Class 6: Hindi Sulabhbharati Chapter 6 solutions. Complete Class 6 Hindi Sulabhbharati Chapter 6 Notes.
Maharashtra Board Solutions for Class 6- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 6- स्वास्थ्य संपदा
Maharashtra Board 6th Hindi Sulabhbharati Chapter 6, Class 6 Hindi Sulabhbharati Chapter 6 solutions
Questions and Answers
कार्य हमारा
चित्र देखकर क्रियायुक्त शब्दों से वाक्य बनाओ।

Answer:
- लता सेब खाती है।
- बच्चे हँस रहे थे।
- गुड़िया अलमारी से गिर गई है।
- माँ अपने बच्चे को सुला रही है।
- रमेश अपनी बहन को खाना खिला रहा है।
- मैं अपने-आप खाना खा लेता हूँ।
- माँ अपनी बिटिया को खाना खिलाती है।
जरा सोचो…..लिखो:
यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो….
Answer:
यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो भोजन स्वादिष्ट नहीं लगेगा। हर चीज फीकी लगेगी। फीका भोजन करना मुश्किल होगा और हमारा पेट नहीं भरेगा। पेटभर खाना न खाने से हमें कमजोरी आ जाएगी। हम ढंग से कोई काम नहीं कर सकेंगे। नमक के बिना हमारे शरीर को आयोडीन नहीं मिलेगा, जिससे शरीर का विकास रुक जाएगा।
मैंने समझा:
__________
___________
Answer:
इस पाठ में गांधी जी यह समझाना चाहते हैं कि हमें अपना शरीर स्वस्थ रखना चाहिए। हमें पर्याप्त मात्रा में दूध, मक्खन, फल, हरी सब्जियाँ, गेहूँ की रोटी आदि पौष्टिक पदार्थ अपने भोजन में लेने चाहिए। हमें शुद्ध हवा में रहते हुए प्राणायाम व व्यायाम भी करना चाहिए।
खोजबीन:
खादी का कपड़ा कैसे बनाया जाता है इसकी जानकारी प्राप्त करके लिखो।
Answer:
चरखे पर रूई से सूत काता जाता है। फिर उस सूत से जुलाहा हथकरघे पर कपड़ा बुनता है। इसके पश्चात इस कपड़े को रंगा जाता है। हाथ से बुना कपड़ा कुछ मोटा होता है। इसी कपड़े को खादी कहते हैं।
अध्ययन कौशल:
पढ़ाई का नियोजन करते हुए अपनी दिनचर्या लिखो।
Answer:
मेरा स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है। मैं ढाई बजे घर आ जाता हूँ। खाना खाने और थोड़ा आराम करने के बाद मैं अपने स्कूल का गृहकार्य करने बैठ जाता हूँ। फिर गृहकार्य पूरा कर मैं खेलने चला जाता हूँ, क्योंकि मेरी उम्र के सभी बच्चे उसी समय अपनी पढ़ाई आदि खत्म करके खेलने आते हैं। दो घंटा खेलने के बाद मैं घर आता हूँ। खाना खाते समय मैं टीवी पर समाचार और डिस्कवरी जैसे ज्ञानवर्धक चैनल देखता हूँ। फिर स्कूल बैग तैयार करके दस बजे मैं सोने चला जाता हूँ। इस तरह यह मेरी दिनचर्या सुबह से रात तक की है।
बताओ तो सही।
संतुलित आहार पर पाँच वाक्य बोलो।
Answer:
- पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्त्वों से भरे आहार को संतुलित आहार’ कहते हैं।
- मजबूत एवं स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए।
- संतुलित आहार हमारे कार्य करने की शक्ति एवं गति को बढ़ाता है।
- इससे हमारे शरीर का संपूर्ण रूप से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
- संतुलित आहार हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
मेरी कलम से:
अपने मित्र को शुभकामना/बधाई पत्र लिखो।
Answer:

एक वाक्य में उत्तर लिखो।
Question 1.
जैतून के तेल की जगह मक्खन क्यों लिया जाना चाहिए?
Answer:
मक्खन में जो विटामिन होते हैं वह जैतून के तेल में नहीं होते, इसलिए जैतून के तेल की जगह मक्खन लिया जाना चाहिए।
Question 2.
रक्षक का धर्म कौन-सा है?
Answer:
रक्षा करना रक्षक का धर्म है।
Question 3.
किन-किन सब्जियों की गिनती अच्छी, हरी सब्जियों में होती है?
Answer:
लौकी, फूलगोभी, पत्तागोभी, बिना बीज की सेम, बैंगन आदि की गिनती अच्छी और हरी सब्जियों में होती है।
Question 4.
फेफड़ों के लिए क्या अति आवश्यक है?
Answer:
चौबीसों घंटे शुद्ध-से-शुद्ध हवा फेफड़ों के लिए अति आवश्यक है।
सदैव ध्यान में रखो:
नवयुवकों की शक्ति देशहित में लगनी चाहिए।
Answer:
मनुष्य के अंदर उसके पूरे जीवन में सबसे अधिक ऊर्जा युवावस्था में होती है। इस उम्र में वह अधिक-से-अधिक मुश्किल कार्य कर सकता है। मनुष्य का कर्तव्य होता है कि वह अपने परिवार और समाज के साथ-साथ देश के विकास के लिए भी कार्य करे। अत: नवयुवक या युवावर्ग को अपनी शक्ति देशहित में लगानी चाहिए, जिससे देश ज्यादा-से-ज्यादा सफलता प्राप्त कर सके।
विचार मंथन:
स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन। योगासन है, उत्तम साधन।
Answer:
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। अच्छे स्वास्थ्य के बिना सब कुछ व्यर्थ है। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है, इसलिए हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अच्छे खान-पान के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी अनिवार्य है। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को भी समय पर सो जाना चाहिए। सुबह उठकर खुली हवा में सैर करना लाभदायक होता है। साथ ही हमें योगासन भी अवश्य करना चाहिए। योगासन में शारीरिक क्रियाओं के अलावा श्वासोच्छवास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस तरह शारीरिक और मानसिक शक्तियों का विकास होता है। अत: स्वस्थ तन-मन के लिए योगासन एक उत्तम साधन है।
भाषा की ओर:
निम्न विशेषण शब्द का अपने वाक्य में प्रयोग करके उनका प्रकार लिखो।

Answer:
- पाँच
प्रकार: पाँच – संख्यावाचक विशेषण
वाक्य: मैं रोज सुबह पाँच बजे सोकर उठता हूँ। - यही
प्रकार: यही – सार्वनामिक विशेषण
वाक्य: यही लड़का कल स्कूल नहीं आया था। - कुछ
प्रकार: कुछ – परिमाणवाचक विशेषण
वाक्य: कुछ फल लेते आना। - मीठी
प्रकार: मीठी – गुणवाचक विशेषण
वाक्य: रीना मीठी दही खाती है।
Download PDF
Maharashtra Board Solutions for Class 6- Hindi Sulabhbharati (Part 2): Chapter 6- स्वास्थ्य संपदा
Part 1
- मेला
- Chapter 1- सैर
- Chapter 2- बसंती हवा
- Chapter 3- उपहार
- Chapter 5- (अ) आओ, आयु बताना सीखो, (ब) महाराष्ट्र की बेटी
- Chapter 6- मेरा अहोभाग्य
- Chapter 7- नदी कंधे पर
- Chapter 8- जन्मदिन
- Chapter 9- सोई मेरी छौना रे!
- स्वयं अध्ययन १
- पुनरावर्तन १
Part 2