारे साथ नहीं चलतीं। उनसे हमारा रिश्ता छूट जाता है।

कविता से आगे

5. कविता से पता करके लिखो कि माँ बच्चों के लिए क्या-क्या काम करती है? तुम स्वयं सोचकर यह भी लिखो कि बच्चों को माँ के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

उत्तर

कविता के अनुसार माँ बच्चों को गोद में सुलाती हैं, अपने आँचल के साये में रखती हैं, हाथ पकड़कर चलना सिखाती हैं, खिलाती हैं, सजाती हैं तथा परियों की कहानियाँ सुनाने आदि का काम करती हैं।
बच्चों को भी अपनी माँ की बातों को मानना चाहिए, उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए और उन्हें दुःख नहीं पहुँचाना चाहिए।

2. बच्चों को प्राय: सभी क्षेत्रों में बड़ा होने के लिए कहा जाता है। इस कविता में बालिका सबसे छोटी बनी रहनाक्यों चाहती है?

उत्तर

इस कविता में बालिका सबसे छोटी बनी रहना इसलिए चाहती हैं ताकि उसे हमेशा अपनी माँ का प्यार मिलता रहे। वो सदा अपनी माँ के आँचल में निर्भय और सुरक्षित रहे।

पृष्ठ संख्या: 119

भाषा की बात

1. 'पकड़-पकड़कर' की तरह नीचे लिखे शब्दों को पूरा करो और उनसे वाक्य भी बनाओ -
छोड़, बना, फिर, खिला, पोंछ, थमा, सुना, कह, दिखा, छिपा।

उत्तर

छोड़ (छोड़कर) - घर का सारा काम छोड़कर तुम बात करने में लगे हो।

बना (बनाकर) - रोहित ने चाय बनाकर पिलाया।

फिर (फिरकर) - तुम थोड़ी देर घूम-फिरकर आओ।

खिला (खिलाकर) - तुम्हें खिलाकर ही मैं खाऊँगा।

पोंछ (पोंछकर) - मोहित ने सामान को पोंछकर रखा था।

थमा (थमाकर) - इतना भारी सामान थमाकर वह भाग गया।

सुना (सुनाकर) - नानी मुझे कहानी सुनाकर सुलाया करती हैं।

कह (कहकर) - मैंने उसे तुम्हारी बात कहकर ही उसे पुस्तक दी।

दिखा (दिखाकर) - तुम्हें दिखाकर मैं हर काम नहीं करूँगा।

छिपा (छिपाकर) - हमें बड़ों से छिपाकर कोई काम नहीं करना चाहिए।

2. इन शब्दों के समान अर्थ वाले दो-दो शब्द लिखो -
हाथ, सदा, मुख, माता, स्नेह।

उत्तर

हाथ - कर, हस्त 

सदा - हमेशा, सर्वदा

मुख - मुँह, आनन

माता - माँ, जननी

स्नेह - प्यार, प्रेम

3. कविता में 'दिन-रात' शब्द आया है। तुम भी ऐसे पाँच शब्द सोचकर लिखो जिनमें किसी शब्द का विलोम शब्द भी शामिल हो और उनके वाक्य बनाओ।

उत्तर

जीवन-मरण - जीवन-मरण तो इस जीवन का अहम हिस्सा है।

सुख-दुःख - जीवन में सुख-दुःख निरंतर चलते रहते हैं।

उल्टा-सीधा - तुम्हे कोई भी उल्टा-सीधा काम नहीं करना चाहिए।

लाभ-हानि - हर काम करने से पहले हमें उसके लाभ-हानि के बारे में सोचना चाहिए।

मित्र-शत्रु - मोहित को मित्र-शत्रु की पहचान नहीं है। 

4. 'निर्भय' शब्दो में 'नि' उपसर्ग लगाकर शब्द बनाया गया है। तुम भी 'नि' उपसर्ग से पाँच शब्द बनाओ।

उत्तर

निश्छल

निकम्मा

निर्बल

निर्गुण

निराकार

5. कविता की किन्हीं चार पंक्तियों को गद्य में लिखो।

उत्तर

मैं सबसे छोटी होऊँ,

तेरी गोदी में सोऊँ,

तेरा अंचल पकड़-पकड़कर,

फिरूँ सदा माँ! तेरे साथ,

मैं सबसे छोटी होना चाहती हूँ ताकि मैं तेरी गोदी में सो पाऊँ। तेरा आँचल पकड़कर माँ मैं तुम्हारे साथ फिरना चाहती हूँ।

NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 13: Download PDF

NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 13-मैं सबसे छोटी होऊँ

Download PDF: NCERT Solutions for 6th Class Hindi: Chapter 13-मैं सबसे छोटी होऊँ PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 6 Hindi :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.