NCERT Solutions for 7th Class Hindi: Chapter 2-दादी माँ (कहानी)
NCERT Solutions for 7th Class Hindi: Chapter 2-दादी माँ (कहानी)

Class 7: Hindi Chapter 2 solutions. Complete Class 7 Hindi Chapter 2 Notes.

NCERT Solutions for 7th Class Hindi: Chapter 2-दादी माँ (कहानी)

NCERT 7th Hindi Chapter 2, class 7 Hindi Chapter 2 solutions

पृष्ठ संख्या: 10

प्रश्न-अभ्यास

कहानी से

1. लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?

उत्तर

लेखक को जब पता चला कि उसकी दादी माँ की मृत्यु हो गयी है तो उनके सामने दादी माँ के साथ बिताईं गई कई यादें जीवित हो उठीं। उसे अपने बचपन की स्मृतियाँ-गंधपूर्ण झाग्भारे जलाशयों में कूदना, बीमार होने पर दादी का दिन-रात सेवा करना, किशन भैया की शादी पर औरतों द्वारा किए जानेवाले गीत और अभिनय के समय चादर ओढ़कर सोना और पकड़े जाना आदि भी याद आ जाती हैं।

2. दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गयी थी?

उत्तर

दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए ख़राब होने लगी क्योंकि उनके पिताजी व भैया ने धन का सही इस्तेमाल नही किया। ग़लत मित्रों की संगति से सारा धन नष्ट कर डाला। दादा के श्राद्ध में भी दादी माँ के मना करने पर भी लेखक के पिताजी ने अपार संपत्ति व्यय की।

3. दादी माँ के स्वभाव का कौन सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर

दादी माँ के स्वभाव का सेवा, संरक्षण, परोपकारी व सरल स्वभाव आदि का पक्ष हमें सबसे अच्छा लगता है। दादी माँ भले ही कटु वचन बोलती थीं परन्तु घर के सदस्यों तथा दूसरों की आर्थिक मदद के लिए हर समय तैयार रहती थी। रामी चाची का कर्ज माफ़ कर उसे नकद रूपए भी दिए ताकि उसकी बेटी का विवाह निर्विघ्न संपन्न हो जाए। इन्हीं के कारण ही वे दूसरों का मन जीतने में सदा सफल रहीं।

कहानी से आगे

1. आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़ें, जैसे – क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए।

उत्तर

क्वार – इस महीने में बारिश समाप्त हो चुकी होती है और हल्की-हल्की ठंड रहती है। आकाश साफ रहता है।

आषाढ़ – इस महीने में वर्षा आरम्भ हो जाती है। कभी-कभी ना हो तो गर्मी बढ़ जाती है।

माघ – इस महीने में अत्यधिक ठंड होती है।

भाषा की बात

1. नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए –
जरा-सी कठिनाई पड़ते
अनमना-सा हो जाता है
सन-से सफेद
समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है।
ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर

मिश्री-सी – बच्चों की मिश्री-सी बातें कानों को बहुत आनंद देती हैं।

नीला-सा – आकाश नीला-सा हो गया है।

कछुए-सी – शिक्षक को सामने देखकर उसकी चाल कछुए-सा हो गयी।

सागर-सा – कबीर के दोहों में सागर-सा गहरा ज्ञान है।

रुई-से – दादीजी के बाल रुई-से सफ़ेद हो गए थे।

2. कहानी में ‘छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं’ – जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को ज़ोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जा-जाकर थक गया, उन्हें ढूँढ़-ढूँढ़कर देख लिया।
इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।

उत्तर

वे जोकर के करतबों को देख-देखकर हँस रहे थे।

बच्चे अपने पाठ को बोल-बोलकर याद कर रहे थे।

वह अपनी बात को सच साबित करने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था।

उसके बार-बार के मूर्खतापूर्ण कार्यों से सब तंग आ गए।

भीड़ ने अपराधी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

3. बोलचाल में प्रयोग होनेवाले शब्द और वाक्यांश ‘दादी माँ’ कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशों से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए – निकसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंका इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलियों में अलग ढंग से होता है, जैसे – चिउड़ा को चिड़वा, चूड़त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमशः निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।

उत्तर

बन्दा, लच्छन, भनक, किरपा, लक्षमण, रिसतेदार, लच्छमी, आदि।

NCERT 7th Hindi Chapter 2, class 7 Hindi Chapter 2 solutions

NCERT Solutions for 7th Class Hindi: Chapter 2: Download PDF

NCERT Solutions for 7th Class Hindi: Chapter 2-दादी माँ (कहानी)

Download PDF: NCERT Solutions for 7th Class Hindi: Chapter 2-दादी माँ (कहानी) PDF

Chapterwise NCERT Solutions for Class 7 Hindi :


About NCERT

The National Council of Educational Research and Training is an autonomous organization of the Government of India which was established in 1961 as a literary, scientific, and charitable Society under the Societies Registration Act. Its headquarters are located at Sri Aurbindo Marg in New Delhi. Visit the Official NCERT website to learn more.

Read More