NCERT Primary (1-5) Private Session 2025-26 Free Open Access

NCERT Solutions for 4th Class Hindi: Chapter 10-थप्प रोटी थप्प दाल

Class 4: Hindi Chapter 10 solutions. Complete Class 4 Hindi Chapter 10 Notes. NCERT Solutions for 4th Class Hindi: Chapter 10-थप्प रोटी थप्प दाल NCERT 4th Hindi Chapter 10, class 4 Hindi Chapter 10...

Curriculum NCERT
Applicable Grade Primary (1-5)
Medium English & Hindi
Resource Format Chapter Q&A / PDF

Textbook Solutions & Academic Guide

Verified chapter-wise solutions, answers, and study notes

Curriculum & Exam Preparation Note: Regular practice of NCERT textbook exercises and chapter-end questions establishes strong conceptual clarity for primary and secondary examinations.

Class 4: Hindi Chapter 10 solutions. Complete Class 4 Hindi Chapter 10 Notes.

NCERT Solutions for 4th Class Hindi: Chapter 10-थप्प रोटी थप्प दाल

NCERT 4th Hindi Chapter 10, class 4 Hindi Chapter 10 solutions

कोई और शीर्षक
नाटक का नाम थप्प रोटी थप्प दाल क्यों है?
तुम इसे क्या शीर्षक देना चाहोगे?
उत्तर:

(क) नाटक का नाम थप्प रोटी थप्प दाल इसलिए है क्योंकि इसमें बच्चे रोटी और द्राल पकाने का अभिनय करते हैं।
(ख) दूसरा शीर्षक-आओ पकाएं रोटी-दाल

आवाज़ वाले शब्द
थप्प रोटी थप्प दाल
‘थप्प’ शब्द से लगता है किसी तरह की आवाज़ है। आवाज़ का मज़ा देने वाले और भी बहुत से शब्द हैं जैसे-टप, खट।
ऐसे ही कुछ शब्द तुम भी लिखो।
उत्तर:

पट                                     चट                                         खर्र                                      घर्र

कौन-कौन से खेल
इस नाटक में बच्चे रोटी बनाने का खेल खेलते हैं। तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो, उनके नाम लिखो।
कबड्डी
खो-खो
क्रिकेट
पकड़म-पकड़ाई
बैडमिन्टन
आँख-मिचौली
फुटबॉल
कैरम बोर्ड

सोचकर बताओ
(क) नीना चुन्नू और टिंकू से ही दाल क्यों बनवाना चाहती होगी?
(ख) बच्चों ने खाने-पीने की चीजें छींके में क्यों रखीं?
(ग) चुन्नू ने दाल को पहले खट्टा फिर मीठा क्यों बताया?
उत्तर:

(क) नीना चुन्नू और टिंकू से ही दाल इसलिए बनवाना चाहती होगी क्योंकि उसे पता था कि ये लड़के हैं और इन्हें दाल बनाना तो दूर आग जलाना भी नहीं आता। इनसे दाल बनवाकर वह उन्हें परेशान करना चाहती थी। उनका मज़ाक उड़ाना चाहती थी।
(ख) बच्चों ने खाने-पीने की चीजें छींके में इसलिए रखीं ताकि उन्हें कोई चुरा न ले या बिल्ली खा न ले।
(ग) चुन्नू ने दाल को पहले खट्टा फिर मीठा इसलिए बताया क्योंकि वह लड़कियों को चिढ़ाना चाहता था।

तुम्हारी बात
तुम्हारे घर में खाना कौन बनाता है? तुम खाना बनाने में क्या-क्या मदद करते हो? नीचे दी गई तालिका में लिखो।

खाना कौन बनाता है।मैं क्या-क्या मदद कर सकता हूँमैं क्या मदद करता हूँ
मम्मीसब्जी धो सकता हूँ।सलाद काटता हूँ।
दादीसलाद काट सकता हूँ।सब्जी धोता हूँ।
पापा (कभी-कभी)खाना लगा सकता हूँ।खाना लगाता हूँ।

तुम क्या बनातीं
इन बच्चों की जगह तुम होतीं तो खाने के लिए कौन से तीन पकवान बनातीं? उन्हें बनाने के लिए किन चीज़ों की ज़रूरत पड़ती? पता करो और सूची बनाओ।

पकवान का नामकिन चीजों की जरूरत होगी।
आलू की सब्जीआलू, प्याज, तेल या रिफाइंड, मसाले, टमाटर
पूरीआटा, रिफाइंड, पानी
रायताबूंदी, दही, नमक

मट्ठा बनाएँ
(क) सरला ने कहा-मैं दही का मट्ठा चला देंगी।
दही का मट्ठा चलाने का मतलब है|

  • दही बिलोना
  • दही से लस्सी या छाछ बनाना

सरला को इस काम के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होगी, उनके नाम लिखो।
उत्तर:
दही, हाँडी, बिलोनी या रई, चीनी, पानी और बर्फ।

(ख) बिलोना, घोलना, फेंटना
उत्तर:

इन तीनों कामों में क्या फर्क है? बातचीत करो और पता लगाओ।

(ग) किन्हीं दो-दो चीज़ों के नाम बताओ जिन्हें बिलोते, घोलते और फेंटते हैं।
उत्तर:

बिलोते हैं।दहीदाल
घोलते हैं।दूध में चीनीपानी में नमक चीनी
फेंटते हैं।पानी के साथ बेसनशहद में दालचीनी का पाउडर

(घ) सरला ने रई से मट्ठा बिलोया।
रई को मथनी भी कहते हैं। रसोई के दूसरे बर्तनों को तुम्हारे घर की भाषा में क्या कहते हैं? कक्षा में इस पर बातचीत करो और एक सूची बनाओ।
उत्तर:

थालीकटोरीग्लास
कड़ाहीकलछीछलनी
चिमटाचकलाबेलन
प्रेशर कुकरतवाचम्मच

आओ तुकबंदी करें।
नाटक में बच्चों ने अपनी बात को कई बार कविता की तरह कहा है जैसे-
टिंकू ने पकाई बड़ियाँ,
चुन्नू ने पकाई दाल
टिंकू की बड़ियाँ जल गई,
चुन्नू का बुरा हाल
अब तुम भी नीचे लिखी पंक्तियों में कुछ जोड़ो-
उत्तर:

घंटी बोली टन-टन-टन
चूड़ी खनकी खन-खन-खन।
कहाँ चले भई कहाँ चले
दो तीन नहीं चार भले।
रेल चली भई रेल चली
मची यात्रियों में खलबली
कल की छुट्टी परसों इतवार
क्या होगा जब आएगा सोमवार
रोटी दाल पकाएँगे
खाएँगे खिलाएँगे।

थप्प रोटी थप्प दाल पाठ का सारांश

पर्दा उठता है और बच्चे मंच पर खेलते हुए दिखाई देते हैं। अचानक मुन्नी अपने घर से भागी-भागी वहाँ आती है और नीना से रोटी का खेल खेलने को कहती है। वह उसे बताती है कि उसने अपनी माँ से आटा, घी, दाल, दही, साग, चीनी मक्खन सब चीजें ले ली हैं और अब उसके साथ रोटी का खेल खेलेगी। नीना तैयार हो जाती है और उसके साथ बाकी बच्चे भी। बच्चों के बीच काम का बँटवारा होता है। टिंकू को बाजार से साग-सब्जी लाने का काम मिलता है और चुन्नु को दाल बनाने का काम। सरला दही का मट्ठा चलाएगी और तरला मुन्नी के साथ रोटी बनाएगी।

टिंकू ने बड़ियाँ पकाईं और चुन्नू ने दाल पकाई। लड़कियाँ रोटी बनाने का अभिनय करती हैं। वे गाती हैं-थप्प रोटी थप्प दाल, खाने वाले हो तैयार। अब सभी बच्चे मंच पर रोटी-दाल खाने का अभिनय करते हैं। वे आधा खाना खाते हैं और आधा बचाकर रखते हैं फिर सो जाते हैं। अचानक बिल्ली का प्रवेश होता है। वह म्याऊँ करके चारों ओर देखती है और छींके पर से मक्खन और रोटी लेने का अभिनय करती है। वह रोटी खाकर तुरंत भाग जाती है। ठीक उसी समय सरला जाग जाती है और मक्खन के बर्तन को खाली देखकर चिल्लाती है-मक्खन-मलाई कहाँ गई? बच्चे कहते हैं-वह तो बिल्ली चट कर गई।

सभी बच्चे बिल्ली की खोज में जुट जाते हैं। कुछ अंदर जाते हैं, कुछ बाहर आते हैं। कुछ रंगमंच पर सामने की ओर देखते हैं, कभी बैठकर नीचे झुककर देखने का अभिनय करते हैं। तभी तरला-सरला चीखकर कहती हैं-बिल्ली मिल गई।

बिल्ली घबराई हुई-सी रंगमंच पर आती है और सभी उसे पकड़ लेते हैं। वे उसे हँसकर मारने का अभिनय करते हैं। बिल्ली, कहती है-अगर तुम सब लोग ऐसे ही टाँग पसारकर सो जाया करोगे तो मैं जरूर खाऊँगी। यह कहकर बिल्ली भागने की कोशिश करती है। सब बच्चे उसे घेर लेते हैं। तीन-चार बार ऐसा करने के बाद बिल्ली घेरा छोड़कर भाग जाती है। सारे बच्चे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ते हैं।

शब्दार्थ : तरकारी-सब्ज़ी। करारी भूख-बहुत जोर की भूख। मट्ठा-छाछ। भात-पकाया हुआ चावल । पसारना-फैलाना।

NCERT 4th Hindi Chapter 10, class 4 Hindi Chapter 10 solutions

NCERT Solutions for 4th Class Hindi: Chapter 10: Download PDF

NCERT Solutions for 4th Class Hindi: Chapter 10-थप्प रोटी थप्प दाल

Download PDF: NCERT Solutions for 4th Class Hindi: Chapter 10-थप्प रोटी थप्प दाल PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 4 Hindi :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

NCERT Solutions for All Classes (1 to 12)

Jump to free NCERT solutions, chapter Q&A, and textbooks for any grade

Popular Reference Solutions & Help Books

Step-by-step solutions for Mathematics and Science reference textbooks

Latest School & Board Updates

Real-time date sheets, admit cards, syllabus revisions, and exam notifications

Haryana Board Senior Secondary (12th) 20 Feb 2025
HBSE 12th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Secondary (10th) 20 Feb 2025
HBSE 10th 2024 Question Papers
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 9th Model Papers 2025
View
Haryana Board Senior Secondary (12th) 19 Feb 2025
HBSE 11th Model Papers 2025
View
State Board Primary (1-5) 15 Feb 2025
BHU SET 2025 Application Form
View

Frequently Asked Questions

Common queries regarding NCERT textbook solutions & school curriculum

Are these NCERT solutions available 100% free of charge?

Yes. All NCERT solutions, chapter questions, textbook exercises, and download guides published on IndCareer Schools are completely free for students, parents, and educators without requiring any paid subscription or login.

Which subjects are covered for this class?

For Class 1, comprehensive NCERT solutions are provided for Mathematics (Math-Magic / गणित का जादू), English (Marigold & Mridang), and Hindi (Rimjhim / रिमझिम), alongside printable worksheets and textbook PDF downloads.

Are these solutions updated according to the latest CBSE / NCERT guidelines?

Yes. Our academic editorial team continually aligns all solutions and textbook references with the latest National Education Policy (NEP) and the rationalized curriculum issued by NCERT and the Central Board of Secondary Education (CBSE).

How can I download the official NCERT books in PDF format?

You can access official NCERT textbooks by clicking on the textbook links provided in the study content section above or by visiting the Class 1 to 12 NCERT Directory on IndCareer Schools.